पीले रंग के ये 9 डिजाइनर कुर्ता सेट Diwali 2025 को बना देंगे यादगार
Diwali 2025 के लिए, अपने एथनिक वॉर्डरोब को डिजाइन Yellow Kurta Sets के साथ अपग्रेड करें। यह रंग उत्सव का प्रतीक है और आपको एक शानदार लुक देगा। यहां ट्रेंडी और स्टाइलिश विकल्प दिए गए हैं, जो आपको बेहतरीन दिखा सकते हैं।
दिवाली 2025 के लिए ट्रेंडी पीले रंग वाले कुर्ता सेट्स
दीपावली 2025 बस आने ही वाली है, और हर महिला चाहती है कि वह इस दिन सबसे सुंदर दिखे। इसके लिए, पीले रंग का डिजाइनर कुर्ता सेट एक शानदार विकल्प हो सकता है जो आपको पारंपरिक और आधुनिक दोनों लुक देगा। यहां 9 डिजाइनर पीले कुर्ता सेट के विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप इस Diwali पर पहन सकती हैं। अगर आप एक एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो यहां आपको स्ट्रेट स्टाइल वाला पीला कुर्ता सेट मिल जाएगा। वहीं, जो इस दिवाली रॉयल दिखना चाहती हैं, उनके लिए आज के कलेक्शन में अनारकली स्टाइल वाला कुर्ता सेट शामिल किया गया है। इसके अलावा आपको ट्रेंडी लुक के लिए यहां पर अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न वाले पीले कुर्ता सेट्स देखने को मिलेंगे। आप अपनी पसंद के स्टाइल वाला विकल्प चुनकर दीपावली पर सुंदर दिख सकती हैं। फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट कैटेगरी की मदद ले सकती हैं।
आप नीचे बेहतरीन स्टाइल वाले डिजाइनर Yellow Kurta Sets के विकल्प देख सकती हैं-
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
INDO ERA Women Viscose Embroidered Calf Length Straight Kurta Pant with Dupatta Set
Indo Era ब्रांड का यह कुर्ता सेट आरामदायक विस्कॉस मटेरियल से बना है। इसमें स्ट्रेट स्टाइल वाले कुर्ते के साथ ही मैचिंग पैंट और दुपट्टा भी मिलता है। यह XS से लेकर 4XL तक के विभिन्न साइजों में उपलब्ध है। इसमें मिलने वाला स्ट्रेट कुर्ता काफ तक की लंबाई में आता है, जिसका गला गोल और आस्तीनें ¾ की लंबाई में आती हैं। यह सिल्क ब्लेंड से बनी पैंट के साथ आती है, जिसकी मोहरी पर सुंदर गोल्डन लेस लगी हुई है। वहीं, इसके साथ आपको ट्रेंडी ऑर्गेन्जा दुपट्टा मिलता है, जिसके बॉर्डर पर सुंदर ज़री का काम किया गया है। इस सेट में मिलने वाला कुर्ता भी गले और आस्तीनों के बॉर्डर पर एंब्राइडरी वर्क के साथ आता है।
01
SHOPPING QUEEN Women's Georgette Embroidered Regular Fit Kurta Sharara Set With Dupatta
जॉर्जेट से बने इस कुर्ता सेट को आप Diwali 2025 के मौके पर पहन सकती हैं। यह खूबसूरत पीले रंग में आता है और इसमें अलग-अलग साइज भी आपको आसानी से मिल जाएंगें। इसका कुर्ता घुटनों तक की लंबाई में आता है, जिसपर बेहद आकर्षक एंब्राइडरी वर्क किया गया है। स्लीवलेस स्टाइल वाले इस कुर्ता के बॉर्डर पर भी बेहद घना और सुंदर एंब्राइडरी का काम मिलता है। यह एक शरारा सेट है, जिसमें सॉलिड पैटर्न और पतला लेस बॉर्डर वाला दुपट्टा दिया गया है। वहीं, इसका शरारा इसे एक स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक देता है। इसमें मिलने वाली तीनों चीजें जॉर्जेट से बनी हैं, जो मौसम के भी अनुकूल रहेंगी।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Rajnandini Women's Pure Cotton Lurex Embroidered Straight Kurta Set With Dupatta
