मशहूर ब्रांड के CCTV Camera के साथ 24 घंटे होगी घर की निगरानी, कीमत है ₹5000 से भी कम

यहां पर ₹5000 से भी कम में मिलने वाले ब्रांडेड CCTV Camera की जानकारी दी जा रही है। ये सभी कैमरे बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं और घर की सुरक्षा के लिए अच्छे माने जाते हैं।

मशहूर ब्रांड के CCTV Camera के साथ 24 घंटे होगी घर की निगरानी, कीमत है ₹5000 से भी कम
CCTV Camera

अगर आप अपने घर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अच्छा सा सीसीटीवी कैमरा लगवाने की सोच रहे हैं लेकिन बजट सीमित है, तो ₹5000 के अंदर मिलने वाले सीसीटीवी कैमरा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इस बजट में मिलने वाले ब्रांडेड सीसीटीवी कैमरा किफायत के साथ-साथ आधुनिक सुरक्षा भी प्रदान करते हैं। यहां पर CP Plus, HIKVISION, Imou, Trueview और Qubo जैसे मशहूर ब्रांड के कैमरा की जानकारी दी जा रही है। ये सभी कैमरे बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें HD या 2K वीडियो क्वालिटी, नाइट विजन, मोशन डिटेक्शन, टू-वे ऑडियो और मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं, जिससे आप कहीं से भी अपने घर पर नजर रख सकते हैं। इनमें से कुछ कैमरे में आपको 360° पैन-टिल्ट व्यू, क्लाउड स्टोरेज और SD कार्ड सपोर्ट भी मिल जाएगा, जिससे रिकॉर्डिंग और मॉनिटरिंग दोनों सुविधाजनक हो जाती है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Imou 5MP 1620p CCTV Wi-Fi Pan&Tilt Security Camera

    घर की सुरक्षा के लिए Imou ब्रांड का यह सीसीटीवी कैमरा अच्छी पसंद हो सकता है। इसमें दिया गया 5MP फुल एचडी वीडियो क्वालिटी आपको बेहद साफ और डिटेल्ड इमेज व वीडियो प्रदान करता है, जिससे छोटी से छोटी गतिविधि भी आसानी से नजर आती है। यह कैमरा AI ह्यूमन डिटेक्शन फीचर के साथ मिल रहा है, जो इंसानों की मूवमेंट को पहचान कर ही अलर्ट भेजता है। इससे अनावश्यक नोटिफिकेशन कम हो जाते हैं और आपको सिर्फ जरूरी अलर्ट ही मिलते हैं। साथ ही किसी भी तरह की अवांछित गतिविधी होने पर यह कैमरा 110dB का सायरन बजाता है। इस Camera में टू वे ऑडियो फीचर के साथ ही इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर है, जिससे आप घर में मौजूद परिवार के सदस्यों या बच्चों से कहीं से भी बात कर सकते हैं। 355° होरिजेंटल और 90° वर्टिकल मूवमेंट के जरिए यह कैमरा घूम-घूम कर पूरे कमरे में नजर रखता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Imou
    • मॉडल नाम- क्रूजर सीरीज़
    • कनेक्टिविटी- वायरलेस
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग- आउटडोर
    • संगत उपकरण- स्मार्टफोन
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- ईथरनेट
    • कंट्रोलर टाइप- एंड्रॉइड

    खूबियां

    • नाइट विजन के साथ आने वाला यह कैमरा 24/7 घंटे घर की सुरक्षा की निगरानी करता है।
    • इसका मोशन डिटेक्शन फीचर आपको हर गतिविधि की जानकारी देता है।
    • IP66 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आने वाला यह कैमरा -30°C से +50°C तक के वातावरण में भी अच्छी तरह काम कर सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कनेक्टिविटी फीचर से नाखुश हैं।
    01
  • Trueview 3Mp HD 4G SIM Based Pan Tilt CCTV Camera

    यह कैमरा 3MP अल्ट्रा एचडी क्वालिटी और फुल-कलर नाइट विजन के साथ मिल रहा है, जो आपको दिन और रात दोनों समय साफ और रंगीन फुटेज देता है। इसका CMOS सेंसर और 0.01 Lux लो-लाइट विजिबिलिटी इसे बेहद कम रोशनी में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाते हैं। वहीं इसमें 6 व्हाइट LED और 6 IR LED लाइट हैं, जिनकी मदद से यह CCTV Camera लगभग 30 मीटर तक इन्फ्रारेड नाइट विजन और 20 मीटर तक फुल-कलर नाइट विजन प्रदान करता है, जिससे रात के अंधेरे में भी स्पष्ट निगरानी संभव होती है। इसमें इंटेलीजेंट ह्यूमन डिटेक्शन और ऑटो ट्रैकिंग फीचर है, जिससे यह इंसानों की गतिविधियों को पहचान कर तुरंत अलर्ट भेजता है। इसके अलावा 266° हॉरिजॉन्टल और 90° वर्टिकल PT रोटेशन की वजह से कैमरा बड़े एरिया को कवर करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Trueview
    • मॉडल का नाम- 4G मिनी पैन टिल्ट कैमरा
    • कनेक्टिविटी- 4G सेलुलर, LAN
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग- इनडोर, आउटडोर
    • कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन, लैपटॉप
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- सेलुलर

