Amrita Pritam की 5 शानदार किताबों के साथ खो जाएं साहित्य की दुनिया में!

अगर आप साहित्य पढ़ने के शौकीन हैं या अच्छी और भावनात्मक किताबों की तलाश में हैं, तो अमृता प्रीतम की किताबों से शुरुआत करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Amrita Pritam की 5 शानदार किताबों के साथ खो जाएं साहित्य की दुनिया में!
Amrita Pritam Books

जब भी बात आती है कि ऐसी रचना के बारे में जहां शब्दों के जरिए प्रेम, दर्द, बिछड़न और जीवन की सच्चाइयों को सरल और गहरे अंदाज में बयां किया गया हो तो साहित्य की दुनिया में अमृता प्रीतम का नाम बहुत सम्मान और प्रेम के साथ लिया जाता है। वह ऐसी लेखिका थी जिनकी रचनाओं में इंसानी भावनाओं की सच्ची झलक देखने को मिल सकती है, इसलिए पाठक उनकी कहानियों और कविताओं से आसानी से जुड़ जाते हैं। अमृता प्रीतम ने अपने लेखन में खासकर महिलाओं के अनुभव, समाज की सच्चाई और विभाजन के दर्द को बहुत संवेदनशीलता से लिखा है। उनकी किताबें पढ़ते समय ऐसा लग सकता है जैसे कोई दिल की बात सीधे शब्दों में कह रहा हो। यही कारण है कि आज भी उनकी रचनाएं नई पीढ़ी के पाठकों को आकर्षित कर रही हैं। यहां उनकी 5 ऐसी किताबों के बारे में बताया गया है जो न सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि जीवन और समाज को समझने का एक नया नजरिया भी दे सकती हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Pinjar (Hindi)

    पिंजर प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम का 1950 में प्रकाशित एक प्रसिद्ध पंजाबी उपन्यास है। यह कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय के समाज और खासकर महिलाओं की पीड़ा को दर्शाती है। इस किताब में 160 पन्ने हैं और यह हिन्दी में आपको अमेजन पर मिल जाएगी जिसे आसानी से हर पाठक पढ़ सकते हैं। यह उपन्यास समाज में महिलाओं की स्थिति, विभाजन की त्रासदी और इंसानियत के महत्व को दर्शाता है। यह उपन्यास दिखा सकता है कि कैसे समाज की परंपराएं और दुश्मनी अक्सर महिलाओं के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करती हैं।

    अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    01
  • Khaton ka safarnama

    अमृता प्रीतम की किताब "ख़तों का सफ़रनामा" एक भावनात्मक और आत्मीय रचना है, जिसमें पत्रों के माध्यम से जीवन, प्रेम, यादों और रिश्तों की गहराई को व्यक्त किया गया है। इस पुस्तक में लेखिका ने अपने अनुभवों, संवेदनाओं और विचारों को पत्रों की शैली में लिखा है। इन ख़तों में इंसानी भावनाएं, अकेलापन, उम्मीद और आत्म-चिंतन झलकता है। यह किताब पाठक को एक भावनात्मक यात्रा पर ले जा सकती है, जहां शब्दों के जरिए जीवन की सच्चाइयों और रिश्तों की नज़ाकत को महसूस किया जा सकता है। इस किताब में कुल 224 पन्ने हैं।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Main Tumhen Phir Milungi

    132 पन्नों की यह किताब प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम की एक भावनात्मक और गहरी कविता है। इस रचना में प्रेम, स्मृति और आत्मा के अनंत संबंध को व्यक्त किया गया है। इस किताब के जरिय कवयित्री कहती हैं कि यदि शरीर और समय का अंत भी हो जाए, तब भी सच्चा प्रेम किसी न किसी रूप में फिर से मिल जाएगा, कभी हवा की खुशबू में, कभी यादों में या किसी नई पहचान में। यह कविता प्रेम की अमरता और आत्मिक जुड़ाव को बहुत सरल और संवेदनशील शब्दों में दर्शाती है। यह रचना पाठकों को यह एहसास करा सकती है कि सच्चा प्रेम कभी खत्म नहीं होता, वह समय और रूप बदलकर हमेशा जीवित रहता है।

    03
  • Rasidi Ticket (Punjabi Autobiography)

    रसीदी टिकट प्रसिद्ध लेखिका Amrita Pritam की आत्मकथा है। इस पुस्तक में उन्होंने अपने जीवन के अनुभव, प्रेम, दर्द और संघर्ष को बहुत सरल और सच्चे शब्दों में लिखा है। यह किताब पंजाबी भाषा में लिखी गई है और इसमें कुल 136 पन्ने दिए गए हैं और साथ ही इसे 10 साल के ऊपर के पाठक आराम से पढ़ सकते हैं। इस किताब का नाम रसीदी टिकट इसलिए रखा गया क्योंकि लेखिका का मानना था कि उनका जीवन इतना छोटा-सा है कि उसे तो एक रसीदी टिकट के पीछे भी लिखा जा सकता है। पुस्तक में उनके बचपन, लेखन-यात्रा, भारत-पाकिस्तान के विभाजन का दर्द और उनके निजी रिश्तों के बारे में ईमानदारी से बताया गया है। खासकर विभाजन की त्रासदी और उनके भावनात्मक अनुभव इस किताब का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

    04
  • Dastavez

    हिन्दी भाषा में लिखी गई "दस्तावेज" अमृता प्रीतम की एक महत्वपूर्ण रचना है, जिसमें उन्होंने अपने समय, समाज और व्यक्तिगत अनुभवों को बहुत संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया है। इस Book में लेखिका ने जीवन की सच्चाइयों, प्रेम, पीड़ा और समाज की स्थितियों को शब्दों में दर्ज किया है। आपको बता दें इस कृति में लेखिका अपने अनुभवों और विचारों को मानो एक दस्तावेज की तरह संजोती हैं। उनके लेखन में इंसान की भावनाएं, रिश्तों की जटिलता और समय की बदलती परिस्थितियां साफ दिखाई दे सकती हैं। इसमें कुल 128 पन्ने दिए गए हैं जिसे आसानी से पढ़ा जा सकता है।

    हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • अमृता प्रीतम कौन थीं?
    अमृता प्रीतम एक प्रसिद्ध भारतीय लेखिका और कवयित्री थीं। उन्होंने पंजाबी और हिन्दी साहित्य में कई महत्वपूर्ण उपन्यास, कविताएं और आत्मकथा लिखी हैं।
  • अमृता प्रीतम की सबसे प्रसिद्ध किताब कौन-सी है?
    उनकी सबसे प्रसिद्ध किताब Pinjar मानी जाती है, जिसमें भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की दर्दनाक कहानी को दिखाया गया है।
  • अमृता प्रीतम की आत्मकथा कौन-सी है?
    उनकी आत्मकथा का नाम Raseedi Ticket है। इसमें उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों और संघर्षों के बारे में खुलकर लिखा है।