बार-बार स्टोरेज फुल होने की समस्या हैं परेशान? देखें 1TB SSD Laptops के बेहतरीन विकल्प

अगर आप अपने बार-बार हैंग करने वाले और कम स्टोरेज वाले लैपटॉप से परेशान हो चुके हैं तो आपको ज्यादा स्टोरेज वाला लैपटॉप ले लेना चहिए। यहां आपको 1TB SSD के साथ आने वाले लैपटॉप के विकल्प मिलेंगे, जो लगभग आपकी हर जरूरतों को पूरा करेंगे।

बार-बार स्टोरेज फुल होने की समस्या हैं परेशान? देखें 1TB SSD Laptops के बेहतरीन विकल्प
1TB तक की स्टोरेज वाले लैपटॉप के बेहतरीन विकल्प

 क्या आपके भी लैपटॉप का स्टोरेज बार-बार फुल हो जाता है, जिस वजह से कभी-कभी आपको अपनी जरूरी फाइलों या डाक्यूमेंट्स को हटाना पड़ता है? अगर हां, तो अब आपको ज्यादा स्टोरेज वाला लैपटॉप ले लेना चहिए। यहां पर 1TB तक की SSD स्टोरेज वाले कुछ शानदार लैपटॉप के विकल्प दिए जा रहे हैं। ये लैपटॉप खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं, जिन लोगों को कई सारे ई-बुक्स, फाइल्स या डेटा सुरक्षित रखना पड़ता है। गेमर्स के लिए 1 टीबी तक की स्टोरेज वाले ये लैपटॉप सही हो सकते हैं। इन लैपटॉप में तेज प्रोसेसिंग, स्मूथ मल्टीटास्किंग और पर्याप्त स्टोरेज मिलता है, जो आपके अनुभव को बेहतर बनाते हैं। साथ ही ये हैंग भी नहीं होते हैं, क्योंकि कई बार स्टोरेज की कमी की वजह से भी लैपटॉप बार-बार हैंग करने लगता है। तो चलिए देखते हैं 1TB SSD वाले लैपटॉप के बेहतरीन विकल्पों को- 

 ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।

 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Dell Inspiron 3530, Intel Core i5 13th Gen - 1334U, 16GB RAM, 1TB SSD, Thin & Light Laptop

    अगर आप ज्यादा स्टोरेज क्षमता वाला लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, तो Dell ब्रांड का यह लैपटॉप आपके लिए उपयुक्त विकल्प रहेगा। 13th जनरेशन के इंटेल कोर i5-1334U प्रोसेसर वाला यह डेल लैपटॉप रोजमर्रा के कंप्यूटिंग कार्यों के लिए मजबूत प्रदर्शन प्रदान करता है। 120Hz रिफ्रेश रेट और IPS तकनीक के साथ 15.6 इंच का इसका फुल एचडी डिस्प्ले काम और मनोरंजन के लिए स्मूद विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें दी जा रही 16GB DDR4 RAM और 1TB M2 PCIe NVMe SSD के साथ आप आसानी से मल्टीटास्क कर सकते हैं। साथ ही लंबी और सभी फ़ाइलों को आराम संग्रहीत कर सकते हैं। पतला और हल्का डिजाइन वाले इस डेल लैपटॉप का वजन मात्र 1.62 किलोग्राम है, जिस वजह से इसे कैरी करना भी आसान है। इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल रही है, जो कि मात्र 60 मिनट में 80% चार्ज हो जाता है। स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इस लैपटॉप में 120Hz तक रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎डेल
    • सीरीज़- ‎इंस्पिरॉन
    • रंग- ‎सिल्वर
    • डिस्प्ले साइज- ‎15.6 इंच
    • स्क्रीन रेजोल्यूशन- ‎1920 x 1080 पिक्सल
    • आइटम मॉडल संख्या- ‎इंस्पिरॉन 3530
    • प्रोसेसर ब्रांड -‎इंटेल
    • प्रोसेसर प्रकार- ‎कोर i5
    • प्रोसेसर गति- ‎4.6 GHz