    खूबियां

    • बिल्ट-इन माइक और स्पीकर के साथ टू-वे ऑडियो सिस्टम आपको घर में मौजूद सदस्य या विजिटर्स से बात करने की सुविधा देता है।
    • इसमें माइक्रो SD कार्ड क्लाउड स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है, जिससे लंबे समय तक फुटेज सुरक्षित रहती है।
    • यह 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे इसे Wi-Fi के बिना भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कैमरे के परफॉर्मेंस से नाखुश हैं।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Qubo Smart 360 3MP [2K] CCTV Camera | Wi-Fi Indoor Home Security Cam

    3MP (2K) वीडियो क्वालिटी वाला यह सीसीटीवी कैमरा घर की सुरक्षा के लिए अच्छी पसंद हो सकता है। यह स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है, जिससे दिन और रात में घर पर स्पष्ट नजर रखी जा सकती है। वहीं इसका 360° कवरेज आपको पूरे कमरे पर नजर रखने की सुविधा देता है। यानी Qubo ब्रांड का यह CCTV Camera पैन और टिल्ट के जरिए हर एंगल को कवर करता है, जिससे आपको साफ, डिटेल्ड वीडियो मिलता है। इसमें दिया गया AI पर्सन डिटेक्शन फीचर इसे और ज्यादा स्मार्ट बनाता है। यानी यह इंसान और अन्य मूवमेंट में फर्क कर सकता है, जिससे आपको सिर्फ जरूरी अलर्ट मिलते हैं और फालतू नोटिफिकेशन कम हो जाते हैं। इसमें ऑटोमैटिक अलार्म और एप अलर्ट की सुविधा भी है, जिससे कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर यह तुरंत आपके मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजता है और अलार्म भी बजा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Qubo
    • कनेक्टिविटी तकनीक- वायर्ड, वायरलेस
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग- इनडोर
    • कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई
    • कंट्रोलर- अमेज़न एलेक्सा
    • माउंटिंग प्रकार- वॉल माउंट

    खूबियां

    • इसका नाइटप्लस विजन फीचर कम रोशनी में भी बेहतर वीडियो क्वालिटी देता है।
    • इमें SD कार्ड और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है।
    • यह कैमरा Wi-Fi कनेक्टिविटी और मोबाइल ऐप कंट्रोल के साथ आता है।

    कमी

    कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार कैमरे ने 2 महीने के बाद काम करना बंद कर दिया।

    03
  • CP PLUS 4MP Quad HD Smart Wi-Fi CCTV Camera for Home

    यह सीसीटीवी कैमरा 4MP अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन के साथ आता है, जो आपको बेहद साफ और क्लियर फुटेज देता है। इस कैमरे का 360° पैन और 59° टिल्ट कवरेज पूरे कमरे की निगरानी रखता है। खास बात यह है कि इस कैमरे में CTC साइबर सिक्योर प्रोटेक्शन फीचर दिया गया है, जो आपके वीडियो डेटा को सुरक्षित रखता है। यह टेक्नोलॉजी कैमरे को हैकिंग और साइबर खतरों से बचाती है। इस Security Camera में दिए गए 15 मीटर IR नाइट विजन फीचर की मदद से कैमरा रात के अंधेरे में भी साफ फुटेज रिकॉर्ड करता है। इस कैमरे में ह्यूमन डिटेक्शन, साउंड डिटेक्शन और मोशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं हैं, जिससे आपको हर तरह की गतिविधी तुरंत मिल जाती है। इस कैमरे में प्राइवेसी मोड भी दिया गया है, जिससे जरिए कभी भी लाइव मॉनिटरिंग और रिकॉर्डिंग को बंद कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- CP PLUS
    • मॉडल नाम- ईज़ीकाम
    • कनेक्टिविटी- वायरलेस
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग- इनडोर
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई
    • रिज़ॉल्यूशन- 1440p

    खूबियां

    • यह कैमरा गूगल होम के साथ काम करता है, जिससे आप इसे वॉइस कमांड के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
    • इसमें क्लाउड स्टोरेज और SD कार्ड का सपोर्ट मिलता है।
    • इसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है, जिससे आप घर में मौजूद सदस्यों से बात कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह कैमरा अच्छी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड नहीं करता है।
    04
  • HIKVISION 2MP Outdoor Bullet Wired CCTV 1080p Camera

