जनवरी का मौसम आ चुका है और अब धूप काफी कम निकलने लगी है जिससे कि हमारे ठंडी के मोटे कपड़ों को सूखने में हफ्तों लग सकते हैं। जब इस मौसम में ठंड व नमी के कारण Winter Wear जल्दी नहीं सूख पाते है तो अक्सर हम परेशान हो जाते हैं। ऐसे समय में एक ऐसा स्टैंड बेहद उपयोगी समाधान साबित हो सकता है, जिसकी मदद से घर के अंदर ही कपड़े टांगे जा सके। यह आपको घर के अंदर ही कपड़े सुखाने की सुविधा दे सकता है, जिससे मौसम की चिंता किए बिना कपड़े आसानी से अंदर की गर्मी के चलते सूख सकते हैं। इन इंडोर Hanging Stand की मदद से आप एक साथ कई कपड़े चाहे मोटे हो या पतले आराम से टांग सकते हैं। कम जगह में फिट होने वाला यह स्टैंड फ्लैट, घर या अपार्टमेंट के लिए बहुत उपयुक्त साबित हो सकता है। देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां-
Winter Wear को सुखाना हुआ आसान! इनडोर Hanging Stand के साथ
क्या आपको भी सर्दी के मौसम में भारी कपड़े सुखाने में परेशानी का सामना करता पड़ता है? तो यहां 5 बढ़िया इंडोर हैंगिंग स्टैंड के विकल्प दिए गए हैं जो सर्दियों के लिए एक स्मार्ट, सुविधाजनक और भरोसेमंद विकल्प बन सकता है। डालें नजर।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
LIVINGBASICS 3 Tier Premium Heavy Duty Stainless Steel Foldable Cloth Drying Stand
स्टेनलेस स्टील और ABS प्लास्टिक से बना हुआ यह कपड़े टांगने और सुखाने वाला स्टैंड सर्दियों के मौसम में कपड़ों को सुखाने के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। यह क्यान ब्लू रंग में आता है और इसे आप घर के अंदर रख सकते हैं। साथ ही, फोल्डेबल फीचर के चलते इसका उपयोग ना होने पर आप इसे मोड़ कर रख भी सकते हैं। साथ ही, इसमें पहिये लगे हुए हैं जो 360 डिग्री तक घूम सकता है और इसकी मदद से आप इसे एक जगह से दूसरी जगह भी लेकर जा सकते हैं। इसमें 6 विंग्स और 24 मजबूत रॉड दिया गया है जिसपर कपड़े सुखाए जा सकते हैं।
01BonKaso Premium Steel Foldable Cloth Dryer Stand
काले और ग्रे रंग में आने वाला यह कपड़े सुखाने वाला स्टैंड फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है जिससे इसे आसानी से आप कहीं भी लेकर आ-जा सकते हैं। इसमें आर्म लॉक का फीचर दिया गया है जिससे यह मजबूती से टिका हुआ रह सकता है और कपड़ों का भार आसानी से सहन कर सकता है। यह वेदर रेसिस्टेंट है जिससे यह घर के अंदर से लेकर बाहर तक रखा जा सकता है। इसमें शू रैक भी बना है जिससे इसमें जूता सुखाना भी आसान हो सकता है। यह आयतकार आकार में आता है और इसे हाई-ग्रेड, पाउडर-कोटेड स्टील और सटीक इंजीनियर किए गए HDPE कंपोनेंट्स से बनाया गया है ताकि जंग से बचाव हो सके।
02TEX-RO Clothes Drying Stand for Balcony/Cloth Dryer Stand
