प्रिंटिंग ऑफिस कॉलेज, स्कूल या बिजनेस से जुड़े कामों की अहम प्रक्रिया है। मार्केट में वैसे तो कई तरह के प्रिंटर के विकल्प देखने मिल जाएंगे, जिनमें आजकल कलर लेजर प्रिंटर काफी लोकप्रिय हो गए हैं। ये उच्च गुणवत्ता वाले टेक्स्ट और ग्राफिक्स प्रिंट करने के लिए एक ड्राय इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रिंटिंग प्रक्रिया का उपयोग करते हैं। इंकजेट प्रिंटरों के विपरीत, ये CMYK टोनर कार्ट्रिज और एक लेजर बीम का उपयोग करके पिगमेंट को ड्रम पर ट्रांसफर करते हैं, जिसे बाद में गर्मी का उपयोग करके कागज पर चिपकाया जाता है। अपनी स्पीड और सटीकता के कारण Color Laser Printers काफी उपयोगी माने जाते हैं। लेजर प्रिंटर स्पष्ट, धब्बे रहित टेक्स्ट और जीवंत चार्ट प्रिंट करते हैं; जिनमें स्याही फैलती नहीं है। हालांकि इनकी प्रारंभिक हार्डवेयर लागत अधिक होती है, लेकिन प्रति पेज कम लागत और उच्च क्षमता वाले टोनर के कारण ये पारंपरिक इंकजेट मॉडल की तुलना में अधिक मात्रा में प्रिंटिंग के लिए किफायती होते हैं। तो आइए नजर डालते हैं कलर लेजर प्रिंटर के कुछ विकल्पों पर।
ये बेहतरीन Color Laser Printers आपके पेपरवर्क को बनाएंगे आसान!
कलर हो या ब्लैंक ऐंड व्हाइट हर तरह के प्रिंट निकालने के काम आ सकते हैं बड़े ब्रांड के कलर Laser प्रिंटर। स्कैनर के साथ-साथ मिलेगी वायरलेस कनेक्टिविटी भी और इन्हें अलग-अलग डिवाइसेज के किया जा सकता है कनेक्ट। देखिए HP, Canon और Brother जैसे ब्रांड्स के विकल्पों पर।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
HP Colour Laser 150nw Wireless Color Laser Printer
यह एचपी ब्रांड का लेजर प्रिंटर है जो कलर व ब्लैंक ऐंड व्हाइट दोनों तरह के प्रिंट्स निकाल सकता है। वाईफाई और एथर्नेट कनेक्टिविटी वाले इस प्रिंट को आसानी से अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट करके प्रिंट निकाले जा सकते हैं। इस HP प्रिंटर की खासियत है कि इसकी मदद से A4, A5, A6, B5 (JIS), प्लेन, लाइट, हेवी, ऐक्स्ट्रा हेनी, कलर्ड, प्रीप्रिंटेड, रीसाइकिल, लेबल्स, बॉन्ड व ग्लॉसी जैसे पेपर पर प्रिंटिंग की जा सकती है। इसकी इनपुट ट्रे की क्षमता 150 पेपर और आउटपुट ट्रे की क्षमता 55 पेपर की है। यह प्रिंटर केवल उन्हीं कार्ट्रिज के साथ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है जिनमें HP के ओरिजिनल चिप्स या सर्किट लगे हों, और यह एचपी के अलावा अन्य चिप्स या सर्किट वाले कार्ट्रिज को ब्लॉक कर देगा; जिस वजह से इसकी क्वालिटी पर असर नहीं आएगा। इसकी कॉम्पैक्ट साइज की वजह से यह आसानी से छोटी जगह में भी फिट हो जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- कनेक्टिविटी- वाईफाई
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- लेजर
- विशेषता- USB
- कलर- व्हाइट
- मॉडल- 150nw
- अधिकतम प्रिंटिंग स्पीड (कलर)- 4 ppm
- अधिकतम प्रिंटिंग स्पीड (ब्लैक ऐंड व्हाइट)- 18 ppm
- वजन- 10 किलोग्राम
- प्रिंटर आउटपुट- कलर
खूबियां
- इसकी मदद से वायरलेस तरीके से भी प्रिंटिंग की जा सकती है
- इसमें आपको स्कैनर की सुविधा भी मिल जाएगी
- इसकी मदद से आप फोन व टैबलेट से भी आसानी से प्रिंटिंग कर सकेंगे
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी पैसा वसूल नहीं लगी
01BROTHER HL-L3230CDW Colour LED Laser Printer
यह ब्रदर ब्रांड का कलर लेजर प्रिंटर है जो आपके लिए एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। इसकी खासियत है कि इसकी मदद से आप वायर्ड व वायरलेस दोनों तरह से प्रिंटिंग कर सकेंगे। इसमें लगे स्कैनर की मदद से आप आसानी से कई सारे डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपी बना सकेंगे। इसकी इनपुट ट्रे की क्षमता 250 पेपर है और यह A4 साइज के पेपर पर आसानी से प्रिंटिंग कर सकेगा। इस Brother Printer का अधिकतम कलर प्रिंट रेजॉल्यूशन 600 x 600 dpi और अधिकतम ब्लैक ऐंड व्हाइट प्रिंट रेजॉल्यूशन 600 x 600 dpi है। लेजर टेक्नोलॉजी वाले इस प्रिंटर में आपको यूएसबी व एथर्नेट कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसको आसानी से आप अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप, स्मार्टफोन व टैबलेट जैसे डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसकी LCD स्क्रीन पर आप सेटिंग्स व प्रिंटिंग संबंधित जानकारी को आसानी से पढ़ सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Brother