    खूबियां

    • इसमें फुल एचडी क्वालिटी वाला कैमरा लगा हुआ है। 
    • यह लैपटॉप 3 साइड नैरो बॉर्डर के साथ मिल रहा है। 
    • आसानी से कैरी करने के लिए हल्का और पतला डिजाइन।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को बैटरी लाइफ कम सही लगी।
    01
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Intel Core i5-13420H 15.3 inch (38.8cm) WUXGA IPS Laptop

    यह Lenovo थिंकपैड 15.3 इंच की स्क्रीन साइज में मिल रहा है। फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप के स्क्रीन की ब्राइटनेस 300 निट्स है। एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ आने वाली इस लैपटॉप की स्क्रीन आंखों पर ज्यादा दबाव नहीं डालती है। 13th जनरेशन वाला यह लैपटॉप Intel Core i5-13420H प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जिसकी सेसिक स्पीड 2.1 GHz और अधिकतम स्पीड 4.6 GHz है। ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें विंडोज 11 होम सिंगल लैंग्वेज, ऑफिस होम 2024 और 3 महीने की सदस्यता के साथ एक्सबॉक्स गेम पास अल्टीमेट शामिल है। इसका 4 साइड नैरो बेजल डिजाइन है। साथ ही यह 1.79 सेमी अल्ट्रा थिन और मात्र 1.59 किलोग्राम हल्के वजन के साथ पेश किया जा रहा है। इसमें बैकलाइट कीबोर्ड भी लगा है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- लेनोवो
    • मॉडल का नाम- आइडियापैड स्लिम 3
    • स्क्रीन साइज़- 15.3
    • रंग- लूना ग्रे
    • सीपीयू मॉडल- इंटेल कोर i5
    • रैम मेमोरी- इंस्टॉल्ड साइज़: 24 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • विशेषता- एंटी-ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो, मेमोरी कार्ड स्लॉट
    • ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स

    खूबियां

    • प्राइवेसी शटर के साथ FHD 1080p कैमरा।
    • रैपिड चार्ज के लंबी बैटरी लाइफ।
    •  2W के 2 डॉल्बी ऑडियो के साथ स्पीकर।

     कमी

    • अमेजन यूजर्स द्वारा कोई कमी नहीं बताई गई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • HP 15, 13th Gen Intel Core i5-1334U (16GB DDR4, 1TB SSD) Backlit Laptop

    यह HP ब्रांड का लैपटॉप है। इस लैपटॉप में 13th जनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है, जो टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी, 10 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ आता है, जिससे आपको फास्ट प्रोसेसिंग स्पीड मिलती है ताकि आप तेज़ी से अपना काम निपटा सकें। 1TB SSD स्टोरेज वाला यह लैपटॉप 16GB DDR4 के साथ मिल रहा है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड भी लगा हुआ है, जिससे आप कम रोशनी में भी टाइपिंग से जुड़े काम कर सकते हैं। 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के आने वाले इस लैपटॉप का रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। माइक्रो-एज और एंटी-ग्लेयर कोटिंग वाले इस लैपटॉप की स्क्रीन का ब्राइटनेस 250 निट्स है, जो आपको तेज रोशनी में भी क्रिस्टल-क्लियर विजुअल पेश करती है। सिल्वर कलर के इस लैपटॉप का वजन भी मात्र 1.59 किलोग्राम है। इसमें प्राइवेसी शटर के साथ फुल एचडी क्वालिटी का कैमरा लगा हुआ है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 के साथ और कई कनेक्टिविटी पोर्ट्स जैसे USB टाइप -C, USB टाइप-A, और HDMI 1.4b मौजूद हैं, जिनकी मदद से दूसरी डिवाइस बिना किसी समस्या के कनेक्ट की जा सकती हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- HP
    • स्क्रीन का आकार- 39.6 सेंटीमीटर
    • रंग- नेचुरल सिल्वर
    • हार्ड डिस्क का आकार- 512 GB
    • RAM- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • CPU मॉडल- कोर i5

    खूबियां

    • 1080 पिक्सल का एचडी कैमरा। 
    • टेम्पोरल नॉइस रिडक्शन और इंटीग्रेटेड डुअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन।
    • फास्ट चार्जिंग की सुविधा।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह लैपटॉप जल्दी गर्म हो जाता है।
    03
  • ASUS Vivobook 15, Intel Core i7 13th Gen 13620H, 16GB RAM, 1TB SSD, FHD 15.6", Windows 11, Office Home 2024, Cool Silver Laptop

