24 घंटे घर की सुरक्षा पर नजर रखेंगे ये वाई-फाई कैमरा, देखें 5 विकल्प

घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की सोच रहे हैं, तो साधारण कैमरा की बजाय आप वाई-फाई कनेक्टिविटी वाला कैमरा लगवा सकते हैं। यहां 5 वाई-फाई कैमरा के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनपर नजर डाल सकते हैं।

24 घंटे घर की सुरक्षा पर नजर रखेंगे ये वाई-फाई कैमरा, देखें 5 विकल्प
घर के लिए वाई-फाई कैमरा

काम के चलते ज्यादातर आपको घर से बाहर ही रहना पड़ता है तो जाहिर सी बात है कि अपनी गैरमौजूदगी में घर की सुरक्षा और परिवार चिंता की सताती रहती होगी। खासतौर पर तब, जब घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हों। ऐसी स्थिति में आप अपने घर में वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाला कैमरा लगवा सकते हैं। यह सीधे आपके वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ता है। इसको नेटवर्क से जोड़ने के लिए आपको लंबी तारों या फिर सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। इसे आप घर में किसी भी जगह लगा सकते हैं। इन कैमरा को अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप से कनेक्ट करके अपने घर पर 24 घंटे नजर रख सकते हैं और घर में हो रही हर गतिविधि की लाइव वीडियो देख सकते हैं। यहां पर वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले 5 कैमरे के बारे में बताया जा रहा है, जो आपको अमेजन पर मिल जाएंगे। चलिए जानते हैं इन कैमरा के बारे में- 

सीसीटीवी कैमरा के अलावा हेडफोन, स्पीकर, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच समेत अन्य उपकरण की जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर भी क्लिक कर सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Tapo C200 360 2MP 1080p Full HD Pan/Tilt Home Security Wi-Fi Smart Camera

    वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह Tapo ब्रांड का सीसीटीवी कैमरा है। इसमें मोशन डिटेक्शन और नोटीफिकेशन की सुविधा मिल रही है। यानी घर में किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि होने पर यह कैमरा आपको तुरंत अलर्ट भेजता है। इसे कंट्रोल करने के लिए गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा की सुविधा मिल रही है, जिसकी मदद से इसे अपनी आवाज से भी कमांड दिया जा सकता है। 360º क्षैतिज और 114º ऊर्ध्वाधर रेंज के साथ आने वाला यह कैमरा बड़े एरिया को कवर करता है। इसमें दो तरफा ऑडियो की सुविधा मिल रही है, जिसकी मदद से किसी भी तरह की घटना होने पर घर में मौजूद सदस्य से आप तुरंत बात भी कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- टैपो
    • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
    • संगत उपकरण- स्मार्टफोन
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फ़ाई

    खूबियां

    • यह कैमरा 1080p में फुल एचडी क्वालिटी में किसी भी दृश्य को दिखाता है।
    • आपकी गोपनीयता को बनाए रखने के लिए इस कैमरे में प्राइसेवी मोड भी दिया गया है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस कैमरे में कनेक्टिविटी की समस्या है।
    01
  • Imou 360 1080P Full HD CCTV Security Camera

    यह Imou ब्रांड का सीसीटीवी कैमरा है। इसमें 3.6 मिमी चौड़ा HD लेंस है, जिसका व्यूइंग एंगल 108°, हॉरिजॉन्टल रोटेशन 355° और वर्टिकल रोटेशन 85° है। वहीम 25/30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग फ्रेम दर के साथ आने वाला यह वाईफाई कैमरा आपको फुल एचडी क्वालिटी में स्मूथ वीडियो प्रदान करता है। इसमें लगे उच्च-गुणवत्ता वाले इन्फ्रारेड LED नाइट विजन रेंज को 10 मीटर तक बढ़ाते हैं, जिससे आप अंधेरे में भी सब कुछ साफ देख सकते हैं। यह सिक्योरिटी कैमरा ह्यूमन डिटेक्शन और मोशन ट्रैकिंग के साथ मिलता है, जो किसी भी तरह की एक्टिविटी होने पर आपको तुरंत अलर्ट भेजता है। बिल्ट-इन माइक्रोफ़ोन और स्पीकर के साथ आने वाला यह कैमरा आपको घर में मौजूद किसी भी सदस्य से लाइव बातचीत करने की सुविधा देता है। SD कार्ड सपोर्ट के साथ आने वाले इस सीसीटीवी कैमरे में 256GB तक स्टोरेज क्षमता मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Imou
    • मॉडल का नाम- Ranger2
    • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
    • कंपैटिबल डिवाइस- लैपटॉप, डेस्कटॉप, स्मार्टफ़ोन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई, ईथरनेट, RTSP, ONVIF

    खूबियां

    • इस कैमरे में प्राइवेसी मोड दिया गया है।
    • एलेक्सा के साथ आने वाले इस कैमरे को अपनी आवाज से भी कमांड दिया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस कैमरे में लाइव स्ट्रीमिंग में समस्या आ रही है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • CP PLUS 3MP Full HD Smart Wi-Fi CCTV Camera