- कनेक्टिविटी- Ethernet, USB
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- लेजर
- विशेषता- नेटवर्क रेडी
- कलर- ऑफ व्हाइट
- मॉडल- HL-L3230CDW
- प्रिंटर आउटपुट- कलर
- अधिकतम स्पीड- 24 ppm
- वजन- 21.6 किलोग्राम
- वॉटेज- 430 Watts
खूबियां
- इसपर पेपर के दोनों साइड प्रिंटिंग की जा सकती है
- इस प्रिंटर की स्पीड 24ppm है
- इसके बॉक्स टोनर में करीब 1000 पेज रखे जा सकते हैं
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
02Canon imageCLASS MF643CDW Multi Function Laser Colour Printer
यह कैनन का मल्टी-फंक्शन लेजर कलर प्रिंटर है जो प्रिंटिंग व स्कैनिंग जैसे कामों को आसानी से करने में मदद कर सकता है। इसकी खासियत है कि यह विंडोज 10, विंडोज 8.1, विंडोज 7, विंडोज सर्वर 2016, विंडोज सर्वर 2012 R2, विंडोज सर्वर 2012, विंडोज सर्वर 2008 R2, विंडोज सर्वर 2008, मैक ओएस एक्स 10.9.5 और उससे ऊपर, लिनक्स जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कैम्पैटिबल है। यह Canon का Laser Printer वाईफाई व USB कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिस वजह से इसकी मदद से आसानी से वायर्ड व वायरलेस दोनों तरह से प्रिटिंग की जा सकती है। इसकी अधिकतम कलर व ब्लैंक ऐंड व्हाइट प्रिंटिंग स्पीड 21ppm है। ऑल-इन-वन टेक्नोलॉजी वाला यह प्रिंटर घर, ऑफिस या दुकान जैसी जगहों पर इस्तेमाल करने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Canon
- कनेक्टिविटी- वाईफाई
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- लेजर
- विशेषता- USB
- कलर- व्हाइट/ब्लैक
- मॉडल- ImageCLASS MF 643CDW
- प्रिंटर आउटपुट- कलर
- अधिकतम स्पीड- 21 ppm
- वजन- 20.5 किलोग्राम
- वोल्टेज- 240 Volts
खूबियां
- इसको आसानी से टच कंट्रोल पैनल की मदद से ऑपरेट किया जा सकता है
- इसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कनेक्ट किया जा सकता है
- इसका अधिकतम प्रिंट रेजॉल्यूशन 1200 x 1200 है
कमी
- अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है
03Brother HL-L3280CDW (New Launch) Auto Duplex Color Laser Printer
यह Brother ब्रांड का कलर लेजर प्रिंटर है, जिसकी अधिकतम क्षमता 26ppm है। इसकी खासियत है कि यह पेपर के दोनों तरफ प्रिंटिंग कर सकता है और साइड बदलने की जरूरत भी नहीं होगी। इसकी इनपुट ट्रे की क्षमता 250 पेपर और है और इसमें लगा Sheetfed स्कैनर डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी बनाने में मदद करेगा। यह प्रिंटर USB, LAN और WiFi कनेक्टिविटी से लैस है, जिस वजह से इसकी मदद से अलग-अलग डिवाइसेज से आसानी से प्रिंटिंग की जा सकती है। यह प्रिंटर 2.7 इंच के कलर LCD डिस्प्ले वाला है, जिसपर आसानी से प्रिंटिंग संबंधित जानकारी देखी जा सकती है। यह प्रिंटर हर इनबॉक्स टोनर से करीब 1000 कलर व ब्लैक ऐंड व्हाइट प्रिंट निकाल सकता है। कॉम्पैक्ट साइज वाला यह प्रिंटर आसानी से छोटी जगहों में भी फिट हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Brother
- कनेक्टिविटी- Ethernet, USB, Wi-Fi
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- लेजर
- विशेषता- ऑटो ड्यूपलेक्स प्रिंटिंग
- कलर- व्हाइट
- मॉडल- HL-L3280CDW
- प्रिंटर आउटपुट- कलर
- अधिकतम प्रिंट स्पीड- 26 ppm
- वजन- 15.4 किलोग्राम
- वोल्टेज- 240 Volts
खूबियां
- इसमें 256MB मेमोरी स्टोरेज क्षमता दी गई है
