ट्रेंडी Hair Color For Women आपके बालों की खूबसूरती को करेंगे दोगुना!

अपने बालों के रंग से हो चुकी हैं बोर, तो ट्रेंडी Hair Color आपके लुक को बदलने में करेंगे मदद। चमकदार रंगत और बेहतरीन फिनिश के साथ आप बन सकती हैं ट्रेंड सेटर, देखिए बड़े ब्रांड्स के विकल्प।

ट्रेंडी Hair Color For Women आपके बालों की खूबसूरती को करेंगे दोगुना!
ट्रेंडी शेड्स वाले Hair Color For Women

महिलाओं के बीच आजकल बालों को कलर करना आम बात हो चुकी है। अब वो ज़माना नहीं रहा, जब मिहलाएं अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए बालों को कलर किया करती थीं। अब तो बालों को कलर करना फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। अगर बात की जाए आजकल ट्रेंड कर रहें Hair Color For Women की तो अब गहरे, महंगे दिखने वाले रंगों और कम देखभाल वाली तकनीकों की ओर बढ़ रहे हैं। बालों को लाइवली दिखाने के लिए चेरी कोला और काउबॉय कॉपर काफी पसंद किए जाने वाले विकल्प हैं, जो लाल और भूरे रंग का एक बोल्ड लेकिन स्टाइलिश मिश्रण प्रदान करते हैं। ब्लॉन्ड बालों वाली महिलाएं सन-किस्ड बटर ब्लॉन्ड और हनी बैलेज रंगों को काफी पसंद कर रही हैं। ब्लर्ड रूट्स और मिनिमलिस्ट बैलेज जैसी तकनीकें भी चलन में हैं, क्योंकि ये एक प्राकृतिक, सहज लुक प्रदान करती हैं जिसके लिए सैलून के कम चक्कर लगाने पड़ते हैं और साथ ही एक हाई फैशन वाला पॉलिश्ड लुक मिलता है। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ ट्रेंडी हेयर कलर के विकल्पों पर जो महिलाओं के लिए सही पसंद हो सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Garnier Color Naturals Crme hair color

    यह हेयर कलर Garnier ब्रांड का है, जो आपके बालों को शानदार रंग व चमक दे सकता है। यह एक क्रीम हेयर कलर है जो 100% सफेद बालों को कवर कर सकता है और खूबसूरत, गहरा रंग दे सकता है। यह अमोनिया-मुक्त हेयर कलर है और इसमें सुपीरियर कलर लॉक टेक्नोलॉजी है जो आपको 8 सप्ताह तक चलने वाला गहरा रंग प्रदान करती है। इंटेंस रेड के अलावा इसमें आपको 8 अन्य खूबसूरत शेड्स मिल जाएंगे, जो विशेष रूप से भारतीय त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। यह एक आसान किट में आता है जिसे आप घर बैठे आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बादाम, जैतून और एवोकैडो के तेलों की खूबियों से भरपूर है जो बालों को पोषण देते हैं और चमकदार, लंबे समय तक टिकने वाला रंग प्रदान करते हैं।

    01
  • L'Oral Paris Casting Crme Gloss Hair Color With Glycolic Gloss Complex

    यह अमोनिया रहित सेमी-पर्मानेंट हेयर कलर L’Oreal Paris का है, जो प्राकृतिक दिखने वाला रंग देता है, जिसमें चमकदार टोन और एक चिकनी चमक दिखाई देती है, और सफेद बाल पूरी तरह से कवर हो सकते हैं। इसके साथ आपको 20 मिनट में सैलून जैसे परिणाम मिलेगा। यह 28 धुलाई तक प्राकृतिक दिखने वाले फिनिश के साथ ताजगी और चमकदार रंग प्रदान कर सकता है। यह हेयर कलर नमी प्रदान करने वाले शहद से भरपूर है और इसे टपकने से रोकने वाले फॉर्मूला से तैयार किया गया है। इसमें आपको डार्क ब्राउन, बर्गंडी, डार्क चॉक्लेट, ब्लैक चेरी, आइस्ड चॉक्लेट समेत 14 रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। यह कलर आपके बालों की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा सकता है और उन्हें देखने और महसूस करने में बेहतर बनाता है। इसका फॉर्मूला बालों की चमक बढ़ाता है और उन्हें जीवंत बनाता है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • BBLUNT Salon Secret High Shine Conditioning Hair Colour

