क्या Satin की Bed Sheets आरामदायक होती हैं? जानिए सच्चाई!
क्या कमरे को सजाने के साथ ही आरामदायक एहसास के लिए साटन बेडशीट सही हैं? यहां पता चलेगी पूरी बात और साथ ही देख सकते हैं इनके कुछ सुंदर डिजाइन वाले विकल्प।
Satin Bed Sheets: फायदे, नुकसान और देखभाल के टिप्स
आमतौर पर लोग अपने आराम के लिए सूची चादरें चुनना ही पसंद करते हैं। मगर, सूती चादरों के साथ बेड और कमरे को वो सुंदरता नहीं मिल पाती है, जो देखने में आकर्षक लग सके। इसी वजह से, आजकल सिल्क और साटन जैसे कपड़ों से बनीं चादरें काफी चलन में हैं। हालांकी, साटन चादरों को लेकर अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है, कि ये आरामदायर होती हैं या नहीं? ऐसे में आपको बता दें कि, साटन की बेडशीट भी आपके लिए एक आरामदायक विकल्प साबित हो सकती हैं। वहीं, ये चादरें आपके कमरे और बेड को भी सुंदर दिखा सकती हैं। जी हां, इनका चमकदार कपड़ा और कोमल एहसास कमरे की सुंदरता के साथ ही आपके आराम का ख्याल भी रख सकता है। साटन चादरों के और क्या-क्या फायदे और नुकसान हैं, यह आप साज-सज्जा में देख सकते हैं। इन्हें आप अपने घर के किसी भी कमरे में बिछा सकते हैं।
साटन चादरों के फायदे और नुकसान
इन चादरों के कुछ खास फायदे इस प्रकार से हैं-
साटन की चादरें मुलायम और चिकनी होती हैं, जो इन्हें बालों और त्वचा के लिए आरामदायक बनाती हैं।
साटन की चादरें बालों को उलझने और टूटने से बचाने में मदद कर सकती हैं।
साटन की चादरें त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करती हैं और स्किनकेयर उत्पादों को अवशोषित नहीं करती हैं, जिससे त्वचा को इनसे कोई नुकसान होने की संभावना कम हो जाती है।
साटन की चादरें धूल के कणों को आकर्षित नहीं करती हैं, जिससे ये एलर्जी की संभावना को भी कम कर सकती हैं।
साटन की चादरें अपने चिकने कपड़े के कारण आरामदायक होती हैं और अच्छी नींद के लिए उपयुक्त हो सकती हैं।
साटन चादरों के कुछ नुकसान इस प्रकार से हैं-
साटन की चादरें अन्य फैब्रिक से बनी चादरों की तुलना में अक्सर महंगी हो सकती हैं।
सिंथेटिक साटन गर्मी को बरकरार रख सकता है, जिससे कुछ लोगों को ये आरामदायक नहीं लग सकती हैं।
साटन की चादरें बाकी की तुलना में ज्यादा फिसलन भरी होती हैं, जो कुछ लोगों को परेशान कर सकती हैं।
साटन की चादरों को साफ करना मुश्किल हो सकता है और उन्हें हाथ से धोने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मशीन में इनका कपड़ा जल्दी खराब होने की गुंजाइश रहती है।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
HOSTA HOMES Brown Striped 300 TC King Bedsheet
यह साटन बेडशीट भूरे रंग में आती है, जो जल्दी गंदा नहीं होगा और साथ ही देखने में भी आकर्षक लग सकता है। भूरे रंग की इस बेडशीट को आप वुडन फिनिश वाले बेड पर बिछाकर एक अच्छा लुक पा सकते हैं। इस चादर की लंबाई 2.28 मीटर और चौड़ाई 2.74 मीटर है, जिस वजह से इसे एक किंग साइड बेड पर आराम से बिछाया जा सकता है। इसमें धारीदार पैटर्न मिलता है, जो इसे एक एलिगेंट लुक देता है। इस Satin Bedsheet को 300 धागों के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से इसकी क्वालिटी भी अच्छी रहने वाली है। यह चादर 2 तकियों के कवर के साथ आती है, जिनका साइज 50 x 76 सेमी है। इसके तकियों के कवर पर भी धारीदार पैटर्न दिया गया है। पॉली साटन मटेरियल से बनी इस चादर को हाथ से धुलने की सलाह दी जाती है।
