सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए Sunscreen को चेहरे पर कैसे लगाएं? जानिए ब्रांडेड विकल्पों के साथ

सनस्क्रीन लगाने के बाद भी चेहर पर हो जाती है टैनिंग? शायद आपका तरीका हो सकता है गलत! परेशानी की नहीं है बात क्योंकि इस गाइड में मिलेंगी Sunscreen लगाने के सही तरीके की टिप्स और साथ ही जान सकेंगे कुछ ध्यान रखने योग्य बातें; ताकि हर मौसम में आपका चेहरा धूप की हानिकारक किरणों, धूल व प्रदूषण से रहे सुरक्षित। इसी के साथ देखिए कुछ बड़े ब्रांड्स की सनस्क्रीन के विकल्पों को भी; जो धूप से देंगी बेहतरीन सुरक्षा।

सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए Sunscreen को चेहरे पर कैसे लगाएं? जानिए ब्रांडेड विकल्पों के साथ
चेहरे की अधिकतम सुरक्षा के लिए Sunscreen को कैसे लगाएं? जानिए यहां

अगर एक शानदार क्वालिटी की महंगी सनस्क्रीन लगाने के बाद भी आपके चेहरे पर टैनिंग, काले धब्बों और पिग्मेंटेशन की समस्या रहती है तो शायद आपका तरीका सही नहीं है। जी हां! सनस्क्रीन सिर्फ लगाने भर से काम नहीं चलता, असरदार परिणामों के लिए आपको सनस्क्रीन को सही तरीके से लगाना भी बहुत जरूरी है, जिसका जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। Sunscreen लगाने से पहले चेहरे का साफ होना बहुत जरूरी है और उसे सीधे कभी भी अपने फेस पर न लगाएं। मॉइश्चराइजर लगाने के बाद ही सनस्क्रीन को लगाना चाहिए। इसी के साथ टू फिंगर रूल वाला तरीका आपको सबसे अच्छी सुरक्षा दे सकता है। 24 घंट में सिर्फ एक ही बार सनस्क्रीन लगाने से आपको अच्छी सुरक्षा नहीं मिलेगी, इसके लिए आपको इसे बार-बार लगाते रहना होगा। तो आइए अब विस्तार से समझते हैं कि कैसे कुछ आसान तरीकों के साथ एक सनस्क्रीन को सही तरह से लगा सकेंगी और साथ ही चेहरे के निखार को बनाए रख सकेंगी। 

इस तरह से अधिकतम सुरक्षा के लिए लगाइए चेहरे पर सनस्क्रीन

  • टू फिंगर रूल का रखिए ध्यान- यह सनस्क्रीन लगाने का आसान लेकिन असरदार तरीका है, जो चेहरे को ज्यादा-से-ज्यादा सुरक्षा दे सकता है। इसके लिए आपको सनस्क्रीन को दो उंगलियों की लंबाई पर अच्छी तरह निकालना होगा। इस मात्रा में सनस्क्रीन लगाने से पूरा चेहरा कान और गले वाले हिस्से को पूरी सुरक्षा मिल सकती है। 
  • लगाने का तरीका- सनस्क्रीन को आपको अपने माथे, गाल, नाक और चेहरे पर अन्य हिस्सों पर अच्छी तरह से लगा लें। दोनों हाथों से सनस्क्रीन को चेहरे पर मलें और उसे चेहरे पर समाने दें। 
  • सनस्क्रीन को सेट होने दें- लगाने के बाद Sunscreen Cream को 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें। घर से निकलने से थोड़ी देर पहले ही सनस्क्रीन लगाना सही रहता है।
  • हर 2 घंटे पर फिर लगाते रहें- अगर आप बाहर लगातार घूम रही हैं, स्विमिंग कर रही हैं या कोई और ऐक्टिविटी कर रही हैं तो हर 2 घंटे पर सनस्क्रीन लगाती रहें, ताकि चेहरा सुरक्षित रह सके।

चेहरे की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन से जुड़ी ये टिप्स भी हैं जरूरी

  • मॉश्चराइजर है जरूरी- सनस्कीन लगाने से पहले मॉइश्चराइजर लगाना बेहद जरूरी होता है। मॉइश्चराइजर त्वचा में नमी को लॉक करता है और चेहरे पर सुरक्षा की अतिरिक्त परत बनाता है, जिससे सनस्क्रीन चेहरे पर आसानी से और एक समान तरह से फैलती है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड भी करता है, जिससे रूखेपन या पैचनेस की परेशानी नहीं होती। 
  • मेकअप के पहले भी लगाएं सनस्क्रीन- जैसे मेकअप करने से पहले चेहरे को नमी देने के लिए मॉइश्चराइजर लगाया जाता है वैसे ही सनस्क्रीन भी लगानी चाहिए। यह एक सुरक्षा कवच का काम करती है। मेकअप त्वचा को UV किरणों से नहीं बचाता, इसलिए सनस्क्रीन सनबर्न, झुर्रियों और काले धब्बों को रोकने के लिए जरूरी होती है। इसके अलावा सनस्क्रीन एक अच्छा बेस भी तैयार करती है जिससे मेकअप बेहतर दिखता है। 

