भारत में मिलने वाले 5 बेहतरीन Xiaomi स्मार्ट TV के देखें विकल्प, कम दाम में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स!

कम कीमत में ज्यादा फीचर के साथ आने वाले भारत में मौजूद Xiaomi के स्मार्ट टीवी के 5 बेहतरीन विकल्पों को आप यहां देख सकते हैं और पा सकते हैं ढेर सारे मनोरंजन।

भारत में मिलने वाले 5 बेहतरीन Xiaomi स्मार्ट TV के देखें विकल्प, कम दाम में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स!
शाओमी के बेहतरीन स्मार्ट टीवी

भारत में जब भी स्मार्ट टीवी की बात होती है, तो शाओमी का चर्चा लोगों के जुबान पर आ ही जाता है। किफायती दामों में दमदार क्वालिटी, बेहतरीन डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स देने के कारण Xiaomi आज लाखों भारतीय घरों में शामिल होने वाला टीवी माना जाता है। चाहे छोटा कमरा हो या बड़ा हॉल, इस कंपनी के पास हर जरूरत और बजट के हिसाब से शानदार स्मार्ट टीवी मौजूद हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं भारत के 5 बेहतरीन शाओमी स्मार्ट टीवी के विकल्प, जो आपके मनोरंजन को और भी खास बना सकते हैं। कीमत, फीचर्स और डिज़ाइन को अच्छी तरह से संतुलित करते हुए, इसके कुछ मॉडल ऐसे हैं जो हर बजट और जरूरत के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। 

टीवी के अलावा लैपटॉप, टैबलेट जैसे अन्य गैजेट के बारे में जानकारी के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Xiaomi 55 inch Smart TV

    55 इंच का यह स्मार्ट टीवी LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और 4k रेसोल्यूशन के साथ आता है जो आपके पिक्चर देखने का मजा और भी दोगुना कर सकता है। Xiaomi के इस टीवी की खास बात यह है कि इसमें डुअल बैंड वाईफाई दिए गए हैं। साथ ही 3 एचडीएमआई पोर्ट मौजूद है जिनकी मदद से गेमिंग कंसोल। सेट-अप बॉक्स आदि को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा 2 यूएसबी पोर्ट भी हैं जिनकी मदद से हार्ड ड्रॉइव को जोड़ा जा सकता है। साउंड की गुणवत्ता की बात करूं तो यह 30 वाट के दमदार साउंड आउट्पुट के साथ आता है और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है जो घर बैठे आपको सिनेमा हॉल जैसा मजा दे सकता है। इसमें एंड्रॉइड 14 OS मौजूद है और साथ ही, यह गूगल टीवी पर चलता है। आपको बता दें, इसमें बिल्ट-इन वाईफाई और गूगल कास्ट बिल्ट-इन जैसे स्मार्ट फीचर्स मौजूद है। साथ ही, इसमें नेटफलिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, यूट्यूब आदि जैसे कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपनी पसंदीदा सीरीज का लुफ्त आसानी से उठा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎L55MB-AIN
    • स्क्रीन साइज़ - 55 इंच 
    • रेसोल्यूशन- 4k
    • रिफ्रेश रेट - 60 & DLG 120 Hz
    • ऑपेरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 

    खासियत 

    • इसमें फिलममेकर मोड दिया गया है। 
    • इसमें ‎8 GB मेमोरी स्टोरेज क्षमता मौजूद है। 
    • इसमें आंखों के लिए कंफर्ट मोड भी दिया गया है। 
    • यह 6.5 मिलीसेकंड के रिस्पॉन्स टाइम पर चलता है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने इसका प्रदर्शन सही नहीं बताया। 
    • यूजर ने लैग की समस्या बताई। 
    • अमेजन से लेने पर यूजर ने इसके डिस्प्ले में समस्या बताई है।
    01
  • Xiaomi 50 inches Google TV