01
TEAL BY CHUMBAK Pink Printed 210 TC Queen Bedsheet
टील बाय चुंबक ब्रांड की यह चादर 210 धागों के साथ बुनी गई है, जो इसे सुंदर और टिकाऊ बनाते हैं। इस चादर में मिलने वाला गुलाबी रंग आपके कमरे को नया और अलग दिखा सकता है। यह रंग बच्चों के कमरे में बिछाने के लिए भी अच्छा हो सकता है। इसमें हल्का धारीनुमा पैटर्न भी मिलता है, जिस वजह से यह चादर एकदम प्लेन नहीं लगती है। फ्लैटशीट प्रकार की यह Bed Sheet 2 तकिए के कवर के साथ आती है। इसके तकियों के कवर का रंग भी गुलाबी है और इनका साइज 44 x 66 सेमी है। यह बेडशीट 2.2 x 2.4 मीटर की लंबाई और चौड़ाई में आती है, जिसे आप क्वीन साइज बेड पर बिछा सकते हैं। इस साटन चादर की खासियत है, कि इसे मशीन में भी हल्के डिटर्जेंट के साथ आप धुल सकते हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
haus & kinder Navy Blue 300 TC King Bedsheet
इस साटन बेडशीट के साथ आपको 2 तकियों के कवर भी मिलते हैं, जिनके साथ आप अपने बेड को एक बेहतर और पूरा लुक दे सकते हैं। इसमें नेवी ब्लू के साथ ही आपको लेवेंडर, बेज और भूरे रंग के विकल्प भी मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपने कमरे के दीवारों के रंग या सजावट के हिसाब से चुन सकते हैं। इसे कुल 300 धागों के साथ बुना गया है, जो इसे जल्दी कटने और फटने से सुरक्षित रख सकते हैं। यह एक King Size में आने वाली Bedsheet है, जिसकी लंबाई और चौड़ाई 2.74 x 2.28 मीटर है। इसके साथ मिलने वाले तकिए के कवर 45.72 x 68.58 सेमी साइज में आते हैं और उनका रंग चादरे से मेल खाता हुआ ही है। सॉलिड पैटर्न वाली इस चादर में आपको सिल्क जैसा एहसास मिल सकता है और साथ ही यह हर मौसम के लिए उपयुक्त है।
03
Stoa Paris Grey Date Night Collection King Bedsheet
300 के थ्रेड काउंट यानी धागों के बुनाई वाली यह बेडशीट रेगुलर क्वालिटी में आती है। इस चादर की खासियत यह है कि, इसे बेहद मुलायम बनाने के लिए कसावदार तरीके से बुना गया है। इसमें मिलने वाला लिक्विड शाइन आपके बेडरूम की शोभा बढ़ा सकता है। वहीं, यह चादर आपको 2 तकियों के कवर के साथ मिलता है, जिनका साइज 45 x 68 सेमी है। इस चादर में सॉलिड पैटर्न के साथ ही गहरा स्लेटी रंग मिलता है। हालांकी, इसमें आपको हरा, नीला, लाल, सफेद, बेज, गुलाबी और भूरा जैसे कई रंगों के विकल्प मिल सकते हैं। यह चादर किंग साइज वाले बेड के लिए उपयुक्त है, क्योंकि इसका कुल आयाम 25x25x4 सेमी है। इस चादर को अच्छी क्वालिटी वाले साटन धागों के साथ बनाया गया है, ताकी कई धुलाई के बाद भी इसका रंग नए जैसा बना रहे।
04
HOSTA HOMES Purple Striped 300 TC King Bedsheet