  • सही SPF का करें चुनाव- सही SPF वाली सनस्क्रीन का चुनाव त्वचा को सनबर्न और समय से पहले खराब होने से बचाने के लिए जरूरी है। कम SPF अच्छी सुरक्षा नहीं देता, वहीं Sunscreen SPF 50 हानिकारक UVB किरणों को बेहतर तरह से रोक सकती है। 

  • अपनी त्वचा के हिसाब से चुनें इंग्रिडियंट्स- गलत इंग्रीडिएंट्स व फॉर्मुला वाली सनस्क्रीन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। जैसे, ऑइली स्किन के लिए भारी क्रीम रोमछिद्रों को बंद कर मुंहासे पैदा कर सकती है, इसलिए उसे सैलिसिलिक एसिड या जेल-बेस्ड फॉर्मूला चाहिए। वहीं, सेंसिटिव स्किन को केमिकल से जलन हो सकती है, इसलिए उसके लिए जिंक ऑक्साइड या टाइटेनियम डाइऑक्साइड सुरक्षित हैं। सही इंग्रिडीयंट्स का चुनाव न केवल त्वचा को सुरक्षित रखता है, बल्कि जलन और चिप-चिपाहट से भी बचाता है।

  • घर के अंदर भी जरूरी है सनस्क्रीन- घर के अंदर भी UVA किरणें खिड़कियों से आकर आपकी त्वचा को पहुंचा सकती हैं, जो झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स का कारण बनती हैं। साथ ही, फोन और लैपटॉप से निकलने वाली ब्लू लाइट भी स्किन को नुकसान पहुंचाती है। लगातार सुरक्षा के लिए घर में या ऑफिस में भी एक Sunscreen लगाना जरूरी होता है।

  • हर मौसम में सनस्क्रीन है जरूरी- ऐसा नहीं है कि सनस्क्रीन सिर्फ गर्मी के मौसम में ही इस्तेमाल करनी चाहिए। सूरज की हानिकारक UV किरणें सालभर मौजूद रहती हैं, चाहे बारिश हो या ठंड। सर्दियों और मानसून में भी ये किरणें आपकी त्वचा तक पहुंचती हैं, जिससे प्री-मैच्योर एजिंग और हाइपरपिग्मेंटेशन का खतरा बना रहता है। हर मौसम में सनस्क्रीन लगाना त्वचा की सुरक्षा के लिए जरूरी होता है।

    गैजेट, ऐप्लाइंसेज, ब्यूटी, फैशन व अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलेंगे योर पिक्स पर

तो आइए अब नजर डालते हैं भारत में मिलने वाली कुछ लोकप्रिय ब्रांड्स की सनस्क्रीन पर जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकती हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Neutrogena Ultra Sheer Sunscreen SPF 50+

    यह सनस्क्रीन Neutrogena ब्रांड की है, जो SPF50+ के गुणों से लैस है। यह एक अल्ट्रा शीयर ड्राय-टच सनस्क्रीन है जिसे डर्मेटोलॉजिस्ट ने टेस्ट भी किया है। इसकी हेलीओप्लेक्स टेक्नोलॉजी सूरज की खतरनाक UV किरणों से आपकी रक्षा कर सकती है। यह त्वचा पर सूरज के कारण होने वाले नुकसान को कम करते हुए बढ़ती उम्र के लक्ष्णों को कम कर सकती है। इसकी ड्राय टच टेक्नोलॉजी और अल्ट्रा लाइट फॉर्मुला त्वचा को चिपचिपा होने से बचाएगा और एक चमकदार फिनिश भी देगा। इसे लगाने के बाद त्वचा पर भारीपन महसूस नहीं होगा और सेंसेटिव त्वचा वाले लोग भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। मैट फिनिश वाली यह सनस्क्रीन त्वचा को ठंडा रखने में भी मदद कर सकती है। यह आपके रोमछिद्रो को बंद नहीं करेगी और हर मौसम में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पानी व पसीने के असर से आसानी से खराब नहीं होगी। 

