Titan, Fastrack जैसे भारतीय ब्रांड की Smart Watches देंगे स्टाइलिश लुक! देखें 5 बढ़िया विकल्प

काफी दिनों से एक बढ़िया Smartwatch लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां भारतीय ब्रांड के 5 बेहतरीन विकल्प दिए गए हैं जो महिला और पुरुष दोनों के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिसे आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।

Titan, Fastrack जैसे भारतीय ब्रांड की Smart Watches देंगे स्टाइलिश लुक! देखें 5 बढ़िया विकल्प
भारतीय ब्रांड की स्मार्टवॉच

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्मार्टवॉच सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल का स्मार्ट साथी मानी जाती है। यह न केवल समय बताती है, बल्कि आपकी सेहत, फिटनेस और रोज दिन की गतिविधियों पर भी नजर रखती है। खास बात यह है कि अब भारतीय Brands भी शानदार डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और किफायती कीमत के साथ ऐसी Smart Watches पेश कर रहे हैं, जो हर लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। यहां Amazfit, Titan, Fire-Boltt, Noise और Fastrack के बारे में जानकारी दी गई है। दिल की धड़कन से लेकर नींद की क्वालिटी तक, सब कुछ आपकी कलाई पर इन घड़ियों के जरिए पता चल सकता है। महिलाओं के लिए तो इसमें मेंस्ट्रुअल साइकिल से लेकर ओवुलेशन तक के तारीख की जानकारी आसानी से मिल सकती है। अगर आप भी स्टाइल और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल चाहते हैं, तो यहां दिए गए 5 भारतीय स्मार्टवॉच के विकल्प आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती हैं- 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Amazfit Active Max Smart Watch 1.5" AMOLED Display

    1.5 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ आने वाला यह AMOLED डिस्प्ले वाली घड़ी में 3,000-निटस दिया गया है जिसकी मदद से तेज धूप की रोशनी में भी आप आराम से समय और तारीख आदि देख सकते हैं। Amazfit की यह स्मार्टवॉच वॉटर रेसिस्टेंट है जिससे इसे पानी वाले जगहों पर पहन कर जाने पर भी यह सही-सलामत रह सकता है। इस घड़ी को एक बार चार्ज करने पर सामान्य उपयोग पर यह 25 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ दे सकती है जिससे आप आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं और बार-बार चार्ज करने की झंझट नहीं होगी। इसमें 4GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसकी मदद से आपके पास अपने पसंदीदा संगीत और डाउनलोड किए गए मैप्स के लिए अधिक जगह मिल सकती है। यह 24 घंटे आपकी सेहट की निगरानी कर सकती है जिसमें आपके ह्रदय गति से लेकर स्लीप ट्रैकिंग आदि शामिल है। साथ ही, इसमें 170+ स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिसकी मदद से आप अपने रनिंग प्लान बना सकते हैं। साथ ही, इसे आप अपनी आवाज की मदद से भी नियंत्रित कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ‎Amazfit
    • सीरीज - ‎Active Max
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Zepp OS
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 4 GB
    • बैटरी क्षमता - 200 मिलीएम्प घंटे
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ 
    • वजन - 55.8 ग्राम 

    खासियत 

    • इसे आप एंड्रॉइड और आईफोन दोनों के साथ ब्लूटूथ की मदद से कनेक्ट कर सकते हैं। 
    • इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक भी दिया गया है जिसकी मदद से आप आराम से फोन कॉल पर बात कर सकते हैं। 
    • इसमें दिए गए बायोचार्ज स्कोर के जरिए आपके दैनिक व्यायाम और तनाव के स्तर को समझने में मदद मिल सकती है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानकारी योरपिक्स पर मिल जाएगी।

    01
  • Titan AiRA 1.70" AMOLED Metal Case Square Display Smart Watch

    गुलाबी रंग में आने वाली यह घड़ी महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है जिसमें आपको स्टाइल और तकनीक दोनों का बेहतरीन मेल देखने को मिल सकता है। Titan की इस स्मार्टवॉच में 1.70 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है। इसलिए तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे सकती है। इसका 336x336 रेजोल्यूशन हर जानकारी को स्पष्ट दिखा सकता है। चौकोर डिस्प्ले और मेटल केस इसे प्रीमियम लुक देते हैं। केवल 10mm की पतली डिजाइन होने के कारण यह हाथ में हल्की और आरामदायक लग सकती है। इसमें दिया गया फंक्शनल क्राउन स्क्रीन को आसानी से चलाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह वॉच AI तकनीक से लैस है जिसमें AI चैट और AI वॉच फेस का फीचर मिलता है, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार वॉच का लुक बदल सकते हैं। यह फीचर इसे और ज्यादा स्मार्ट और आधुनिक बना सकता है। आपको बता दें, हेल्थ के मामले में भी यह वॉच काफी उपयोगी है क्योंकि इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर मौजूद हैं। यह पूरे दिन आपकी सेहत पर नजर रख सकती है। महिलाओं के लिए इसमें Luna Wellness फीचर भी दिया गया है, जिससे वे अपनी सेहत को बेहतर तरीके से ट्रैक कर सकती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ‎Titan
    • सीरीज - ‎‎Titan AiRA
    • औसत बैटरी लाइफ - 5 दिन 
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 256 MB
    • बैटरी क्षमता - 300 मिलीएम्प घंटे
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ 
    • वजन - 42.2 ग्राम 