यह चादर गहरे बैंगनी रंग में आती है, जो कमरे को एक खास लुक दे सकती है। इसमें मिलने वाला स्ट्राइप यानी धारीदार पैटर्न इसे देखने में भी आकर्षक बनाता है। वहीं, इस चादर को साटन से बनाया है, जिस वजह से इसे हाथ से ही धुलने की सलाह दी जाती है। इसका आकार 2.286 X 2.7432 मीटर है, जो कि एक किंग साइज बेड पर बिछाने के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह Bedsheet 2 तकियों के कवर के साथ आती है, जिनका रंग भी बैंगनी है। 300 थ्रेड काउंट वाली इस चादर की क्वालिटी अच्छी साबित हो सकती है और यह आपको एक मुलायम व आरामदायक एहसास भी दे सकती है। इस चादर में आपको बैंगनी के अलावा भी कई अन्य रंगों के विकल्प मिल सकते हैं, जिन्हें अपनी पसंद के अनुसार चुन जा सकता है।
05
साटन की चादरों की देखभाल कैसे करें?
साटन की चादरें अन्य कपड़े से बनी चादर के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रखरखाव की मांग करती हैं। दरअसल, इनका चिकना और चमकदार कपड़ा अधिक देखभाल के साथ ही लंबे समय तक नए जैसा बना रह सकता है। इसी कारण से, अगर आप एक साटन की चादर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसकी देखभाल के लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए-
साटन चादरों को नियमित रूप से धुलना चाहिए, ताकी उसपर आपके शरीर से लगने वाला पसीना, तेल और अन्य गंदगी को आसानी से निकाला जा सके।
साटन चादरों को धुलने के लिए आपको हल्के और नाजुक कपड़ों के धोने के लिए बनाए गए डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।
साटन चादरों को धोने के लिए ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए, गर्म पानी में इनके सिकुड़ने का खतरा रहता है।
साटन की चादरों को बाकी कपड़ों से अलग धोना चाहिए। अन्य कपड़ों के साथ मिक्स करके धुलने से इनका रंग और फैब्रिक खराब हो सकते हैं।
साटन चादरों को तेज धूप में सुखाने से बचें। इन्हें हल्के तापमान या फिर हवा में सुखाना अच्छा माना जाता है।
अगर साटन की चादर में सिकुड़न आ गई है, तो आप हल्के टेंप्रेचर पर इसपर इस्त्री कर सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्या साटन की चादरें सभी मौसमों के लिए उपयुक्त हैं?
साटन की चादरें गर्मी के मौसम में ठंडी रहती हैं, लेकिन सर्दियों में उतनी गर्म नहीं होती हैं। हालांकी, कुछ लोग इन्हें हर मौसम में बिछाना पसंद करते हैं, यह पूरी तरह से आपकी पसंद और आराम पर निर्भर करता है।
साटन की चादरों को धोने का सही तरीका क्या है?
साटन चादरों को ठंडे पानी में हल्के डिटर्जेंट से धोएं और हवा में सुखाएं या कम तापमान पर टम्बल ड्राई करें। इस तरह से इनका फैब्रिक और रंग दोनों जल्दी खराब नहीं होते हैं।
क्या साटन की चादरें संवेदनशील त्वचा के लिए अच्छी हैं?
हां, Satin की Bed Sheets चिकनी होती हैं और त्वचा में जलन पैदा करने की संभावना कम कर सकती हैं। इसी कारण से इन्हें त्वचा के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है।
क्या साटन की चादरें झुर्रियों से मुक्त होती हैं?
साटन की चादरों में झुर्रियां पड़ सकती हैं, लेकिन उचित देखभाल से इन्हें कम किया जा सकता है। इसके लिए आप उन्हें हल्के तापमान पर इस्त्री कर सकते हैं।