Karwa Chauth 2025 पर खूबसूरत ड्रेसेज के साथ बढ़ाएं सुदंरता

10 अक्टूबर 2025 को इस बार मनाया जाएगा करवा चौथ का त्योहार, अगर आपको भी तलाश है एक सुंदर से परिधान की तो ये विकल्प आ सकते हैं काम। देखिए साड़ी से लेकर लहंगे जो इस खास दिन आपके रूप को निखारने में करेंगे मदद।

Karwa Chauth 2025 पर खूबसूरत ड्रेसेज के साथ बढ़ाएं सुदंरता
Karwa Chauth के लिए परिधानों के विकल्प

हिंदू धर्म में कई ऐसे व्रत और त्योहार होते हैं जिस दिन शादीशुदा महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, इन्हीं में से एक है करवा चौथ। हर साल यह त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है और इस साल ये 10 अक्टूबर 2025 को है। इस दिन जितना महत्व पूजा, व्रत और कथा का होता है, उतना ही अच्छी तरह से तैयार होने का भी। महिलाएं सज-सवर कर पति के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में अगर आपको भी इस दिन के लिए एक अच्छे से परिधान की तलाश है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। इस व्रत के लिए आप साड़ी, लहंगा, अनारकली सूट, शरारा सेट या कोई इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन सकती हैं। अलग-अलग शैलियों और रंगों के विकल्प में आने वाले ये परिधान Karwa Chauth के दिन आपके रूप को और अधिक मनमोहक बनाने में मदद करेंगे। तो आइए नजर डालते हैं कुछ विकल्पों को और जानते हैं उन्हें स्टाइल करने के तरीकों को।

फैशन के कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए कीजिए स्टाइल स्ट्रीट का रुख

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree

    सिल्क मटेरियल से बनी यह कांजीवरम शैली वाली साड़ी करवा चौथ पर पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। जॉमेट्रिक डिजाइन के साथ आने वाली इस साड़ी के साथ सॉलिड प्रिंट वाला ब्लाउज पीस मिलेग, जिसे पसंद की डिजाइन के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। इसपर आपको गोल्डन रंग की जरी बॉर्डर देखने को मिल जाएगी, जो इसमें एक शाही स्पर्श जोड़ रही है। इस साड़ी में आपको हरे, नीले, लाल, गुलाबी और गोल्डन जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे जिन्हें पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है।

    कैसे करें स्टाइल?

    इस साड़ी को स्टाइल करने के लिए इसके साथ थोड़े पारंपरिक शैली वाले ही गहने पहने जा सकते हैं। इसके ब्लाउज को आप स्लीवलेस या पफ शैली में सिलवा सकती हैं। वहीं बालों का जूड़ा बनकर गजरा भी लगा सकती हैं। 

    01
  • BIBA Women Cotton Printed Anarkali Salwar Kurta Dupatta

    लाल रंग का यह अनारकली सूट सेट काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। कॉटन मटेरियल से बने इस सूट में आपको कुर्ता, चूड़ीदार व दुपट्टा मिलेगा। इसके कुर्ते का गला कॉलर वाला, बाजुएं 3/4 और लंबाई काफ तक की है। लाल-सफेद रंग के कॉम्बिनेशन वाले इस सूट को आप व्रत में पूजा के दौरान या एक दिन पहले वाले उत्सव में पहन सकती हैं। इसका चूड़ीदार पैजामा भी काफी आरामदायक मटेरियल से बना है और इसका दुपट्टा प्रिंटेड है। इसमें आपको हरे रंग का भी विकल्प मिल जाएगा।

    कैसे करें स्टाइल?

    इसे स्टाइल करने के लिए आप सिल्वर झुमके और चूड़िया पहन सकती हैं। इसके दुपट्टे को प्लीट्स बनाकर या खोलकर ओढ़ा जा सकता है। वहीं, खुले बाल और साधारण मेकअप के साथ इसका लुक और अधिक खिलकर आ सकता है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Xomantic Fashion Women's Anarkali Kurta Sharara Set

    भारी डिजाइन वाला यह शरारा सेट पर्पल, नेवी ब्लू और वाइन रंगों के विकल्पो में आता है। इसे बनाने के लिए जॉर्जेट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है और इसपर गोल्डन रंग की कढ़ाई की गई है। इस पूरे सेट में शरारा बॉटम, कुर्ता और 2.25 मीटर का दुपट्टा मिलेगा। अगर आपको इस साल करवा चौथ के व्रत पर एक सुंदर और भारी परिधान पहनना है तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके कुर्ते में नीचे की तरफ गोल्डन रंग की चौड़ी बॉर्ड दी गई है और साथ ह यह स्लीवलेस शैली वाला है। इसमें आपको अलग-अलग साइज वाले विकल्प मिल जाएंगे। 

    कैसे करें स्टाइल?