    खासियत 

    • ब्लूटूथ कॉलिंग की मदद से आप अपनी कलाई से ही कॉल रिसीव और डायल कर सकते हैं।
    • यह IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रह सकती है।
    • यह घड़ी एक बार चार्ज करने पर लगभग 7 दिनों तक चल सकती है। इसलिए बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहती।

    कमी 

    • यूजर ने कहा अमेजन से लेने पर इसका चार्जिंग सही से काम नहीं करता है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Fire-Boltt Ninja X Ring AMOLED Smart Watch

    यह एक स्टाइलिश और दमदार फीचर्स वाली स्मार्टवॉच है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए डिजाइन की गई है। इसका 1.96 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले काफी बड़ा और चमकदार है। वहीं, 750 निट्स ब्राइटनेस और 344x468 रेजोल्यूशन के साथ स्क्रीन धूप में भी साफ दिखाई दे सकती है, जिससे मैसेज और नोटिफिकेशन पढ़ना आसान हो सकता है। Fire-Boltt के इस Smartwatch में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जिससे आप बिना फोन हाथ में लिए कॉल कर सकते हैं। इसमें वॉइस असिस्टेंट भी मौजूद है, जो आपके काम को और आसान बना सकता है। आप सीधे घड़ी से कमांड देकर जरूरी काम भी कर सकते हैं। साथ ही, फिटनेस पसंद करने वालों के लिए इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। चाहे आप दौड़ लगाएं, साइकिल चलाएं या योग करें, यह घड़ी आपकी हर गतिविधि को ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा इसमें SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी शामिल हैं, जो आपकी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ‎Fire-Boltt 
    • सीरीज - ‎‎‎BSW215
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड 
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 256 MB
    • बैटरी क्षमता - 7 दिन 
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ 
    • वजन - 46 ग्राम 

    खासियत 

    • यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 7 दिन तक चल सकती है और 20 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देती है। 
    • IP67 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है।
    • यह सॉलिड ब्लैक रंग में आती है जो इसे देखने में भी काफी आकर्षक बना सकती है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया।
    03
  • Noise Twist Round dial Smart Watch with Bluetooth Calling

    राउंड डायल और मेटैलिक फिनिश इस घड़ी को आकर्षक दिखाता है जिसे आप ऑफिस-कॉलेज से लेकर पार्टी आदि में भी पहन कर जा सकते हैं। जेट ब्लैक रंग इसे और भी खूबसूरत बनाता है। Noise की यह स्मार्टवॉच उन लोगों के लिए सही हो सकती है जो स्टाइल और टेक्नोलॉजी दोनों पसंद करते हैं। आपको बता दें, इसमें 1.38 इंच की बड़ी TFT डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन ब्राइट और क्लियर है, जिससे नोटिफिकेशन और कॉल देखना आसान हो सकता है। वहीं, इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है और Tru SyncTM टेक्नोलॉजी की मदद से यह जल्दी कनेक्ट होती है और बैटरी भी कम खर्च करती है। आप सीधे वॉच से कॉल उठा सकते हैं, डायल पैड से नंबर मिला सकते हैं और 10 फेवरेट कॉन्टैक्ट सेव कर सकते हैं। यह घड़ी 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट करती है जिससे आप वॉकिंग, रनिंग, योग या किसी भी एक्सरसाइज को ट्रैक कर सकते हैं। साथ ही, इसका बैटरी बैकअप भी शानदार है। एक बार चार्ज करने पर यह 7 दिन तक चल सकती है। अगर कॉलिंग ज्यादा इस्तेमाल करें तो लगभग 2 दिन का बैकअप मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ‎Noise
    • सीरीज - ‎NoiseFit
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड, ios 
    • औसत बैटरी लाइफ - 7 दिन 
    • बैटरी क्षमता - 300 
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - यूएसबी 
    • वजन - 45 ग्राम 

    खासियत 

    • इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटर, ब्रीद प्रैक्टिस और फीमेल साइकिल ट्रैकर जैसे फीचर मिलते हैं।
    • इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं जिससे आप रोज नया लुक चुन सकते हैं।
    • IP68 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकती है और इसका वजन लगभग 45 ग्राम है जिससे यह हल्की और आरामदायक है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसमें कनेक्टिविटी की समस्या आ रही है।
    04
  • Fastrack Jupiter Retro 1.83" Display Smart Watch