    अधिकतम सुरक्षा के लिए ऐसे करें इस्तेमाल- इसे धूप में बाहर निकलने से करीब 15 मिनट पहले अच्छी तरह लगा लें। 80 मिनट तक स्विमिंग करने और पसीना आने के बाद इसे लगाएं। इसे आप बाहर घूमते समय हर 2 घंटे पर लगा सकती हैं। 

    01
  • The Derma Co 1% Hyaluronic Sunscreen Aqua Gel

    हायलूरॉनिक ऐसिड और विटामिन ई के गुणों से भरपूर यह सनस्क्रीन The Derma Co ब्रांड की है जो आपके चेहरे को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकती है। यह त्वचा पर बढ़ने वाली फाइन लाइन्स, झुर्रियों और दाग-धब्बों को भी कम कर सकती है। यह आपके लिए एक बेहतरीन Sun Cream हो सकती है। इसकी खासियत है कि यह इल्केट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाली ब्लू लाइट के असर को भी कम कर सकती है। यह जेल बेस्ड सनस्क्रीन चेहरे पर लगाने के बाद चिपचिपी महसूस नहीं होगी। इसकी खासियत है कि यह त्वचा में अच्छी तरह समा सकती है और SPF50 के गुण इसे और भरोसेमंद बनाते हैं। यह पानी और पसीने के असर से भी आसानी से हटेगी नहीं।

    अधिकतम सुरक्षा के लिए ऐसे करें इस्तेमाल- इसे आप चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे आप गर्दन और हाथों पर भी लगा सकती हैं। शानदार परिणामों के लिए इसे हर 4 घंटे पर फिर से लगाना चाहिए।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Dr. Sheth's Ceramide & Vitamin C Sunscreen

    SPF 50 PA++++ के गुणों वाली यह सनस्क्रीन Dr. Sheth’s ब्रांड की है, जो आपके चेहरे को अधिकतम सुरक्षा दे सकती है। यह एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन है जो चेहरे को UVA, UVB, ब्लू लाइट और प्रदूषण से बचा सकती है। इसमें मौजूद विटामिन सी के गुण माइक्रो पिग्मेंटेशन को कम कर सकते हैं और चेहरे की चमक को भी बढ़ा सकते हैं। मॉइश्चराइजर के गुणों से भरपूर इस सनस्क्रीन के साथ त्वचा को पोषण भी मिलेगा और उसे बचाने में मदद करेगी। इसमें मौजूद हायलरॉनिक ऐसिड त्वचा की नमी को लॉक कर सकता है और आपको लंबे समय तक ताजा महूसस करा सकता है। नॉन-स्टिकी फॉर्मुला वाली यह सनस्क्रीन लाइटवेट है, जिसे लगाने के बाद आपको भारीपन महसूस नहीं होगा। यह चेहरे पर कोई सफेद निशान भी नहीं छोड़ेगी और इसे अनसेंटेड फॉर्मुला के साथ तैयार किया गया है।

    अधिकतम सुरक्षा के लिए ऐसे करें इस्तेमाल- इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और गले व गर्दन पर भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। धूप में निकलने से पहले इसे 15 मिनट पहले लगाएं और लगातार बाहर रहने पर हर 2 घंटे पर इस्तेमाल करने की सलाह है।

    03
  • Deconstruct Gel Sunscreen for Oily skin

    खासकर ऑइली स्किन के लिए तैयार की गई यह सनस्क्रीन Deconstruct ब्रांड की है। लाइटवेट टेक्श्चर वाली यह सनस्क्रीन लगाने के बाद भारीपन महसूस नहीं कराएगी। यह बिना कोई सफेद निशान छोड़े यह 8 घंटों तक टिकी रह सकती है। ऑइल कंट्रोल और मैट फिनिश वाली यह SPF 50 Sunscreen चेहरे को धूप से भरपूर सुरक्षा दे सकती है। यह एक UV जेल बेस्ड सनस्क्रीन है जो त्वचा में अच्छी तरह समा सकती है और उसे खतरनाक रेडिएशन से भी बचाएगी। इसे Benzophenone-3, Butyl Methoxydibenzoylmethane और Ethylhexyl methoxycinnamate के फॉर्मुला से तैयार किया गया है। यह ऑइली, नॉर्मल, कॉम्बिनेशन, ड्राय और सेंसेटिव त्वचा वाले लोग आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए किसी भी खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। 

    अधिकतम सुरक्षा के लिए ऐसे करें इस्तेमाल- घर से बाहर निकलने से पहले इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। मॉइस्चराइजर के बाद और मेकअप से पहले इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लगाता सुरक्षा के लिए इसे थोड़ी-थोड़ी देर पर लगाती रहें।

