घर की सुरक्षा के लिए तलाश है WiFi Camera की? यहां देखें बढ़िया विकल्प

वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाले सीसीटीवी कैमरा घर की सुरक्षा के लिए हो सकते हैं अच्छे विकल्प, जो मिलते हैं मोशन डिटेक्शन, नाइट विजन और टू वे ऑडियो सिस्टम समेत कई एडवांस फीचर के साथ।

घर की सुरक्षा के लिए तलाश है WiFi Camera की? यहां देखें बढ़िया विकल्प
WiFi Camera

अगर काम के सिलसिले में आपको अक्सर घर से बाहर रहना पड़ता है और अपने पीछे घर की सुरक्षा के लिए आप अच्छा सा सीसीटीवी कैमरा लगवाने की सोच रहे हैं, तो वाईफाई कनेक्टिविटी वाला कैमरा लगवा सकते हैं। वाईफाई कैमरा के अपने आप में कई फायदे भी हैं। इसके होने से घर से दूर रहते हुए भी हर गतिविधी पर नजर रखी जा सकती है। वाईफाई कैमरा को आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप से कनेक्ट करके अपने घर हल पर नजर रख सकते हैं। इनमें मोशन डिटेक्शन, अलार्म, नाइट विजन और टू वे ऑडियो सिस्टम समेत कई एडवांस फीचर भी होते हैं। यहां पर वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले 5 बढ़िया सीसीटीवी कैमरा के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो आपके घर के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Imou 360 1080P Full HD CCTV Security Camera

    वाईफाई कनेक्टिविटी वाला यह Imou ब्रांड का सीसीटीवी कैमरा है। इस कैमरा को ह्यूमन डिटेक्शन और मोशन ट्रैकिंग फीचर के साथ पेश किया जा रहा है, जो मानव पहचान करता है घर में किसी भी तरह की अनचाही गतिविधि होने पर आपको तुरंत अलर्ट भेजता है। इस कैमरे में माइक्रोफ़ोन और स्पीकर भी लगा है, जिससे कोई भी घटना होने पर आप घर में मौजूद सदस्य से लाइव बातचीत भी कर सकते हैं। इस कैमरे में 3.6 मिमी चौड़ा HD क्वालिटी का लेंस लगा है, जिसका व्यूइंग एंगल 108°, हॉरिजॉन्टल रोटेशन 355° और वर्टिकल रोटेशन 85° है। इतना ही नहीं, 25/30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग फ्रेम रेट के साथ आने वाला यह कैमरा आपको फुल एचडी क्वालिटी में वीडियो भी प्रदान करता है। इस कैमरे का नाइट विजन 10 मीटर दूरी तक स्पष्ट वीडियो कैप्चर करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Imou
    • मॉडल का नाम- Ranger2
    • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
    • कंपैटिबल डिवाइस- लैपटॉप, डेस्कटॉप, स्मार्टफ़ोन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई, ईथरनेट, RTSP, ONVIF

    खूबियां

    • SD कार्ड सपोर्ट के साथ आने वाले इस सीसीटीवी कैमरे में 256GB तक स्टोरेज क्षमता मिलती है।
    • गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए इस कैमरे में प्राइवेसी मोड भी दिया गया है।
    • इसमें साउंड डिटेक्शन फीचर भी है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इस कैमरे की कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    01
  • TP-Link Tapo 2MP 1080p Full HD Home Security Wi-Fi Smart Camera

    एलेक्सा के साथ काम करने वाला यह Tapo ब्रांड का सीसीटीवी कैमरा है। इस वाईफई कैमरा में टू-वे ऑडियो के लिए इनबिल्ट स्पीकर और माइक की सुविधा मिल रही है। यह 2MP वाला यह कैमरा प्रत्येक छवि को क्रिस्टल-क्लियर 1080p डेफिनिशन में रिकॉर्ड करता है। इसमें मोशन डिटेक्शन और नोटिफिकेशन की सुविधा मिल रही है, जिससे किसी भी तरह की हलचल होने पर यह सिक्योरिटी कैमरा आपको तुरंत अलर्ट भेज देता है। नाइट विजन के साथ आने वाला यह सीसीटीवी कैमरा दिन के साथ ही रात के अंधेरे में भी घर की रखवाली करता है। वहीं इसका नाइट विजन करीब 30 फीट दूरी तक स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- टैपो
    • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
    • संगत डिवाइस- लैपटॉप, डेस्कटॉप, स्मार्टफ़ोन
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फ़ाई
    • कंट्रोलर प्रकार- अमेजन एलेक्सा