    इस स्मार्ट वॉच में 1.83 इंच का बड़ा TFT डिस्प्ले दिया गया है और 240×284 रेजोल्यूशन और 500 निट्स ब्राइटनेस के कारण स्क्रीन धूप में भी साफ दिखाई दे सकती है। 40Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रीन स्मूथ चल सकती है। इसमीं दिए गए पांडा ग्लास प्रोटेक्शन और एल्यूमिनियम बेजल इसे मजबूत और टिकाऊ बना सकते हैं। साथ ही, इसका फंक्शनल क्राउन नेविगेशन को आसान और सुविधाजनक बना सकता है। Fastrack की यह वॉच है, पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए डिजाइन की गई है। इसका ब्लैक और क्रोम फिनिश इसे प्रीमियम और आकर्षक लुक दे सकता है। फिटनेस प्रेमियों के लिए इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें मौजूद ऑटो मल्टीस्पोर्ट पहचान की सुविधा से यह आपके वर्कआउट को खुद पहचान सकती है। यह कदम, कैलोरी और अन्य एक्टिविटी डेटा को सटीक रूप से ट्रैक कर सकती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, 24 घंटे SpO₂ मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग की सुविधा है। यह REM स्लीप की जानकारी भी देती है। इसके अलावा स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, महिलाओं की हेल्थ ट्रैकिंग, हाइड्रेशन अलर्ट और सिडेंटरी रिमाइंडर जैसे फीचर इसे एक संपूर्ण हेल्थ साथी बना सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ‎Fastrack
    • मॉडल - 38157PM02A
    • डिस्प्ले टाइप - ‎LCD
    • औसत बैटरी लाइफ - 5 दिन 
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - यूएसबी 
    • वजन - 105 ग्राम 

    खासियत

    • सिंगलसिंक ब्लूटूथ कॉलिंग की मदद से आप सीधे वॉच से कॉल कर सकते हैं। 
    • इसमें AI वॉइस असिस्टेंट, मैसेज नोटिफिकेशन और क्विक रिप्लाई की सुविधा है।
    • यह Android 12+ और iOS 12+ डिवाइस के साथ पूरी तरह संगत है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया। 

    गैजेट गली की कैटेगरी में इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके लिए आखिर कौन-सी भारतीय ब्रांड की स्मार्टवॉच होगी बढ़िया 

हर उपयोगकर्ता की अपनी अलग-अलग जरूरतें होती है। इसी को ध्यान में रखकर यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया भारतीय ब्रांड वाली Smartwatch ले सकते हैं -

ब्रांड/मॉडल 

स्पेशल फीचर्स 

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Amazfit Active Max Smart Watch

एक्टिविटी ट्रैकर, जीपीएस, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, नोटिफिकेशन, वॉयस कंट्रोल

Zepp OS

Titan AiRA 1.70" AMOLED Metal Case Square Display Smart Watch - ‎95416KP01K

एक्टिविटी ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, फोन कॉल, स्ट्रेस ट्रैकिंग

Fire-Boltt Ninja X Ring AMOLED Smart Watch 

एक्सेलेरोमीटर, एक्टिविटी ट्रैकर, अलार्म क्लॉक, ब्लूटूथ कॉलिंग, IP67 स्मार्टवॉच, बिल्ट-इन माइक और स्पीकर, वॉयस असिस्टेंट, सेडेंटरी रिमाइंडर, स्लीप मॉनिटर, टेक्स्ट मैसेज, टाइम डिस्प्ले, Spo2, हार्ट रेट ट्रैकिंग

एंड्रॉइड 

Noise Twist Round dial Smart Watch with Bluetooth Calling

हृदय गति मॉनिटर, नींद ट्रैकिंग, ऑक्सीमीटर (SpO2), तनाव ट्रैकिंग, साइकिल ट्रैकिंग, सूचनाएं, अलार्म

एंड्रॉइड,  ios

Fastrack Jupiter Retro 1.83" Display Smart Watch with BT Calling

एक्टिविटी ट्रैकर, फोन कॉल 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या भारतीय ब्रांड्स की स्मार्टवॉच भरोसेमंद होती हैं?
    आज के समय में कई भारतीय ब्रांड्स अच्छी क्वालिटी, एडवांस फीचर्स और वारंटी सपोर्ट के साथ स्मार्टवॉच पेश कर रहे हैं। यूजर्स के बीच इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है।
  • भारतीय स्मार्टवॉच की कीमत कितनी होती है?
    ज्यादातर भारतीय स्मार्टवॉच बजट फ्रेंडली होती हैं। इनकी कीमत आमतौर पर 1,500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है, फीचर्स के अनुसार। आप इसे लेने से पहले अमेजन पर कीमत देख सकते हैं।
  • क्या इन स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर मिलता है?
    आमतौर पर, कई भारतीय ब्रांड्स की स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, नोटिफिकेशन अलर्ट और वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स उपलब्ध होते हैं।