Karwa Chauth 2025: नई-नवेली हों या पुरानी ज़री साड़ियों के साथ खिलेगा सभी का रूप

इसबार करवा चौथ का त्योहार 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाना है। ऐसे में अगर आपको इस मौके पर कुछ खूबसूरत पहनना है, तो ज़री साड़ियां आपके लिए अच्छी हो सकती हैं। इनकी बारीक धागों वाली कढ़ाई और चमकदार रंग आपकी सुंदरता में चार-चांद लगा सकते हैं।

Karwa Chauth 2025: नई-नवेली हों या पुरानी ज़री साड़ियों के साथ खिलेगा सभी का रूप
करवा चौथ के लिए खूबसूरत ज़री साड़ियां

करवा चौथ का त्योहार हर एक स्त्री के जीवन में बेहद खास दिन होता है। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और साथ ही बेहद सुंदर तरह से तैयार भी होती हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे शानदार Karwa Chauth 2025 स्पेशल साड़ी के विकल्प लेकर आए हैं, जो आपको इस मौके पर बेहद खूबसूरत दिखा सकती हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं, ज़री साड़ियों की। ये अपनी बारीक धागों वाली कढ़ाई के लिए लोकप्रिय हैं, और अक्सर इनके चमकीले रंग देखने में काफी आकर्षक लगते हैं। आप इसबार करवा चौथ के मौके पर ज़री साड़ी को पहन सकती हैं और इसके साथ पारंपरिक गहनें, चूड़ियों और गजरा को भी स्टाइल कर सकती हैं। ये साड़ियां आपके रूप को निखार सकती हैं और बेहद सुंदर लग सकती हैं। तो चलिए फटाफट से इनके कुछ शानदार विकल्पों पर भी नजर डाल लेते हैं, ताकि आप अभी से इन्हें लेकर त्योहार तक इन्हें अच्छी तरह से तैयार करवा सकें।

त्योहारों पर कैसे तैयार होना है और क्या पहनना है, इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको स्टाइल स्ट्रीट पर मिल सकती है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Monjolika Fashion Women's Banarasi Silk Blend Woven Zari With Tussles Saree

    यह ज़री साड़ी करवा चौथ पर पहनने के लिए काफी अच्छी है, क्योंकि इसका गहरा रानी पिंक रंग आपको काफी खूबसूरत दिखा सकता है। हालांकि, इसमें आपको त्योहार और पूजा-पाठ के लिए अच्छे रहने वाले रंग जैसे कि- बैंगनी, मजेंटा, पीला, लाल, हरा और वायलेट भी मिल जाएंगें। इसका ब्लाउज हरे कंट्रास्ट रंग में आता है, जिसे आप अपने अनुसार सिलवा सकती हैं। यह बनारसी सिल्क साड़ी है, जिसपर खूबसूरत ज़री का काम किया गया है। 5.5 मीटर की लंबाई में आने वाली इस साड़ी के साथ मिलने वाले ब्लाउज पीस की लंबाई 0.8 मीटर है। साड़ी के साथ ही इसके ब्लाउज पर भी सुंदर ज़री का काम मिलता है। इस साड़ी पर बना फूलों वाला डिजाइन इसे देखने में खूबसूरत बनाता है।

    01
  • Jaanvi fashion Women's Silk With Zari Work Saree With Blouse Piece

    इस ज़री साड़ी डिजाइन की बात करें, तो यह घने फूलों वाले डिजाइन के साथ आती है। इसमें लाल, गुलाबी, गुलाबी-गोल्ड, लाल-गोल्ड, लाल-बैंगनी जैसे कई रंगों के विकल्प भी उपलब्ध हैं। यह पैठनी सिल्क से बनी है, जो Karwa Chauth में पहनने पर काफी खूबसूरत लग सकती है। इसका ब्लाउज सिल्क से बना है और 0.8 मीटर की लंबाई में आता है, जिसे आप मनचाहे स्टाइल में सिलवा सकती हैं। इस साड़ी की लंबाई 5.5 मीटर है, जिसे आप जैसे चाहें उस तरह से ड्रेप कर सकती हैं। ज़री के धागों से की गई बारीक कढ़ाई इस साड़ी की खूबसूरती में चार-चांद लगा रही है, जो पहनने पर और भी खूबसूरत लग सकती है। इसे हाथों से धुलने की सलाह दी जाती है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Handloom Saree Golden Zari