    1TB स्टोरेज वाला यह ASUS ब्रांड का लैपटॉप है। यह लैपटॉप 15.6 इंच की स्क्रीन साइज के साथ मिलता है। फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसकी स्क्रीन का ब्राइटनेस 250nits है। इसमें नम्बर-की के साथ बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड भी दिया जा रहा है। इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर के साथ आने वाले इस लैपटॉप की स्पीड 2.4 GHz है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम वाला यह लैपटॉप 178 डिग्री वाइड व्यू एंगल के साथ मिल रहा है। इतना ही नहीं, यह लैपटॉप 180 डिग्री तक हिंज हो जाने वाली स्क्रीन के साथ मिल रहा है। सिल्वर कलर का यह लैपटॉप ज्यादा भारी भी नहीं है। इसका वजन मात्र 1.7 किलोग्राम है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड ASUS
    • मॉडल का नाम- ASUS Vivobook 15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- कूल सिल्वर
    • सीपीयू मॉडल- Intel Core i7
    • रैम मेमोरी इंस्टॉल्ड साइज़- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • ग्राफिक्स कार्ड विवरण- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • प्राइवेसी शटर के साथ 720p HD कैमरा।
    • 45% NTSC कलर गैमट।
    • कम रोशनी में भी बिना रुकावट के काम करने के लिए बैकलिट कीबोर्ड।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स द्वारा कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    04
  • Acer Aspire Lite, AMD Ryzen 7-7730U, 16 GB RAM, 1TB SSD, Full HD IPS, Laptop

    15.6 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह एसर ब्रांड का लैपटॉप है। यह लैपटॉप फुल एचडी डिस्प्ले के साथ मिलता है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और नैरो बेज़ेल्स डिजाइन वाले इस लैपटॉप की स्क्रीन पर क्रिस्प क्लियर विसुअल्स का एक्सपिरिएंस मिलता है। इस लैपटॉप में 16GB रैम के साथ स्टोरेज 1TB SSD स्टोरेज दी जा रही है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 7730U प्रोसेसर के साथ मिलता है, जिसमें 2 GHz बेस क्लॉक, 4.5 GHz तक अधिकतम बूस्ट क्लॉक, 16 MB L3 कैश और 8 कोर दिए गए हैं। यह लैपटॉप 18.9 मिमी पतला है और इसका वजन मात्र 1.78 किलोग्राम है, जिस वजह से इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। 11 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ यह पतला लैपटॉप आपको पूरे दिन चलने के लिए पर्याप्त पावर देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम- एस्पायर लाइट
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- ग्रे
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
    • सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 7
    • रैम मेमोरी इंस्टॉल्ड साइज़- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम

    खूबियां

    • 1280 x 720 रिज़ॉल्यूशन वाला HD कैमरा।
    • इसमें 720p HD ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है।
    • नॉइज रिडक्शन के साथ ऐरे माइक्रोफ़ोन।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स लैपटॉप की साउंड क्वालिटी से नाखुश हैं। 
    05

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या 1TB SSD वाले लैपटॉप में गेमिंग सही चलेगी?
    हां, 1TB SSD की वजह से गेम्स बहुत तेज़ लोड होंगे और स्मूथ परफॉरमेंस मिलेगी। साथ ही आप भारी गेम डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • क्या 1TB SSD स्टोरेज वाले लैपटॉप ज्यादा महंगे होते हैं?
    1TB SSD वाला लैपटॉप 512GB SSD की तुलना में थोड़ा महंगा होता है। लेकिन यह स्पीड, स्टोरेज और टिकाऊपन के हिसाब से यह सही माना जाता है।
  • 1TB SSD वाले लैपटॉप किन लोगों के लिए सही हो सकते हैं?
    गेमिंग यूज़र्स, ज्यादा डॉक्यूमेंट या फाइल स्टोर करने वाले यूजर्स के साथ ही वीडियो एडिटिंग और फोटो एडिटिंग करने वाले यूजर्स के लिए 1TB SSD वाले लैपटॉप सही हो सकते हैं।