    यह 50 इंच का स्मार्ट एलईडी टीवी उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है जो घर पर ही सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं। इसका 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ स्मूद वीडियो अनुभव दे सकता है। इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट्स और 2 यूएसबी पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप गेमिंग कंसोल, ब्लू-रे प्लेयर या हार्ड ड्राइव आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ईथरनेट और ऑपटिकल आउटपुट भी उपलब्ध है। साउंड क्वालिटी के लिए इसमें 30 वॉट का डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-X और डीटीएस वर्चुअल:X सपोर्ट दिया गया है, जो घर में ही थिएटर जैसी दमदार आवाज का अहसास करा सकता है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह गूगल टीवी पर चलता है, जिसमें 2GB रैम और 8GB रोम दी गई है। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, डिज़्नी+हॉटस्टार जैसी ऐप्स का सपोर्ट मौजूद है। साथ ही इसमें गूगल असिस्टेंट और स्क्रीन मिररिंग की सुविधा भी दी गई है। डिस्प्ले के मामले में यह टीवी 4K एचडीआर, डॉल्बी विजन, एचडीआर10, एचएलजी और विविड पिक्चर इंजन जैसी टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो हर सीन को और भी ज्यादा क्लियर, ब्राइट और रियलिस्टिक बना सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎L50MA-AUIN
    • स्क्रीन साइज़ - 50 इंच 
    • रेसोल्यूशन- 4k
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • ऑपेरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 

    खासियत

    • गूगल असिस्टेंट की सुविधा मौजूद है। 
    • यह गेमिंग कंसोल को सपोर्ट करता है। 
    • इसमें ‎LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। 
    • इसमें डॉल्बी विजन दिया गया है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने इसके डिस्प्ले में समस्या बताई है।
    • यूजर ने लैग की समस्या बताई। 
    • अमेजन यूजर ने इसका प्रदर्शन सही नहीं बताया।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Xiaomi 125 cm Smart Google LED TV

    इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन के साथ डॉल्बी विजन IQ, 10+एचडीआर और वाइड कलर गैमट जैसी आधुनिक डिस्प्ले तकनीक दी गई है, जो हर दृश्य को और भी जीवंत बना सकती है। टीवी में 40 वॉट का डॉल्बी एटमॉस और DTS-X साउंड सिस्टम है, जिससे थिएटर जैसा अनुभव घर पर ही मिल सकता है। यह गूगल टीवी पर आधारित है और हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल, गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन और पैचवॉल जैसे फीचर्स इसे और स्मार्ट बनाते हैं। 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ यह तेज प्रदर्शन दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 एचडीएमआई, 2 यूएसबी, ब्लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड वाई-फाई जैसे विकल्प मौजूद हैं। ब्रांड की ओर से इस पर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 2 साल की पैनल वारंटी दी जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎L50M8-5XIN
    • स्क्रीन साइज़ - 50 इंच 
    • रेसोल्यूशन- 4k
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • ऑपेरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 

    खासियत

    • इसका प्रोसेसर ब्रांड क्वालकॉम है। 
    • इसमें नेटफलिक्स, प्राइम वीडियो आदि का सपोर्ट प्राप्त है। 
    • यह 178 डिग्री व्यू एंगल के साथ आता है। 
    • डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट प्राप्त है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने लैग की समस्या बताई है।
    03
  • Xiaomi 43 inch TV