    04
  • Dot & Key Watermelon Cooling Sunscreen

    डॉट ऐंड की ब्रांड की यह सनस्क्रीन वॉटरमेलन (तरबूज) के गुणों से युक्त है। SPF 50+++ के गुणों वाली यह सनस्क्रीन चेहरे को चमकदार बना सकती है, उसे ठंडा रख सकती है और धूप से भी बचा सकती है। UV फिल्टर्स के साथ आने वाली यह सनस्क्रीन त्वचा को UVA, UVB, ब्लू लाइट, IR और HEV किरणों से बचा सकती है। यह विटामिन डी को चेहरे में अच्छी तरह समाने दे सकती है। यह त्वचा की असमान रंगत को कम करते हुए स्किन की बनावट में भी सुधार कर सकती है। हायलूरॉनिक के गुणों वाली यह Dot & Key Sunscreen लाइटवेट क्वालिटी वाली रहेगी, जिससे त्वचा पर भारीपन महसूस नहीं होगा और चिप-चिपी भी नहीं लगेगी। यह चेहरे को एक चमकदार और सिल्की फिनिश भी दे सकती है। जेल क्रीम टेक्श्चर वाली यह सनस्क्रीन रोमछिद्रों को ब्लॉक नहीं करेगी और हर तरह की त्वचा पर सूट हो सकती है। इसे हर तरह की स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    अधिकतम सुरक्षा के लिए ऐसे करें इस्तेमाल- रोज घर से निकलने से 15 मिनट पहले इसे लगाएं। इसे चेहरे के अलावा गर्दन और अन्य हिस्सों पर भी अच्छी तरह लगा लें। लंबे समय तक धूप में रहने पर हर 2-3 घंटे में इसे दोबारा लगा लें।

    05

अब समझिए इन सभी सनस्क्रीन के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड्स की सनस्क्रीन के विकल्पों को तो देख लिया अब इनके बीच का अंतर समझने में यह तालिका मदद कर सकती है।

ब्रांड

स्किन टाइप

इंग्रीडियंट्स 

फॉर्म

Neutrogena Ultra Sheer Sunscreen

सेंसिटिव, ऑइली व ऐक्नेप्रोन

हेलियोप्लेक्स

क्रीम

The Derma Co 1% Hyaluronic Sunscreen

सेंसिटिव

हायलूरॉनिक ऐसिड व विटमाइन ई

ऐक्वा जेल

Dr. Sheth's Ceramide & Vitamin C Sunscreen

सभी

सिरेमाइड कॉम्प्लैक्स, हायलूरॉनिक ऐसिड व विटामिन सी कॉम्प्लैक्स

क्रीम

Deconstruct Gel Sunscreen for Oily skin

ऑइली

Benzophenone-3, Butyl Methoxydibenzoylmethane और Ethylhexyl methoxycinnamate

जेल

Dot & Key Watermelon Cooling Sunscreen

कॉम्बिनेशन, नॉर्मल व ऑइली

वॉटरमेलन+UV फिल्टर

क्रीम

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • चेहरे को अधिकतम सुरक्षा देने के लिए सनस्क्रीन लगाने का सबसे सही तरीका क्या होता है?
    चेहरे की अधिकतम सुरक्षा के लिए, क्लेंजिंग और मॉइश्चराइजिंग के बाद, टू फिंगर रूल के हिसाब से सनस्क्रीन लगाएं। इसे चेहरे, कान और गर्दन पर समान रूप से फैलाएं। धूप में निकलने से 15-20 मिनट पहले लगाएं और हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाते रहें।
  • भारत के मौसम के हिसाब से कितने SPF वाली सनस्क्रीन ज्यादा-से-ज्यादा सुरक्षा दे सकती है?
    भारत के गर्म और उमस भरे मौसम के लिए SPF 50 सनस्क्रीन सबसे बेहतर सुरक्षा देती है, जो लगभग 98% UVB किरणों को ब्लॉक कर सकती है। तेज धूप और पसीने के कारण, हमेशा ब्रॉड स्पेक्ट्रम और PA++++ रेटिंग वाली सनस्क्रीन ही लगाएं, जो UVA और UVB दोनों तरह की खतरनाक किरणों से बचा सके।
  • अपनी स्किन के हिसाब से सही सनस्क्रीन कैसे चुनें?
    सही सनस्क्रीन चुनने के लिए अपनी स्किन के टाइप पहचानें। ऑइली स्किन के लिए जेल-बेस्ड या मैट सनस्क्रीन चुनें जो मुंहासे न होने गे। ड्राय स्किन के लिए क्रीम-बेस्ड सनस्क्रीन चुनें जिसमें हायलूरॉनिक ऐसिड हो। सेंसिटिव स्किन के लिए जिंक ऑक्साइड वाली मिनरल सनस्क्रीन सबसे सुरक्षित होती है।