    खूबियां

    • यह फुल एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करता है।
    • इसमें साउंड और लाइट अलार्म की सुविधा है।
    • इस कैमरे में प्राइवेसी मोड भी दिया गया है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कनेक्टिविटी से नाखुश हैं।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • CP PLUS 3MP Full HD Smart Wi-Fi CCTV Camera

    360° पैन और 85° टिल्ट फीचर वाला CP PLUS ब्रांड का यह कैमरा पूरे कमरे में कवरेज प्रदान करता है। 3MP वाला यह कैमरा फुल एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करता है। खास बात यह है कि यह वाईफाई कैमरा साइबर सिक्योर टेक्नोलॉजी के साथ मिल रहा है, जिससे आपका वाई-फाई सीसीटीवी सिस्टम हैकिंग या साइबर खतरों से सुरक्षित रहता है। हैंड्स-फ़्री मॉनिटरिंग के लिए इसमें एलेक्सा और गूगल होम सपोर्ट सिस्टम भी है। इसमें मोशन ट्रैंकि की सुविधा मिल रही है, जिससे घर में किसी भी तरह की अनचाही गतिविधि होने पर यह कैमरा आपके फोन पर तुरंत अलर्ट भेजता है। आपकी गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए इसमें प्राइवेसी मोड भी दिया गया है। यानी कभी भी लाइव मॉनिटरिंग और रिकॉर्डिंग को रोकने के लिए ऐप के माध्यम से प्राइवेसी मोड को इनेबल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- CP PLUS
    • मॉडल का नाम- CP
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वायरलेस
    • कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफ़ोन
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई

    खूबियां

    • ऑटो IR कट फ़िल्टर के साथ इसमें 15 मीटर तक की दूरी वाला IR नाइट विजन भी दिया गया है।
    • 256GB तक स्टोरेज के अलावा इसमें क्लाउड रिकॉर्डिंग भी होती है।
    • घर में मौजूद सदस्य से बात करें के लिए इसमें 2-तरफ़ा ऑडियो की सुविधा है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कनेक्टिविटी से नाखुश हैं।
    03
  • Qubo Smart 360 3MP [2K] Wi-Fi Security Camera by Hero Group

    Qubo ब्रांड का यह कैमरा 360° पैन + 90° टिल्ट मोशन ट्रैकिंग के साथ मिल रहा है, जो कि पूरे कमरे में पैनी नजर रखता है। 3 मेगापिक्सल वाला यह कैमरा फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ कम रोशनी में भी बेहतर स्पष्टता के साथ क्रिस्टल-क्लियर लाइव वीडियो देखने और प्लेबैक की सुविधा देता है। IR एलईडी लाइट के साथ आने वाला यह कैमरा रात के अंधेरे में स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है और 24x7 लाइव मॉनिटरिंग करता है। यह AI द्वारा संचालित पर्सन डिटेक्शन के साथ मिल रहा है, जो अनजान व्यक्ति के घर में घुसने पर आपके फोन पर अलर्ट भेजने के साथ ही अलार्म भी बजाता है। इस कैमरे में आपको इस कैमरे में 1TB तक SD कार्ड स्टोरेज के साथ क्लाउड बैकअप की सुविधा भी मिल रही है। Wi Fi कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस कैमरे को आप स्मार्टफोन, लैपटॉप या फिर टैबलेट जैसी किसी भी डिवाइस के कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- क्यूबो
    • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
    • संगत उपकरण- स्मार्टफोन
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फ़ाई

    खूबियां

    • इसमें 10 गुना तक डिजिटल जूम की सुविधा मिल रही है।
    • दो तरफा ऑडियो घर में मौजूद व्यक्ति से बात करने की सुविधा प्रदान करती है।
    • एडवांस इमेज सिग्नल प्रोसेसिंग के साथ आने वाला यह कैमरा शोरगुल को कम करते हुए स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इस कैमरे की कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    04
  • Trueview 2MP Smart CCTV Wi-fi Home Security Camera