यह 3-लेयर कपड़े सुखाने का स्टैंड घर और बालकनी दोनों के लिए एक बेहतरीन समाधान बन सकता है। यह मजबूत MS पाइप से बना है, जो टिकाऊ और जंग-रोधी है। इसका फोल्डेबल डिज़ाइन कम जगह में आसानी से रखा जा सकता है। इस Hanging Stand पर एक साथ कई कपड़े, बच्चों के कपड़े और हैंगर आसानी से टांगे जा सकते हैं। यह इनडोर और आउटडोर दोनों उपयोग के लिए उपयुक्त हो सकता है। हल्का होने के कारण इसे कहीं भी ले जाना आसान हो सकता है। साथ ही, ग्रे और ब्लैक रंग का यह स्टैंड घर की सुंदरता को भी बनाए रख सकता है।
03Amiraj 1 Tier 1-Pole Premium Heavy-Duty Stainless-Steel Clothes Drying Stand with Wheels
यह प्रीमियम हेवी-ड्यूटी स्टेनलेस स्टील कपड़े सुखाने का स्टैंड मजबूत, टिकाऊ और आधुनिक डिजाइन के साथ आता है। इसमें पुश-टू-लॉक और पुल-टू-फोल्ड सिस्टम दिया गया है जो इसे पूरी तरह भरा होने पर भी स्थिर रख सकता है और उपयोग न होने पर आसानी से फोल्ड होकर कम जगह घेर सकता है। उच्च गुणवत्ता वाले जंग-रोधी स्टेनलेस स्टील से बना यह स्टैंड इनडोर और आउटडोर दोनों उपयोग के लिए उपयुक्त बन सकता है। वहीं, इसमें दिया गया सॉक्स होल्डर मोज़े और छोटे कपड़ों को अलग से सुखाने में मदद कर सकता है और उन्हें सुरक्षित रख सकता है। साथ ही,इसमें दिए गए बेहतर एयर सर्कुलेशन डिज़ाइन कपड़ों को जल्दी सुखा सकता है और उनमें ताजगी बनाए रख सकता है। 360 डिग्री घूमने वाले पहिए इसे घर, बालकनी या छत पर कहीं भी आसानी से ले जाने में सुविधा प्रदान कर सकते हैं।
04ABOUT SPACE 3 Tier Foldable Cloth Drying Stand
टावर डिजाइन में बना हुआ यह ड्रेस सुखाने वाला स्टैंड 3 टियर का है जिसमें 24 हैंगिंग रॉड दिए गए हैं, साथ ही अतिरिक्त कपड़े सुखाने के लिए 2 साइड विंग्स भी मौजूद है और नीचे 4 कैस्टर पहिये लगे हैं जिससे इसे आसानी से मूव किया जा सकता है। 2 कैस्टर में ब्रेक लगे हैं जो लॉक होने पर रेल को हिलने से रोक ते हैं। आप इसे जरूरत के हिसाब से अलग-अलग कमरों में रख सकते हैं या धूप वाले दिन इसे बाहर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्टील और प्लास्टिक का बना हुआ है और लंबे समय तक टिकाऊपन दे सकता है। यह फोल्डेबल डिजाइन के साथ भी आता है और इसका डाईमेंशन 50D x 75W x 1H सेमी है। यह लगभग 42 किलोग्राम तक का वजन सहन कर सकता है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
इन्हें भी पढ़ें -
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- इंडोर हैंगिंग स्टैंड क्या है?यह एक ऐसा स्टैंड होता है जिसकी मदद से कपड़े घर के अंदर टांगे और सुखाए जा सकते हैं, खासकर सर्दी और बारिश के मौसम में।
- क्या सर्दियों में कपड़े घर के अंदर सही से सूख जाते हैं?आमतौर पर, सही हवा और जगह मिलने पर कपड़े अच्छी तरह सूख सकते हैं और उनमें सीलन की बदबू भी कम आ सकती है।
- क्या इस स्टैंड पर भारी कपड़े टांगे जा सकते हैं?अक्सर यह स्टैंड मजबूत मटेरियल से बना होता है और जैकेट, स्वेटर, जींस जैसे भारी कपड़े भी आसानी से संभाल सकता है।