    चेरी रेड, चॉक्लेट डार्क ब्राउन, कॉफी नेचुरल ब्राउन और नैचुरल ब्लैक जैसे 7 रंगों के विकल्पों में आने वाला यह हेयर कलर आपके लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है। BBLUNT का यह हेयर कलर आपको घर बैठे ही गहरा, चमकदार रंग दे सकता है। इसका फॉर्मूला अधिकतम रंग देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो दिखने में एक समान और लंबे समय तक टिकने वाला परिणाम देता है। इसे लगाने के बाद बालों की हर लट पिगमेंट से भरपूर हो सकती है, जिससे आपका रंग जीवंत, चमकदार और सैलून जैसा लुक मिल सकता है। मैलिपेप्टाइड से युक्त यह हेयर कलर आपके बालों को टूटने से बचाता है। यह प्रत्येक बाल के चारों ओर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है और टूटना कम होता है। लंबे समय तक टिकने के लिए तैयार किया गया यह हेयर कलर 32 धुलाई तक मजबूती से बना रह सकता है।


    आपके रूप को हर तरह से निखारेगी हमारी ब्यूटी बास्केट

    03
  • Streax Hair Colour Highlight Kit

    यह हेयर कलर Streax ब्रांड का है। यह सेमी पर्मानेंट हेयर कलर हेयर हाइलाइटिंग किट आपके घर पर ही एक बार इस्तेमाल करने से आपको शानदार और आकर्षक हेयर हाइलाइट्स दे सकती है, जो सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है। इसका फॉर्मूला सफ़ेद बालों को 100% कवर कर सकता है। इसमें अखरोट का अर्क और आर्गन ऑयल मिलाया गया है, जो आपके बालों के रंग को आकर्षक और उन्हें चमकदार बनाता है। यह स्ट्रीक्स हेयर कलर हाइलाइटिंग किट 10 अनोखे शेड्स में उपलब्ध है, जो आपके अंदर की फैशनिस्टा की हर जरूरत को पूरा करती है। प्लश पिंक से लेकर परफेक्ट मोका ब्राउन हेयर कलर तक इसमें आपको मिल जाएंगे। 

    04
  • Paradyes Top-up Semi-permanent Comrii Purple DIY Conditioner Based Hair Colour, 120 gm

    यह Paradyes ब्रांड का हेयर कलर है, जो आपके बालों को नया व आकर्षक बना सकता है। इसका गहरा बैंगनी रंग आपके लुक में गहराई और जीवंतता जोड़ने के लिए एकदम सही है। यह हेयर कलर अमोनिया, पेरोक्साइड, पैराबेन और सल्फेट से मुक्त है। यह सेमी-पर्मानेंट रंग 8-10 वॉश तक टिका रह सकता है। इसकी बड़ी खासियत है कि यह कंडीशनर बेस्ड है, जिस वजह से बालों को जरूरी पोषण भी मिलेगा। इसमें पर्पल के अलावा आपको बर्गंडी, पिंक, ब्राउन, वॉयलेट, हनी, रोज गोल्ड, ब्लू और ऐक्वा जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • अपने बालों के लिए सही हेयर कलर का चयन कैसे करें?
    अपने बालों के लिए सही रंग चुनने के लिए अपनी स्किन टोन और अंडरटोन को पहचानें। अगर आपकी नसें नीली दिखती हैं तो राख जैसा या प्लैटिनम रंग चुनें। यदि नसें हरी हैं तो गोल्डन, कॉपर या हनी शेड्स बेहतर लगेंगे। हमेशा अपनी आंखों के रंग के साथ कंट्रास्ट और नैचुरल हेयर कलर का ध्यान रखें।
  • आजकल महिलाओं के बीच कौन-सा हेयर कलर ट्रेंड कर रहा है?
    आजकल महिलाओं में मोका मूस (Mocha Mousse) और चेरी कोला (Cherry Cola) जैसे गहरे और रिच शेड्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा, काउबॉय कॉपर और हनी बैलेयाज (Honey Balayage) भी काफी ट्रेंड में हैं। ये रंग न केवल बालों को आधुनिक लुक देते हैं, बल्कि भारतीय स्किन टोन पर बहुत खूबसूरत लगते हैं।
  • बालों को कलर करने से पहले कौन-सी बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    बालों को कलर करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि एलर्जी का पता चल सके। हमेशा अमोनिया-मुक्त रंगों का चुनाव करें और बालों की सेहत के लिए उन्हें पहले डीप कंडीशन करें। अपनी स्किन टोन के हिसाब से शेड चुनें और कलर के बाद इस्तेमाल होने वाले सल्फेट-फ्री शैम्पू की व्यवस्था पहले ही कर लें।