यह शरारा सेट आपको आने वाले त्योहारों पर स्टाइलिश लुक दे सकता है। आपको इसमें शरारा के साथ ही काफ तक की लंबाई में आने वाला कुर्ता और दुपट्टा भी मिलता है। वाइब्रेंट पीले रंग में आने वाला यह कुर्ता सेट S से लेकर 2XL तक के साइज में मिल सकता है। इसका कुर्ता शुद्ध ल्यूरेक्स कॉटन से बना है, जो पहनने पर आरामदायक होने के साथ ही बेहतरीन फिटिंग दे सकता है। वहीं, इसमें मिलने वाला शरारा कॉटन और दुपट्टा सिफॉन से बना है, जिसे आसानी से आप किसी भी स्टाइल में ओढ़ सकती हैं। यह गोल गले वाले कुर्ता के साथ आता है, जिसके आस-पास सुंदर कढ़ाई भी की गई है। वहीं, इस कुर्ता की आस्तीनें तीन चौथाई लंबाई वाली हैं। इसका फ्लेयर्ड शरारा आपको अट्रैक्टिव लुक दे सकता है।
पीले रंग का यह कुर्ता सेट शानदार अनारकली स्टाइल में आता है, जो दीपावली के मौके पर आपको एक रॉयल लुक दे सकता है। इसका अनारकली कुर्ता खूबसूरत एंब्राइडरी वर्क के साथ आता है, जो आपको रात के समय में और भी आकर्षक दिखा सकता है। वहीं, इसमें आपको काफ तक की लंबाई के साथ ही ¾ लंबाई वाली आस्तीनें और एलिगेंट गोल आकार का गला भी मिलता है। इसके साथ लूज़ फिट वाला पलाज़ो दिया गया है, जिसका प्रिंटेड वर्क और मोहरी पर लगी लेस इसे देखने में आकर्षक बनाते हैं। यह खूबसूरत सिल्क ब्लेंड दुपट्टा के साथ आता है, जो आपको Deepavali 2025 पर एक कंपलीट लुक दे सकता है। आपको इसमें XS से लेकर 4XL तक के अलग-अलग साइज मिल सकते हैं।
04
SheWill Yellow Dchinon Thread Sequence Embroidered Front Pleated Kurta with Pant and Organza Dupatta
इस Yellow Kurta Set में खूबसूरत एंब्राइडरी वर्क वाला कुर्ता मिलता है, जो कि रॉयल लुक देने वाले अनारकली स्टाइल में आता है। इसके कुर्ते में सुंदर सीक्विन कढ़ाई और आकर्षक प्लीट्स दी गई हैं, जिनके साथ आप शानदार दिख सकती हैं। वहीं, यह आरामदायक एहसास देने वाले मुलायम और लग्जरी चिनोन फैब्रिक से बना है, जो बेहतरीन फिट भी देता है। इसमें ग्रेसफुल टच देने वाला स्टाइलिश ऑर्गेन्जा दुपट्टा मिलता है, जिसमें पतली बॉर्डर लेस दी गई है। इसकी स्ट्रेट फिट पैंट इलास्टिक कमरबंद और मोहरी लेस बॉर्डर के साथ आती है, जिसे हाई-क्वालिटी मटेरियल के साथ तैयार किया गया है। इसका अनारकली कुर्ता स्टाइलिश वी-नेकस्टाइल और तीन चौथाई बाजुओं के साथ आता है।
05
Libas Women's Silk Blend Kurta Sets
यह कुर्ता सेट Libas ब्रांड का है, जो अपनी क्वालिटी और स्टाइलिश डिजाइनों के लिए जाना जाता है। इसे आरामदायक एहसास और लग्जरी फील देने के लिए सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बनाया गया है, जो दिवाली के मौसम के भी अनुकूल रहेगा। इसमें स्वीटहार्ट नेकस्टाइल के साथ आने वाला स्ट्रेट कुर्ता मिलता है, जिसकी लंबाई काफ तक रहने वाली है। इसकी आस्तीनें पतले बॉर्डर के साथ आती हैं और तीन चौथाई लंबाई वाली हैं। इसमें कुर्ता के साथ स्ट्रेट फिट ट्राउजर और सुंदर कंट्रास्ट रंग का दुपट्टा दिया गया है। इसका दुपट्टा लाल रंग में आता है, जिसमें कुर्ता से मेल खाता हुआ पीले रंग का आकर्षक बॉर्डर डिजाइन दिया गया है। इस कुर्ता सेट पर आकर्षक एथनिक मोतिफ वर्क किया गया है।