- टच पैनल की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है
- इसका पहला पेज 13.5 सेकेंड में प्रिंट हो सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को यह पैसे के हिसाब से थोड़ा महंगा लगा
04HP Color Laserjet Pro Multi Function Laser Printer
प्रिंट, स्कैन व कॉपी की सुविधा के साथ आने वाला यह लेजर प्रिंटर एचपी ब्रांड का है। ए4 कलर लेजर मल्टीफंक्शन प्रिंटर, बिजनेस के कामों के लिए इस्तेमाल करने के लिए सही पसंद हो सकता है। 25ppm की स्पीड वाला यह HP का Color Printer 50 पेज के ऑटो डॉक्यूमेंट सुविधा से लैस है; जिसकी मदद से जरूरी डॉक्यूमेंट्स को इसमें सेव भी किया जा सकता है। इसमें बेहतर कलर प्रिंटिंग के लिए आपको नेक्सट-जेनरेशन वाला टोनर मिल जाएगा। रोजाना इस्तेमाल करने के लिए यह प्रिंटर काफी अच्छा रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ड्यूअल बैंड वाईफाई व USB कनेक्टिविटी की सुविधा मिल जाएगी। इसकी 4.3 कलर टचस्क्रीन की मदद से प्रिंटर को इस्तेमाल करना आसान रहेगा, और साथ ही सेटिंग्स की जानकारी भी आपको मिल जाएगी। इस प्रिंटर की इनपुट ट्रे की क्षमता 250 पेज है। आप इसे एचपी ऐप की मदद से भी आसानी से ऑपरेट कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- कनेक्टिविटी- Ethernet, USB, Wi-Fi
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- लेजर
- विशेषता- ऑटो डॉक्यूमेंट फीडर
- कलर- व्हाइट
- मॉडल- HP Color Laserjet 3303sdw
- प्रिंटर आउटपुट- कलर
- अधिकतम स्पीड- 25 ppm
- वजन- 17.1 किलोग्राम
- स्कैनर- फ्लैटबेड
खूबियां
- इसमें ऑटोमैटिक टू-साइड कलर प्रिंटिंग की सुविधा दी गई है
- ऑटो ऑन/ऑफ की सुविधा के साथ ऊर्जा की बचत हो सकती है
- इसमें A4, A5 साइज पेपर पर प्रिंटिंग की जा सकती है
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई शिकायत नहीं की है
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
अब समझिए इन सभी कलर लेजर प्रिंटर के बीच का अंतर
|
ब्रांड व मॉडल |
कलर प्रिंटिंग स्पीड |
ब्लैक ऐंड व्हाइट प्रिंटिंग स्पीड |
वजन |
|
HP Colour Laser 150nw Wireless Color Laser Printer |
4ppm |
18ppm |
10 किलोग्राम |
|
BROTHER HL-L3230CDW Colour LED Laser Printer |
24ppm |
24ppm |
21.6 किलोग्राम |
|
Canon imageCLASS MF643CDW Multi Function Laser Colour Printer |
21ppm |
21ppm |
20.5 किलोग्राम |
|
Brother HL-L3280CDW (New Launch) Auto Duplex Color Laser Printer |
26ppm |
26ppm |
15.4 किलोग्राम |
|
HP Color Laserjet Pro Multi Function Laser Printer |
25ppm |
25ppm |
17.1 किलोग्राम |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- लेजर कलर प्रिंटर क्यों अच्छे होते हैं?कलर लेजर प्रिंटर अपनी बेहतरीन प्रिंट गुणवत्ता, तेज गति और कम प्रति-पृष्ठ लागत के कारण, विशेष रूप से उच्च-मात्रा वाले पेशेवर या कार्यालय उपयोग के लिए सबसे अच्छे होते हैं। वे जीवंत रंग, स्पष्ट टेक्स्ट, और लंबे समय तक चलने वाले टोनर के साथ दस्तावेजों को जल्दी और कुशलता से प्रिंट करते हैं।
- किस ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के कलर लेजर प्रिंटर मिल जाएंगे?बेहतरीन लेजर कलर प्रिंटर के लिए HP अपनी शानदार प्रिंट स्पीड और यूजर-फ्रेंडली सेटअप के लिए जाना जाता है। Brother अपने टिकाऊपन और किफायती रनिंग कॉस्ट के कारण भारी काम के लिए सबसे भरोसेमंद है। वहीं, Canon शार्प टेक्स्ट और बेहतरीन ग्राफिक्स क्वालिटी प्रदान करता है, जो प्रोफेशनल डॉक्यूमेंट्स के लिए आदर्श है।
- कलर लेजर प्रिंटर्स किस बजट में मिल सकते हैं?भारत में कलर लेजर प्रिंटर की कीमत मुख्य रूप से ₹30,000 से शुरू होकर ₹1,00,000 से ऊपर तक जाती है। HP और Brother के बेसिक सिंगल-फंक्शन मॉडल लगभग ₹30,000–₹40,000 में मिल जाते हैं। अगर आप स्कैनिंग और कॉपी वाले मल्टीफंक्शन मॉडल देखते हैं, तो बजट ₹45,000 से ₹80,000 के बीच रहेगा।