    यह CP PLUS ब्रांड का सीसीटीवी कैमरा है। 3MP वाला यह कैमरा फुल एचडी क्वालिटी में दृश्य प्रदान करता है। पूरे कमरे की कवरेज के लिए यह सीसीटीवी कैमरा 360° पैन और 85° झुकाव के साथ मिल रहा है। इसमें मोशन ट्रैंकि की सुविधा मिल रही है, जिससे घर में किसी भी तरह की एक्टिविटी होने पर यह कैमरा आपके फोन पर तुरंत अलर्ट भेजता है। ऑटो IR कट फ़िल्टर के साथ इसमें 15 मीटर तक की दूरी वाला IR नाइट विजन भी दिया गया है। साथ ही यह दिन और रात के मोड के बीच स्वचालित रूप से स्विच करता है। मोशन ट्रैकिंग और ह्यूमन डिटेक्शन की खूबियों से लैस यह कैमरा किसी भी तरह की अनचाही गतिविधि होने पर आपको अलार्म के जरिए तुरंत अलर्ट कर देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- CP PLUS
    • मॉडल का नाम- CP
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वायरलेस
    • कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफ़ोन
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई

    खूबियां

    • 256GB तक स्टोरेज के अलावा इसमें क्लाउड रिकॉर्डिंग भी होती है।
    • घर में मौजूद सदस्य से कैमरे पर बात करें के लिए 2-तरफ़ा ऑडियो की सुविधा।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कैमरे की रिकॉर्डिंग क्षमता से नाखुश हैं।
    03
  • Qubo Smart 360 3MP [2K] Wi-Fi Security Camera

    3MP तक फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला Qubo ब्रांड का यह सीसीटीवी कैमरा कम रोशनी में भी बेहतर स्पष्टता के साथ क्रिस्टल-क्लियर लाइव वीडियो और प्लेबैक की सुविधा देता है। Wi Fi कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस कैमरे को आप स्मार्टफोन, लैपटॉप या फिर टैबलेट जैसी किसी भी डिवाइस के कनेक्ट कर सकते हैं। यह कैमरा 360 डिग्री तक व्यूइंग एंगल के साथ मिल रहा है, जो कमरे के कोने-कोने की निगरानी करता है। आईआर एलईडी लाइट के साथ आने वाला यह कैमरा रात के अंधेरे में स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। साथ ही यह घर की 24x7 लाइव मॉनिटरिंग करता है। यह AI द्वारा संचालित पर्सन डिटेक्शन के साथ मिल रहा है, जो अनजान व्यक्ति के घर में घुसने पर आपके फोन पर अलर्ट भेजने के साथ ही अलार्म भी बजाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- क्यूबो
    • मॉडल का नाम- स्मार्टकैम3603एमपी
    • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
    • संगत उपकरण- स्मार्टफ़ोन
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फ़ाई

    खूबियां

    • इस कैमरे में 1TB तक SD कार्ड स्टोरेज के साथ क्लाउड बैकअप की सुविधा भी मिलती है।  
    • दो तरफा ऑडियो घर में मौजूद व्यक्ति से बात करने की सुविधा प्रदान करती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें कनेक्टिविटी की समस्या है।
    04
  • Trueview 2MP Smart CCTV Wi-fi Home Security Camera

    2MP रिज़ॉल्यूशन के साथ आने वाला यह Trueview ब्रांड का सिक्योरिटी कैमरा फुल एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करता है। यह कैमरा पूरे 360 डिग्री घूमता है, जिससे कमरे के हर कोने पर नजर रखी जा सकती है। इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा मिल रही है, जिससे इसे किसी भी डिवाइस के साथ कनेक्ट करके घर पर निगरानी रखी जा सकती है। मोशन डिटेक्शन के साथ आने वाला यह कैमरा किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि होने पर आपको तुरंत अलर्ट भेजता है। दो तरफा ऑडियो की मदद से आप घर के बाहर होने पर भी फोन पर लाइव वीडियो देखते हुए बात कर सकते हैं। 2MP कलर और नाइट नाइट विजन के साथ आने वाला यह कैमार रात के अंधेर में आपको रंगीन दृश्य दिखाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ट्रूव्यू
    • मॉडल का नाम- 3MP रोबोट वाई-फ़ाई कैमरा
    • कनेक्टिविटी तकनीक- वाई-फ़ाई
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- सेलुलर वाई-फ़ाई
    • नियंत्रक प्रकार- अमेज़न एलेक्सा

    खूबियां

    • यह कैमरा 256GB तक का SD कार्ड सपोर्ट के साथ मिलता है।
    • इसमें ह्यूमन डिटेक्शन की सुविधा भी मिल रही है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह कैमरा कम रिजॉल्यूशन में इमेज को दिखाता है।
    05

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • वाईफाई कैमरा क्या होता है?
    वाईफाई कैमरा एक वायरलेस सिक्योरिटी कैमरा है, जो आपके WiFi नेटवर्क से जुड़कर मोबाइल ऐप या कंप्यूटर पर लाइव वीडियो दिखाता है।
  • वाईफाई कैमरा कितनी दूरी तक काम करता है?
    यह आपके वाईफाई राउटर की रेंज पर निर्भर करता है। आमतौर पर कैमरा 10 से 30 मीटर तक आसानी से काम करते हैं।
  • क्या वाईफाई कैमरे में रात में भी रिकॉर्डिंग होती है?
    ज्यादातर वाईफाई कैमरों में नाइट विजन होता है, जिससे अंधेरे में भी साफ वीडियो मिलता है।