    Trueview ब्रांड का यह सीसीटीवी कैमरा भी घर के लिए अच्छी पसंद हो सकता है। इस कैमरे का 2MP वाला हाई-डेफिनिशन लेंस दिन हो या रात, हरदम क्रिस्टल-क्लियर लाइव फीड प्रदान करता है। 360 डिग्री घूमने वाला यह कैमरा पूरे घर की निगरानी करता है। वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस कैमरा को अपने किसी भी डिवाइस से कनेक्ट करके आप हर पलो अपने घर पर नजर रख सकते हैं। 2MP कलर और नाइट नाइट विजन के साथ आने वाला यह कैमरा रात के अंधेर में आपको रंगीन दृश्य दिखाता है। इसमें मोशन डिटेक्शन फीचर भी है, जो किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि होने पर आपको तुरंत सूचित कर देता है। दो तरफा ऑडियो की मदद से आप घर के बाहर होने पर भी फोन पर लाइव वीडियो देखते हुए बात कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ट्रूव्यू
    • मॉडल का नाम- 3MP रोबोट वाई-फ़ाई कैमरा
    • कनेक्टिविटी तकनीक- वाई-फ़ाई
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- सेलुलर वाई-फ़ाई
    • नियंत्रक प्रकार- अमेज़न एलेक्सा

    खूबियां

    • हैंड्स फ्री मॉनिटरिंग के लिए इसमें एलेक्सा का सपोर्ट मिल रहा है।
    • यह कैमरा 256GB तक का SD कार्ड सपोर्ट के साथ मिलता है।
    • कैमरे में ह्यूमन डिटेक्शन की सुविधा भी मिल रही है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह कैमरा कम रिजॉल्यूशन में वीडियो को दिखाता है।
    05

इसी तरह की जानकारी के लिए गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।

जानें इन वाईफाई कैमरा की खासियत

सभी ब्रांड के सीसीटीवी में अलग-अलग फीचर्स होते हैं। ऐसे में कभी-कभी सही विकल्प चुनने में परेशानी हो सकती है। इसलिए ऊपर दिए वाईफाई कैमरा के कुछ खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, जिससे आपको समझने में आसानी होगी-

ब्रांड

कंट्रोल टाइप

खास फीचर्स

Imou 360° 1080P Full HD CCTV Security Camera

अमेज़न एलेक्सा, एंड्रॉइड

2-तरफ़ा ऑडियो, क्राइंग डिटेक्शन, लोकल रिकॉर्डिंग, नाइट विज़न, PTZ तकनीक

TP-Link Tapo 2MP 1080p Full HD Home Security Wi-Fi Smart Camera

अमेज़न एलेक्सा

फुल HD, नाइट विज़न, दो-तरफ़ा ऑडियो, आसान सेट-अप और प्रबंधन

CP PLUS 3MP Full HD Smart Wi-Fi CCTV Camera

अमेज़न एलेक्सा, एंड्रॉइड, गूगल होम, आईओएस

2-तरफ़ा ऑडियो, क्राइंग डिटेक्शन, HD रिज़ॉल्यूशन, मोशन सेंसर, नाइट विज़न

Qubo Smart 360° 3MP [2K] Wi-Fi Security Camera by Hero Group

अमेज़न एलेक्सा

टू वे ऑडियो, नाइट प्लस विजन

Trueview 2MP Smart CCTV Wi-fi Home Security Camera

-

टू वे ऑडियो, स्मार्ट AI मोशन डिटेक्शन, ह्यूमन डिटेक्शन

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • वाईफाई कैमरा क्या होता है?
    वाईफाई कैमरा एक वायरलेस सिक्योरिटी कैमरा है, जो आपके WiFi नेटवर्क से जुड़कर मोबाइल या कंप्यूटर पर आपको लाइव वीडियो दिखाता है।
  • वाईफाई कैमरा कितनी दूरी तक काम करता है?
    यह आपके वाईफाई राउटर की रेंज पर निर्भर करता है। आमतौर पर कैमरा 10 से 30 मीटर तक आसानी से काम करते हैं।
  • वाईफाई कैमरा की कीमत क्या है?
    वाईफाई कनेक्टिविटी वाले सीसीटीव कैमरा की कीमत आमतौर पर ₹1,500 से ₹3,000 के बीच हो सकती है।