    इसे आप गोल्डन रंग के भारी झुमकों, कड़ों और मांगटीका के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके दुपट्टे के हाथों पर या गले में खोलकर ओढ़ा जा सकता है। वहीं, कर्ल हेयर स्टाइल और चमकदार मेकअप इसके साथ काफी अच्छा लगेगा।

    03
  • Zeel Clothing Women's Organza Floral White Semi-Stitched Lehenga Choli

    लाल रंग का यह लहंगा ऑर्गैंजा मटेरियल से बना है जिसपर सीक्वेन और जरी का काम किया गया है। फ्लोरल प्रिंट वाले इस सुंदर लहंगे का भारी काम इसे त्योहार पर पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प बनाता है। सेमी-स्टिचड शैली वाले इस लहंगे को अपनी फिटिंग के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। इसके दुपट्टे की लंबाई 2.25 मीटर है। डिजिटल वर्क वाले इस लहंगे के ब्लाउज को आप अलग-अलग तरह से सिलाव सकती हैं। इसमें आपको पर्पल, ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज और टील जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। इस लहंगे के साथ आपको साटन का अस्तर भी मिलेगा।

    कैसे करें स्टाइल?

    इस लहंगे को भारी गोल्डन ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया जा सकता है। इसके लिए आप चांदबालियों, हार, कड़े और टीके का इस्तेमाल कर सकती हैं। मैट फिनिश मेकअप, स्ट्रेट बाल और बिंदी के साथ अपने रूप को पूरा किया जा सकता है।

    04
  • Pink Draped Palazzo & Mirror Work Blouse with Shrug

    नकली जॉर्जेट मटेरियल से बने इस सेट में आपको प्लाजो, ब्लाउज और श्रग मिलेगा। इसपर सिल्वर रंग के शीशों से काम किया गया है, जो इसे और अधिक आकर्षक बना रहे हैं। यह सेट आपको अधिकतम आराम देत हुए एक आकर्षक, सुंदर सिल्हूट बनाए रख सकता है और यह लगभग सभी प्रकार की बॉडी के लिए सही पसंद हो सकता है। मुलायम, सांस लेने योग्य और टिकाऊ सामग्री से बना ये सेट त्वचा पर आरामदायक महसूस करा सकता है और लंबे समय तक अपनी सुंदरता बनाए रख सकता है।

    कैसे करें स्टाइल?

    करवा चौथ पर इसे आप ऑक्सिडाइज्ड झुमकों, चोकर और ब्रेस्लेट के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप मांगटीका भी लगा सकती हैं। वहीं, थोड़ा चमकदार मेकअप करते हुए आप बालों को कर्ल कर सकती हैं।

    05

  

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • करवा चौथ का त्योहार क्यों मनाया जाता है?
    यह त्योहार विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनाती हैं। यह व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रमा निकलने तक निर्जला रहकर रखा जाता है। यह पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और निष्ठा का प्रतीक है और पारंपरिक रूप से पति के कल्याण की कामना के लिए किया जाता है।
  • भारत के किन राज्यों में यह पर्व मनाया जाता है?
    करवा चौथ पारंपरिक रूप से उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में मनाया जाता है। हालांकि, आधुनिक समय में यह त्योहार पूरे भारत में फैल गया है और अब इसे कर्नाटक, तमिलनाडु और अन्य दक्षिणी राज्यों के साथ-साथ अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप समेत कई अन्य देशों में रहने वाले भारतीय लोग भी मनाते हैं।
  • महिलाएं इस दिन पर किस तरह के परिधान पहन सकती हैं?
    इस पर्व पर महिलाएं कई तरह के पारंपरिक परिधान पहन सकती हैं जिसमें साड़ियां, अनारकली सूट, शरारा सेट, लंहगा, गाउन, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस और वनपीस शामिल हैं।