क्या आप जानती हैं लेडीज पैंटी का इजात कैसे हुआ? यह सच है कि ब्रा के साथ-साथ पैंटी के बगैर हम एक दिन भी नहीं गुजार सकते हैं। हालांकि, लोगों के बीच ब्रा की जितनी चर्चा होती है उतनी पैंटी की नहीं। आज इस आर्टिकल में हम आपको लेडीज पैंटी से जुड़े कुछ फैक्ट्स बताएंगे।
पैंटी का नाम
क्या आप जानती हैं कि रोमंस ने पैंटी का बेहद ही अजीब नाम रखा था? पहले पैंटी को subligaculum कहा जाता था। क्या आप इसे प्रोनॉउंस कर पा रहे हैं? नहीं न।
पैंटी में होती है बो?
पैंटी में बो इसलिए होता है क्योंकि पहले के समय में इलास्टिक नहीं होते थे। ऐसे में पैंटी को होल्ड करने के लिए कुछ तो चाहिए था। इस स्थिती में रिबन से पैंटी की वेस्ट को कवर किया गया और आगे बो बनाया गया ताकि अंडरवियर ढीला न हो।
पैंटी में होती है पॉकेट?
क्या आपने कभी गौर किया है कि आपकी पैंटी में पॉकेट होती है? क्या आपने जानने की कोशिश की है कि इसके पीछे कारण क्या है? बता दें कि वेजाइनल एरिया काफी डेलिकेट होता है। यह एक्सट्रा प्रोटेक्शन के लिए यह बनाई गई है।
रेड पैंटी है गुड लक का साइन
इटली में यह माना जाता है कि अगर कोई महिला नए साल के मौके पर रेड पैंटी पहनती है तो उसकी किस्मत हमेशा अच्छी रहेगी।
अंडरवियर पहनना माना जाता था अनुचित
1800 के दशक में लेडीज का अंडरवियर पहनना सही नहीं माना जाता था। लोगों की यह धारणा था कि महिलाओं को अपने पैरों के बीच किसी भी चीज को पहनना नहीं चाहिए।
सबसे महंगी पैंटी
आपने आज तक पैंटी कितने रूपये की खरीदी होगी? ज्यादा से ज्यादा हजार रूपये की, दुनिया की सबसे महंगी पैंटी का प्राइस सुन आपके होश उड़ जाएंगे। पैंटी की कीमत $20,00 थी। हालांकि, यह कोई सामान्य पैंटी नहीं थी।
पैंटी पहनने का रिकॉर्ड
सोचिए भला पैंटी पहनने का भी कोई रिकॉर्ड होता है? हां होता है। साल 2010 में न्यूयॉर्क के 10 साल के एक बच्चे ने एक साथ 215 अंडरवियर पहने थे।
तो ये थे कुछ लेडीज पैंटी से जुड़े फैक्ट। स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट और शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।