    HIKVISION ब्रांड का यह सीसीटीवी कैमरा घर के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें दिया गया 2MP सेंसर और 1080p रेजोल्यूशन आपको साफ और स्पष्ट वीडियो रिकॉर्डिंग प्रदान करता है। यह वायर्ड सीसीटीवी कैमरा है और इसमें BNC कनेक्टर दिया गया है, जो इसे DVR सिस्टम से कनेक्ट करने की सुविधा देता है। साथ ही इसमें DC पावर कनेक्टर भी मौजूद है, जिसके जरिए कैमरे को पावर सप्लाई दी जाती है। यह सुनिश्चित करता है कि कैमरा लगातार बिना रुकावट के काम करता रहे। IP66 रेटिंग वाला यह कैमरा वेदर रेजिस्टेंट है, जो इसे खराब मौसम से बचाता है। यानी इसे घर के अंदर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- HIKVISION
    • मॉडल नाम- DS-2CE1AD0T-ITP/ECO
    • कनेक्टिविटी- वायर्ड
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग- आउटडोर
    • संगत उपकरण- 2MP से ऊपर के DVR
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- कोएक्सियल
    • कंट्रोलर प्रकार- DVR

    खूबियां

    • इसमें बिल्ट इन IR इलुमिनेटेर दिया गया है, जो रात के समय भी साफ निगरानी सुनिश्चित करता है।
    • यह कैमरा लगभग 20 मीटर तक नाइट विजन प्रदान करता है, जिससे अंधेरे में भी हर गतिविधि स्पष्ट दिखाई देती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी वीडियो क्वालिटी कम अच्छी लगी।
    05

₹5000 के अंदर मिलने वाले सीसीटीवी कैमरा के फीचर्स को जानें

ऊपर बताए ₹5000 के अंदर मिलने वाले ब्रांडेड सीसीटवी कैमरा के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

रिजॉल्यूशन

इनडोर/आउटडोर उपयोग

खासियत

Imou 5MP 1620p CCTV Wi-Fi Pan&Tilt Security Camera

5MP

आउटडोर

टू-वे ऑडियो, बिल्ट-इन लाइट, नाइट विज़न, पीटीजेड टेक्नोलॉजी, वेदरप्रूफ

Trueview 3Mp HD 4G SIM Based Pan Tilt CCTV Camera

3Mp 

इनडोर, आउटडोर

एचडी रेज़ोल्यूशन, ह्यूमन डिटेक्शन

Qubo Smart 360° 3MP [2K] CCTV Camera 

3MP [2K]

इनडोर

टू-वे ऑडियो, एचडी रेज़ोल्यूशन, मोशन सेंसर, नाइट विज़न, पीटीजेड तकनीक

CP PLUS 4MP Quad HD Smart Wi-Fi CCTV Camera for Home

4MP

इनडोर

टू-वे ऑडियो, फ्रेम रेट, एचडी रेज़ोल्यूशन, मोशन सेंसर, नाइट विज़न



HIKVISION 2MP Outdoor Bullet Wired CCTV 1080p Camera

2MP

आउटडोर


नाइट विजन

नोट- लेख लिखने तक इन सीसीटीवी कैमरा की कीमत ₹5000 से कम थी। बाद में कीमत में बदलाव होने पर हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। इसलिए ग्राहकों से आग्रह है कि किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अमेजन पर उसका वर्तमान कीमत जरूरत चेक कर लें।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या ₹5000 के अंदर अच्छा ब्रांडेड सीसीटीवी कैमरा मिल सकता है?
    हां, आजकल ₹5000 के बजट में कई अच्छे ब्रांड्स के CCTV कैमरे मिल जाते हैं, जिनमें HD वीडियो, नाइट विजन और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल होते हैं।
  • क्या ₹5000 के अंदर मिलने वाले कैमरे मोबाइल से कनेक्ट हो जाते हैं?
    हां, क्या ₹5000 के अंदर मिलने वाले सीसीटीवी कैमरे Wi-Fi के जरिए मोबाइल ऐप से कनेक्ट हो जाते हैं, जिससे आप कहीं से भी लाइव वीडियो देख सकते हैं।
  • क्या ₹5000 के अंदर मिलने वाले कैमरे में रिकॉर्डिंग की सुविधा होती है?
    हां, क्या ₹5000 के अंदर मिलने वाले कैमरे में माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट या क्लाउड स्टोरेज का विकल्प होता है, जिससे आप फुटेज रिकॉर्ड और सेव कर सकते हैं।