    यह 43 इंच का स्मार्ट एलईडी टीवी एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है उन लोगों के लिए जो किफायती दाम में शानदार फीचर्स चाहते हैं। इसमें फुल एचडी रेज़ोल्यूशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे तस्वीरें और भी साफ और स्मूद दिख सकती हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस सपोर्ट के साथ 20 वाट का साउंड आउटपुट दिया गया है, जो घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव दे सकता है। यह एंड्रॉयड 14 और गूगल टीवी पर चलता है, जिसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे सभी लोकप्रिय ऐप्स पहले से मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, 2 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, ARC, ब्लूटूथ और ईथरनेट दिया गया है। साथ ही, इसमें गूगल असिस्टेंट वॉइस कंट्रोल और स्क्रीन मिररिंग की सुविधा भी मौजूद है। आपको बता दें, इसमें आई कम्फर्ट मोड, एचडीआर 10, एचएलजी और विविड पिक्चर इंजन दिया है, जिससे पिक्चर क्वालिटी और भी बेहतर दिख सकती है। कुल मिलाकर, यह टीवी एक स्मार्ट, स्टाइलिश और दमदार पैकेज साबित हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎L43MB-AFIN
    • स्क्रीन साइज़ - 43 इंच 
    • रेसोल्यूशन- 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • ऑपेरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 

    खासियत

    • इसमें आई कम्फर्ट मोड दिया गया है। 
    • यह डॉल्बी ऑडीओ को सपोर्ट करता है। 
    • इसमें 178 डिग्री वाइड व्यू एंगल मौजूद है। 
    • इसका वजन 5 किलो 300 ग्राम है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने टीवी का प्रदर्शन सही नहीं बताया। 
    • यूजर ने लैग की समस्या बताई।
    04
  • Xiaomi 32 inch Smart TV

    Xiaomi ने हमेशा से ही किफायती दामों में बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इसी कड़ी में कंपनी का 32 इंच का एचडी रेडी स्मार्ट टीवी घरों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इस टीवी का डिस्प्ले 1366x768 रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है, जिसमें एचडीआर10 और एचएलजी सपोर्ट दिया गया है। इसकी विविड पिक्चर इंजन तकनीक तस्वीरों को और भी ज्यादा साफ और रंगीन बना सकती है। इसके साथ ही आई कंफर्ट मोड लंबे समय तक देखने पर आंखों की थकान कम कर सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, 2 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, ARC, ब्लूटूथ और ईथरनेट सपोर्ट मौजूद है। इसका मतलब है कि आप इसे आसानी से गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स या ब्लू-रे प्लेयर से कनेक्ट कर सकते हैं। आवाज के लिए इसमें 20W स्पीकर आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडीओ, डीटीएस-X और डीटीएस वर्चुअल:X सपोर्ट दिया गया है, जिससे सिनेमा जैसा अनुभव मिल सकता है। स्मार्ट फीचर्स में यह टीवी एंड्रॉइड 14 आधारित गूगल टीवी पर चलता है और इसमें 1GB रैम और 8GB स्टोरेज है। इसके अलावा गूगल असिस्टेंट और वॉयस कंट्रोल से टीवी चलाना और भी आसान हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎L32MB-AIN
    • स्क्रीन साइज़ - 32 इंच 
    • रेसोल्यूशन- 720p
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • ऑपेरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 

    खासियत

    • यह एचडी रेडी डिस्प्ले के साथ आता है। 
    • यह बेजल लेस डिजाइन के साथ आता है। 
    • इसमें आई केयर मोड दिया गया है। 
    • यह डॉल्बी ऑडीओ को सपोर्ट करता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने टीवी का प्रदर्शन सही नहीं बताया।
    05

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • शाओमी स्मार्ट टीवी के क्या फायदे हैं?
    शाओमी स्मार्ट टीवी किफायती, फीचर-पैक और उपयोग में आसान होते हैं। इनमें ज्यादातर लोकप्रिय ऐप्स भी चल सकते हैं।
  • क्या एमआई या शाओमी स्मार्ट टीवी गेमिंग के लिए अच्छे हैं?
    कुछ एमआई या शाओमी के स्मार्ट टीवी गेमिंग के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन यह मॉडल पर निर्भर करता है। इसलिए इसे लेने से पहले उत्पाद विवरण को जरूर देख लें।
  • Xiaomi स्मार्ट टीवी को कैसे अपडेट किया जा सकता है?
    इस कंपनी के स्मार्ट टीवी को सेटिंग में जाकर आसानी से अपडेट किया जा सकता है।