    अगर आप एक सुंदर और नई ज़री साड़ी लेना चाहती हैं, तो यह विकल्प आपके लिए अच्छा हो सकता है। पारंपरिक के साथ आधुनिक डिजाइन वाली यह साड़ी त्योहारों पर काफी खूबसूरत लग सकती है। इसमें कई सारे रंगों का सुंदर तालमेल मिलता है और उसके ऊपर गोल्डन धागों से किया गया ज़री का काम इसकी खूबसूरती को निखार रहा है। यह कांजीवरम सॉफ्ट सिल्क से बनी है, जो पहनने पर आरामदायक हो सकती है। इसकी लंबाई 5.5 मीटर है और इसके साथ 0.8 मीटर लंबा ब्लाउज का कपड़ा भी दिया गया है। इस साड़ी में आपको चौड़ा गोल्डन रंग का बॉर्डर भी मिलता है। वहीं, इसके पल्लू में भी चौड़ा ज़री का काम किया हुआ बॉर्डर दिया गया है।

    03
  • SWORNOF Women's kanjivaram banarasi silk saree Zari Woven for festival

    पीच रंग आजकल चलन में हैं, ऐसे में आप करवा चौथ 2025 के लिए यह पीच रंग वाली साड़ी देख सकती हैं। मुलायम सिल्क से बनी यह साड़ी पहनने में आरामदायक और ड्रेप करने में आसान हो सकती है। इसमें पिस्ता, हल्का बैंगनी, आसमानी, क्रीम और गुलाबी जैसे रंग भी उपलब्ध हैं। यह मैचिंग ब्लाउज के साथ आती है, जिसपर साड़ी की तरह ही सुंदर ज़री का काम किया गया है। साड़ी की लंबाई 6 यार्ड्स है, जो अलग-अलग तरह से ड्रेपिंग के लिए अच्छी हो सकती है। साड़ी पर घने और छोटे फूलों वाले डिजाइन के साथ ही चारों तरफ बॉर्डर भी दिया गया है। यह एक सुंदर और आधुनिक रूप लेने के लिए अच्छी हो सकती है।

    04
  • AKHILAM Women's Red Georgette Zari Woven Design Saree

    यह जॉर्जेट साड़ी भी त्योहार के मौके पर पहनने के लिए काफी अच्छी है, क्योंकि इसका गहरा लाल रंग सुहागिन महिलाओं को बेहद सुंदर रूप दे सकता है। इसके साथ आपको सिल्क ब्लेंड ब्लाउज का कपड़ा मिलता है। इसपर सुंदर ज़री का काम किया गया है और साथ ही सुंदर बॉर्डर भी मिलता है। लहरिया डिजाइन में आने वाली इस साड़ी में आपको लाल के अलावा हरा, मजेंटा, टील ब्लू और पीला रंग का विकल्प भी मिल सकता है। इसका ब्लाउज एथनिक मोतिफ पैटर्न में आता है, जिसकी लंबाई 0.8 मीटर है। वहीं, 5.5 मीटर इस लंबी साड़ी को आप अपने पसंद के अनुसार ड्रेप कर सकती हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • 2025 में करवा चौथ कब मनाया जाएगा?
    इस साल Karwa Chauth का व्रत शुक्रवार, 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की चतुर्थी तिथि का प्रारम्भ 9 अक्टूबर 2025 को रात 10 बजकर 54 मिनट पर होगा और इसका समापन 10 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजकर 38 मिनट पर होगा।
  • करवा चौथ पर किस रंग की साड़ी पहनना शुभ होता है?
    करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक है। हालांकि, आप अन्य शुभ रंगों (पीला, गुलाबी, बैंगनी, हरा, नीला) की साड़ियां भी इस मौके पर पहन सकती हैं।
  • करवा चौथ पर ज़री साड़ी के साथ कौन से आभूषण पहनने चाहिए?
    आप ज़री साड़ी के साथ झुमके, हार, चूड़ियां और मांग टीका पहन सकती हैं। इसके लिए आप साड़ी के रंग से मेल खाते हुए या फिर कंट्रास्ट रंग के गहनों का चुनाव कर सकती हैं।