साड़ी को स्टाइल करने के यूं तो बहुत तरीके होते हैं, लेकिन एक सही ब्लाउज पीस की मदद से आप कई तरह की साड़ियों के लुक को बेहतर कर सकती हैं। ऐसे में यहां 7 ऐसे ब्लाउज के रंग के बारे में बताया जा रहा है जिनकी मदद से कम से कम 10 साड़ियों को आप स्टाइल कर सकती हैं। ऑफिस, पार्टी से लेकर फंक्शन तक के लिए इन ब्लाउज के साथ आप सिंपल, जरी वर्क वाली, कढ़ाई वाली, प्रिटेंड आदि पैटर्न और डिजाइन में आने वाली साड़ियों को एक नया लुक दे सकती हैं। महिलाओं के बीच इन 7 रंग के ब्लाउज की मांग हमेशा से ही रही है, ये ब्लाउज अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न के अलावा साइज में मिल रहे हैं।
साड़ी और ब्लाउज के रंग का चुनाव
अब अगर आप मात्र 7 तरह के ब्लाउज डिजाइन के साथ अपनी कई प्रकार की साड़ियों को स्टाइल करना चाहती हैं, तो पेयर करने से पहले ये जरूरी है कि आप ब्लाउज के रंग के अनुसार साड़ी के रंग के बारे में भी जान लें। यहां हम आपको एक टेबल के माध्यम से इस बारे में जानकारी देने वाले हैं।
ब्लाउज का रंग |
साड़ी का रंग |
गोल्डन रंग का ब्लाउज |
रेड, ग्रीन, ब्लू, ऑरेंज, पर्पल जैसी ब्राइट साड़ियों के साथ पहन सकते हैं। |
मल्टीकलर का ब्लाउज |
हर डार्क और हल्के रंग की साड़ी के साथ फिट हो जाएगा। |
पीले रंग का ब्लाउज |
डार्क पीच, ऑफ वाइट, टरकॉइस, ग्रीन और पर्पल साड़ी के साथ स्टाइल करें। |
काले रंग का ब्लाउज |
मोगा ब्राउन, क्रीम, बेज, ग्रे, रस्ट, टील कलर के साथ पेयर करके सुंदर लुक पाएं। |
लाल रंग का ब्लाउज |
गोल्डन, ऑफ वाइट, वाइट, पर्पल, येलो, ऑरेंज और ब्लैक साड़ी के साथ सुंदर लगेगा। |
नैवी ब्लू रंग का ब्लाउज |
पिंक, ऑरेंज, क्रीम, रेड और व्हाइट रंग या लाइट कलर की साड़ी के साथ स्टाइल करें। |
डार्क ग्रीन रंग का ब्लाउज |
रेड, येलो, बेज, मजेंटा और मैरून कलर में आने वाली साड़ी के साथ आसानी से लुक को बेहतर करें। |
फैशन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट लेने के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट की कैटेगरी को देख सकते हैं।
साड़ी और ब्लाउज के रंग को जान लेने के बाद अब चलिए 7 अलग-अलग डिजाइन वाले ब्लाउज को देख लेते हैं।