इस वीडियो हम आपको यही बताएंगे कि मानसून ट्रिप पर जाने का प्‍लान बना रही हों तो इस मौसम में आप भारत की किन-किन जगहों पर जा सकती हैं।
Updated:- 2018-07-16, 18:58 IST
गर्मी के मौसम के बाद जब बारिश का मौसम आता है तो मन हरे-भरे पहाड़, झरने और तालाब-नदियों को देखने को ललचाता है। मगर इस मौसम में बाढ़, लैंड स्लाइडिंग और फिसलन बढ़ जाने के डर से जगह चुनाव सावधानी से करना जरूरी हो जाता है। इस वीडियो हम आपको यही बताएंगे कि मानसून ट्रिप पर जाने का प्लान बना रही हों तो इस मौसम में आप भारत की किन-किन जगहों पर जा सकती हैं।
अगर इस मानसून सीजन आप साउथ इंडिया जाने का प्लान बना रहे हैं तो तमिलनाडु स्थित कोडइकनल जरूर जाएं। पलनी की खूबसूरत पहाडि़यों में बसा यह एक मनमोहक हिल स्टेशन है। वैसे तो यहां साल भर सैलानियों को भीड़ लगी रहती है। मगर मानसून में इस जगह की खूबसूरती और भी निखर जाती है। यह जगह हर तरफ से हरे-भरे जंगलों से ढकी हुई है। जंगलों के साथ ही यहां पर आपको कई झरने भी देखने को मिलेंगे, जो यहां की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ाते हैं।
केरल में मौजूद अल्लेप्पी बैक वॉटर्स और हाउस बोट्स के लिए फेमस है। यह जगह पूरे साल ही यात्रियों से भरी रहती है। मगर मानसून के मौसम में यहां चारो तरफ हरियाली देखने को मिलती है और साथ ही यहां पर हाउस बोट में ठहरने का मजा भी दोगुना हो जाता है क्योंकि इस मौसम में बैक वॉटर्स अपनी फुल स्विंग में होता है। यहां पर कुछ दिन ठहर कर आप यहां की शांत जीवनशौली से इतना प्रभावित हो जाएंगी कि आपको यहां से जाने का मन ही नहीं करेगा।
पुणे से लगभग 1 घंटे की दूरी पर स्थित महाराष्ट्र का यह हिल स्टेशन मानसून सीजन में अच्छा गेटवे साबित हो सकता है। यह जगह वॉटफॉल्स, हर-भरे पहाड़ों, गुफाओं और किलों के लिए फेमस है। यहां आपको मानसून सीजन में हल्की ठंड और भीनी-भीनी बारिश का मजा लेने को मिलेगा। साथ ही यहां से कुछ ही दूर पर दूसरा हिल स्टेशन खंडाला भी है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी हैं।
मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। मसूरी उत्तराखंड का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है. मसूरी में एक ओर विशाल हिमालय की चमचमाती बर्फीली शृंखलाओं का सुंदर नजारा दिखता है, वहीं दूसरी ओर इस घाटी में बिखरी प्रकृति की अद्भुत सुंदरता. यहां देवदार के वृक्षों के घने जंगलों के साथ ही कई झरने भी हैं, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं.
Producer- Rohit Chavan
Editor- Anand Sarpapte
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।