शादी से लेकर Diwali तक हर जगह होगा आपका चर्चा इन 8 Designer Lehenga के साथ!
जल्द शुरू होने वाला है Weddings का सिलसिला जिसमें आप लग सकती हैं टिप-टॉप। 8 Designer Lehenga के साथ आपका लुक होगा ठाय, इन्हें दिवाली में भी जा सकता है पहना। देखिए विकल्प और जानिए उन्हें स्टाइल करने के विकल्प।
कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है और उसके बाद शादी सीजन शुरू होने वाला है। इन दोनों ही अवसरों पर महिलाएं अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना पसंद करती हैं। तो फिर Diwali हो या Weddings सुंदर डिजाइन वाले लहंगे काफी अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इनकी आकर्षक डिजाइन व मनमोहक रंग आपको सबसे अलग व प्यारा लगने में मदद कर सकते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं 8 Designer Lehenga के विकल्प जो आपके लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकते हैं। इन्हें आप अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं और आने वाले कई अवसरों पर आपके रूप में चार-चांद लगा सकते हैं।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
100% जैकर्ड सिल्क मटेरियल से बना यह लहंगा सेमी-स्टिच्ड डिजाइन वाला है जिसपर आपको काफी सुंदर काम देखने को मिल जाएगा। फ्लेयर स्टाइल वाले इस लहंगा सेट में आपको ब्लाउज व दुपट्टा भी मिलेगा। इसपर गोल्डन रंग के पैटर्न दिए गए हैं, जो इसकी सुंदरता को और अधिक बढ़ा रहे हैं। इसमें आपको पिंक, डार्क ग्रीन, नेवी ब्लू और टील ग्रीन जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। जिपर क्लोजर वाला यह लहंगा गोल्डन ज्वेलरी के साथ काफी अच्छा लगेगा। इसके दुपट्टे को भी काफी अलग-अलग तरह से ड्रेप किया जा सकता है।
किसी की मेहंदी में पहनकर जाने के लिए यह लहंगा सेट काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। सॉलिड प्रिंट में आने वाला यह लहंगा 100% जैक्वार्ड मटेरियल से बना है, जिसपर गोल्डन रंग से काम किया गया है। इस सेट का हरा लहंगा और ब्लाउज, मरून रंग के दुपट्टे के साथ काफी आकर्षक लगेंगे। बनारसी शैली वाला यह लहंगा कुंदन की ज्वेलरी के साथ काफी अच्छा लगेगा। यह सेमी-स्टिच्ड शैली वाला है, जिसे अपनी फिटिंग के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। इसमें आपको नेवी ब्लू, टील ग्रीन और रेड रंगों के विकल्प भी मिल जाएंगे।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
अगर आपको एक आधुनिक शैली वाले लहंगे की तलाश है तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। दिवाली के अलावा इसे अपने किसी खास की हल्दी या मेहंदी में भी पहना जा सकता है। बनारसी बुनाई वाला यह लहंगा फ्लोरल पैटर्न के साथ आता है। ग्रीन रंग के इस लहंगे के साथ कॉन्ट्रास्ट में ऑरेंज रंग का ब्लाउज मिलेगा। इसके दुपट्टे पर भी लहंगे जैसा ही पैटर्न दिया गया है। इस लहंगे में कैन-कैन भी लगा है, जिससे बढ़िया घेर मिलेगा। इस सेट के लहंगे व दुपट्टे पर गोल्डन रंग की बॉर्डर देखने को मिल जाएगी, जो इसे प्यारा लुक दे रहा है। इसके साथ अमेरिकन डायमंड की ज्वेलरी और हील्स काफी अच्छी लगेंगी।
03
RENVAANI Women's Traditional Kanjivaram Kanchipuram Silk Zari Weaving Unstitched Lehenga Choli with Dupatta
इस Diwali या वेडिंग सीजन आपको कुछ अलग पहनना है तो साउथ इंडियन शैली वाला यह लहंगा काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। हाफ साड़ी स्टाइल वाला यह लहंगा आर्ट सिल्क मटेरियल से बना है। इसके साथ दिया गया दुपट्टा ज़री बॉर्डर के साथ आता है, जो आपके लुक में आकर्षक स्पर्श जोड़ सकता है। इसे साड़ी या खुले स्टाइल में ड्रेप किया जा सकता है। इसका शानदार लुक वाला कांजीवरम कांचीपुरम कपड़ा हल्का और हवादार है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप इसे पहनकर आरामदायक रहें। इसे आप कमरबंध और झुमकों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको 13 अलग-अलग रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।
04
Zeel Clothing Women's Leheriya Print Pure Georgette New Readymade Lehenga Choli
