भारत के 6 सबसे साफ शहर, घूमने का आप भी बनाएं प्लान
Smriti Kiran
18-07-2025, 12:13 IST
gbsfwqac.top
भारत में कई ऐसे खूबसूरत शहर हैं, जो बेहद साफ भी हैं। उन शहरों में घूमने जाना एक अलग एहसास देता है। आइए केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इस साल किन शहरों का नाम अग्रणी हैं, जान लेते हैं।
इंदौर
मध्य प्रदेश राज्य में स्थित इंदौर शहर लगातार 8वीं बार सबसे साफ शहर होने का खिताब जीता है। इस शहर की साफ-सफाई, समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक स्मारकों और स्वादिष्ट व्यंजन, पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
सूरत
गुजरात राज्य में स्थित सूरत शहर हीरों के व्यापार, कपड़ा उद्योग, खानपान आदि के लिए बेहद मशहूर है। इस जगह को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी कहा जाता है। इस शहर में कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल भी हैं।
नवी मुंबई
नवी मुंबई भारत का तीसरा सबसे साफ शहर है। यह शहर बेहद सुव्यवस्थित, हरे-भरे पार्क, उच्च जीवनशैली, सुंदर और आकर्षक घर, रेस्टोरेंट आदि से भरा है। मुंबई की यह जगह बेहद आकर्षक है।
नोएडा
नोएडा अपने आधुनिक बुनियादी ढांचे, आईटी और बिजनेस हब के लिए जाना जाता है। यूपी के इस शहर में अन्य राज्यों से लोग आकर अपना भविष्य बनाते हैं। यह दिल्ली के करीब स्थित है, इसलिए यह Delhi NCR का हिस्सा है।
चंडीगढ़
चंडीगढ़ भारत का पहला नियोजित शहर है, जिसकी वास्तुकला आधुनिक और अद्वितीय है। इस जगह की हरियाली, साफ-सफाई, शांति पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं।
मैसूर
मैसूर, कर्नाटक राज्य का महानगर है। वहां की शाही विरासत, मैसूर पैलेस पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वहां की मैसूर पाक मिठाई बेहद प्रसिद्ध है।
अन्य शहर
इन सब शहरों के अलावा तमिलनाडु का चेन्नई शहर, आंध्रप्रदेश का विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा भी बेहद साफ और स्वच्छ शहर है। इन जगहों की खूबसूरती और प्राचीन विरासत पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
भारत के ये शहर हैं बेहद साफ, आप भी जाएं घूमने। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com