06
MOKOSH Women's Embroidered Mustard Anarkali and Pant with Dupatta Set
अगर आपको दिवाली 2025 पर एक रॉयल लुक लेना है, तो यह अनारकली स्टाइल वाला कुर्ता सेट आपके लिए अच्छा हो सकता है। यह सिल्क मटेरियल से बना है, जो देखने में पर काफी लग्जरी लगेगा और साथ ही पहनने पर आरामदायक भी हो सकता है। इसका अनारकली कुर्ता खूबसूरत फ्लोरल एंब्राइडरी वर्क के साथ आता है। इसमें क्लासी वी-आकार के गले के साथ ही लंबी आस्तीनें दी गई हैं, जिनपर घनी कढ़ाई की गई है। यह Yellow अनारकली Kurta Set ऐड़ियों तक की लंबाई में आता है। इसके साथ आपको सिल्क से बनी पैंट और साथ ही खूबसूरत दुपट्टा भी मिलता है, जो आपको बेहद खूबसूरत दिखा सकता है। कुर्ते की तरह दुपट्टे में भी सुंदर एंब्राइडरी वर्क देखने को मिलता है।
07
BIBA Women Rayon Printed Straight Salwar Kurta Dupatta
दिवाली के मौके पर स्टाइलिश भी दिखना है और कुछ ज्यादा भारी भी नहीं पहनना है, तो यह कुर्ता पलाज़ो सेट आपके लिए बेहतरीन पसंद साबित हो सकता है। यह BIBA ब्रांड का कुर्ता पलाज़ो सेट है, जिसे आरामदायक और हल्के रहने वाले रेयॉन मटेरियल से बनाया गया है। आपको Diwali 2025 में एक क्लासी और एलिगेंट लुक देने के लिए इसमें खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट वाला लो-हाई कुर्ता मिलता है। यह कुर्ता तीन चौथाई लंबी आस्तीनों और कॉलर्ड नेकस्टाइल के साथ आता है। वहीं, इसमें आपको जेब भी मिलती हैं। इसके साथ प्रिंटेड पैटर्न वाला पलाज़ो मिलता है, जिसका लूज फिट आपको आरामदायक एहसास देने के साथ स्टाइलिश भी दिखा सकता है। आपको इस पलाज़ो सेट में S से लेकर 3XL तक के विभिन्न साइज विकल्प मिल सकते हैं।
08
Fashion Basket Georgette Embroidered Anarkali Kurta Set for Women
पीले रंग वाले इस कुर्ता सेट को जॉर्जेट फैब्रिक से बनाया गया है, जो कि एक हल्का और आरामदायक मटेरियल माना जाता है। इसमें खूबसूरत एंब्राइडरी ज़री सिक्वन वर्क वाला अनारकली कुर्ता मिलता है, जिसका घेर और डिजाइन आपको त्योहारों पर बहुत ही शानदार दिखा सकता है। यह मुलायम ऑर्गेन्जा दुपट्टा के साथ आता है, जिसमें एंब्राइडरी के साथ ही आकर्षक कट-वर्क मिलता है। इसका कुर्ता आरामदायक लाइनिंग के साथ आता है। इस अनारकली कुर्ता में लंबी आस्तीनों और वी-आकार वाले गले के साथ सुंदर पोलका डॉट वाला डिजाइन दिया गया है। इसमें मिलने वाला दुपट्टा आकर्षक फ्लोरल पैटर्न के साथ आता है, जो इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
दीपावली के लिए पीले रंग का कुर्ता सेट क्यों चुनें?
पीला रंग खुशी, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है, जो इसे दीपावली के लिए एक आदर्श रंग बनाता है।
किस प्रकार का पीला कुर्ता सेट दीपावली के लिए सबसे उपयुक्त है?
अनारकली, ए-लाइन और स्ट्रेट कुर्ता सेट दीपावली के लिए लोकप्रिय विकल्प हैं। अपनी व्यक्तिगत शैली और शरीर के प्रकार के अनुसार चुनें।
मैं पीले रंग के कुर्ता सेट को कैसे एक्सेसराइज़ कर सकती हूं?
पारंपरिक लुक के लिए झुमके, चूड़ियां और बिंदी के साथ एक्सेसराइज़ करें, या आधुनिक लुक के लिए स्टेटमेंट नेकलेस और हील्स के साथ।