पढ़ें Shashi Tharoor की वो किताबें जिन पर आज भी होती है सबसे ज्यादा चर्चा

साहित्य और राजनीति के संगम माने जाने वाले Shashi Tharoor के किताबों को आप भी पढ़ना चाहते हैं, तो नजर डालें यहां दिए गए 5 बढ़िया विकल्पों पर जो आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं।

पढ़ें Shashi Tharoor की वो किताबें जिन पर आज भी होती है सबसे ज्यादा चर्चा
शशि थरूर की बेहतरीन किताबें

शशि थरूर आज के दौर के सबसे चर्चित लेखकों और विचारकों में गिने जाते हैं। एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ वे एक प्रभावशाली लेखक भी हैं, जिनकी किताबें भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पढ़ी जाती हैं। उनकी रचनाओं में इतिहास, राजनीति, संस्कृति और भाषा का अनूठा मेल देखने को मिल सकता है। आपको बता दें, Shashi Tharoor की लेखन शैली सरल होते हुए भी बौद्धिक गहराई से भरपूर है। वे जटिल विषयों को भी रोचक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। यही वजह है कि उनकी किताबें लगातार बेस्टसेलर बनी रहती हैं और हर उम्र के पाठकों को आकर्षित कर सकती हैं। अगर आप इतिहास, राजनीति और विचारधारा को गहराई से समझना चाहते हैं, तो यहां आपको इनके 5 बढ़िया किताबें मिल सकती हैं जिसे आप पढ़ सकते हैं और यह आज भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • An Era of Darkness: The British Empire in India

    शशि थरूर द्वारा लिखित पुस्तक “एन एरा ऑफ डार्कनेस: द ब्रिटिश एम्पायर इन इंडिया” भारत में ब्रिटिश शासन के वास्तविक प्रभावों को उजागर करती है। यह पुस्तक उस धारणा को चुनौती देती है कि अंग्रेज़ों ने भारत को आधुनिकता, विकास और लोकतंत्र दिया। इस किताब में लेखक ऐतिहासिक तथ्यों और आंकड़ों के माध्यम से बताते हैं कि ब्रिटिश शासन भारत के लिए कितना विनाशकारी था। यह किताब भारत के औपनिवेशिक इतिहास को नए दृष्टिकोण से समझने में मदद कर सकती है। यह अंग्रेजी में लिखी गई है और इसमें कुल 360 पन्ने हैं। इस पुस्तक में बार-बार आने वाले अकाल, नस्लवादी व्यवहार और भारतीयों के साथ किए गए अन्याय का भी विस्तार से वर्णन किया गया है। यह पुस्तक भारतीय इतिहास के उस अंधेरे दौर को समझने में मदद कर सकती है, जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया।

    01
  • Great Indian Novel, The (PB)

    648 पन्नों की यह किताब द ग्रेट इंडियन नॉवेल एक व्यंग्यात्मक और विचार करने लायक उपन्यास है, जिसमें भारतीय राजनीति और इतिहास को महाभारत की कथा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस उपन्यास में लेखक ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत की राजनीति तक की घटनाओं को रोचक और चुटीले अंदाज में दिखाया है। यह उपन्यास आज भी साहित्य प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है, जिसे आप आराम से पढ़ सकते हैं। आपको बता दें, यह किताब भारतीय अंग्रेज़ी साहित्य की एक महत्वपूर्ण और यादगार रचना भी मानी जाती है। हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य किताबों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Why I Am a Hindu

    शशि थरूर की पुस्तक “Why I Am a Hindu” हिंदू धर्म को एक उदार, समावेशी और मानवतावादी परंपरा के रूप में प्रस्तुत करती है। इस किताब के जरिए लेखक स्पष्ट करते हैं कि उनका हिंदू होना कर्मकांड या कट्टरता पर नहीं, बल्कि विचारों की स्वतंत्रता, सहिष्णुता और नैतिक मूल्यों पर आधारित है। वे बताते हैं कि हिंदू धर्म प्रश्न पूछने, तर्क करने और विविध मतों को स्वीकार करने की आज़ादी देता है। इस पुस्तक में थरूर हिंदुत्व और हिंदू धर्म के बीच अंतर भी समझाते हैं और राजनीति में धर्म के दुरुपयोग की आलोचना करते हैं। यह किताब पाठकों को सोचने पर मजबूर कर सकती है।

    03
  • India : From Midnight to the Millennium

    शशि थरूर की पुस्तक “India: From Midnight to the Millennium” भारत की आज़ादी के बाद की यात्रा और उसकी बदलती पहचान का एक विस्तृत चित्र प्रस्तुत करती है। यह किताब 1947 में भारत की आज़ादी के “मिडनाइट” से शुरू होकर 2000 के दशक के शुरुआत तक देश की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालती है। यह किताब आपको अंग्रेजी भाषा में मिल जाएगी और इसमें आपको स्वतंत्रता के बाद भारत की चुनौतियों, जैसे जातिवाद, गरीबी, और भ्रष्टाचार, के साथ-साथ उसकी उपलब्धियों और लोकतांत्रिक विकास जैसी चीजों को देखने को मिल सकते हैं। लेखक ने भारत की संस्कृति, शिक्षा, विदेश नीति और वैश्विक भूमिका पर भी महत्वपूर्ण टिप्पणियां की हैं। थरूर की लेखनी में इतिहास और विश्लेषण का संतुलन स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है, जिससे पाठक आसानी से भारत की यात्रा को समझ सकते हैं।

    04
  • Ambedkar: A Life

    Shashi Tharoor की पुस्तक अम्बेडकर: ए लाइफ, डॉ. बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों का संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली चित्र प्रस्तुत करती है। पुस्तक में बताया गया है कि कैसे अंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव, जातिवाद और असमानताओं के खिलाफ लड़ते हुए भारतीय समाज में बदलाव लाने का काम किया। थरूर ने उनके शैक्षिक जीवन, कानून और राजनीति में योगदान, और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत किया है। यह किताब अंबेडकर की दूरदर्शिता, संघर्षशीलता और समाज सुधार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है। यह पुस्तक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक है, जो अंबेडकर की अद्भुत यात्रा को संक्षेप में समझने का अवसर दे सकती है।

    05

इन्हें भी पढ़ें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या शशि थरूर की किताबें पढ़ने में कठिन हैं?
    उनकी भाषा थोड़ी जटिल हो सकती है, लेकिन उनकी कहानियां आकर्षक होती हैं। साथ ही, यह आपकी सुविधा पर भी निर्भर करता है।
  • शशि थरूर किस प्रकार की किताबें लिखते हैं?
    वे उपन्यास, गैर-कल्पना और राजनीतिक विश्लेषण सहित विभिन्न प्रकार की किताबें लिखते हैं। जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार पढ़ सकते हैं।
  • शशि थरूर की किताबों को कहां से ले सकते हैं?
    उनकी किताबें ऑनलाइन वेबसाईट जैसे अमेजन आदि और प्रमुख किताबों की दुकानों पर उपलब्ध हैं, आप वहां से आराम से ले सकते हैं।