सॉफ्ट जॉर्जेट मटेरियल से बना यह लहंगा पारंपरिक लहरिया प्रिंट के साथ आता है। बुनी हुई शैली वाला यह लहंगा ऐंकल तक की लंबाई वाला है और इसके साथ आपको मैचिंग ब्लाउज व दुपट्टा भी मिलेगा। रॉयल ब्लू रंग वाला यह लहंगा सेमी स्टिच्ड शैली में आता है, जिसे अपनी फिटिंग के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। इसमें आपको अच्छे घेर के लिए कैन-कैन भी मिलेगा और यह एक काफी आरामदायक डिजाइन वाला है जिसे पहनकर आप सहज महसूस करेंगी। इसमें आपको ब्लैक, पिंक, पर्पल और येलो जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। इसे आप स्टोन की ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
05
ZAALIMA FASHION WITH Z LOGO Women's Net Embroidered Semi-Stitched Lehenga
प्याजी रंग में आने वाला यह लहंगा जाल की बुनाई वाला है, जिसका पैटर्न सॉलिड है। इस सुंदर कढ़ाई वाले लहंगे को भारी नेट से बनाया गया है जो एक शानदार लुक आपको दे सकता है। यह लहंगा सेमी-स्टिच्ड आता है, जिससे अलग-अलग बॉडी टाइप के अनुसार आसानी से सिलवाया जा सकता है। इसके साथ आपको इसमें मैचिंग कढ़ाई वाला ब्लाउज और नेट का दुपट्टा मिलेगा, जो इसे त्योहार और शादी के अवसरों के लिए एक आदर्श सेट बनाता है। आराम के लिए इसमें साटन का अस्तर दिया गया है, जबकि कढ़ाई इसे काफी आकर्षक बनाती है। इस लहंगे को स्टाइल करने के लिए आधुनिक शैली वाली ज्वेलरी और हील्स की मदद ली जा सकती है। इसमें ब्लैक, चेरी, डार्क ब्लू, वाइन, मस्टर्ड, पीच और स्काय ब्लू जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।
06
Aika Creation Women's Chiffon Embroidered Lehenga Choli Panvel LH Pista
सिंपल लेकिन आकर्षक डिजाइन में आने वाला यह लहंगा पिस्ता और पीच रंगों के विकल्प में आता है। सॉलिड पैटर्न वाले इस लहंगे पर नीचे की तरफ कढ़ाई की गई है, जिससे इसे एक प्यारा लुक मिल रहा है। वहीं, इसके साथ भारी डिजाइन वाला दुपट्टा भी दिया गया है, जो कॉन्ट्रास्ट रंग और कढ़ाई के साथ पूरे लहंगे में जान डालने का काम कर रहा है। सेमी-स्टिच्ड शैली वाले इस लहंगे को शिफॉन मटेरियल से बनाया गया है और इसे आप अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
07
TILKI FASHION Traditional Lehenga Choli semistiched lengha
ऑरेंज, रामा, ब्लैक, पैरट और वॉइलेट जैसे रंगों के विकल्पों में आने वाला यह लहंगा आपके लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकता है। चिनॉन मटेरियल से बने इस लहंगे का पैटर्न सॉलिड है और इस पर गोल्डन रंग से काम किया गया है। पारंपरिक शैली वाले इस लहंगे पर भारी कढ़ाई देखने को मिलेगी और इसके ब्लाउज पर भी वैसा ही काम किया गया है। इसका दुपट्टा हल्के काम और पतली बॉर्डर के साथ आता है, जो आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगा। इसे स्टाइल करने के लिए कुंदन ज्वेलरी काफी अच्छा विकल्प हो सकती है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
किस तरह की डिजाइन वाले लहंगे इस शादी सीजन अच्छे लगेंगे?
ट्रेंडिंग लुक्स में आधुनिक कढ़ाई वाले क्लासिक लाल रंग, ब्लश पिंक और मिंट ग्रीन जैसे खूबसूरत पेस्टल रंग, और मेटैलिक रंग शामिल हैं। ऑम्ब्रे या ग्रेडिएंट जैसे स्टाइल, स्टेटमेंट ब्लाउज़ के साथ मिनिमलिस्ट लहंगे, और जैकेट या केप लहंगे जैसे फ्यूजन स्टाइल भी इस शादी के सीजन में काफी पसंद किए जा रहे हैं।
किस मटेरियल से बने लहंगे शादियों में पहनने के लिए आरामदायक होंगे?
शादियों के लिए आरामदायक लहंगे के लिए गर्मियों में जॉर्जेट, शिफॉन या कॉटन जैसे हल्के और हवादार कपड़े चुनें। सर्दियों के लिए मखमल या सिल्क बेहतरीन होते हैं क्योंकि ये गर्माहट और आराम देते हैं। ये कपड़े आरामदायक होने के साथ-साथ शानदार लुक भी देते हैं।
शादी सीजन में डिजाइनर लहंगों को किस तरह से स्टाइल किया जा सकता है?
शादी के सीजन में डिजाइनर लहंगे को स्टाइल करने के लिए, आप ब्लाउज, जैकेट और एक्सेसरीज के साथ प्रयोग कर सकती हैं। पारंपरिक और आधुनिक लुक के लिए, आप लहंगे को एक साधारण कुर्ता, स्टाइलिश क्रॉप टॉप या फिर जैकेट के साथ पेयर कर सकती हैं। एक मैंचिंग पोटली बैग और चोकर सेट जैसे एक्सेसरीज लहंगे के लुक को और भी खास बना सकते हैं।