herzindagi

गर्मियों में इन जगहों पर भूलकर भी ना जाएं

अगर आप गर्मियों में कोई ट्रिप प्लान करने के बारे में सोच रही हैं तो गलती से भी इन जगहों पर ट्रिप प्लान ना करें।

Kirti Jiturekha Chauhan

Updated:- 2018-03-07, 19:49 IST

अगर आप गर्मियों में कोई ट्रिप प्लान करने के बारे में सोच रही हैं तो गलती से भी इन जगहों पर ट्रिप प्लान ना करें।

गर्मियों में लोग कोई ट्रिप प्लान करने से पहले दस बार सोचते हैं, ऐसा करना भी चाहिए क्योंकि गर्मियों में कुछ लोकेशन ऐसी हैं जहां ट्रिप प्लान करने का मतलब है गर्मी से जूझते रहना।

चलिए आपको बताते हैं उन जगहों के बारे में जहां आपको गर्मियों में कोई ट्रिप प्लान नहीं करनी चाहिए।

नागपुर

यह नगर संतरों के लिए मशहूर है लेकिन गर्मियों में घूमने के लिए बिल्कुल भी नहीं। इस जगह पर गर्मियों में तापमान बहुत ज्यादा रहता है, यहां आप सर्दी में जा सकती हैं लेकिन आपको गर्मियों में यहां बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए।

आगरा

अगर आपको ताजमहल देखने का क्रेज़ है तो आपको सर्दियों में आगरा जाना चाहिए क्योंकि यहां गर्मियों में तापमान 48.5 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है।

विजयवाड़ा

विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश प्रांत का एक शहर है, यह जगह अपने बढ़ते तापमान के लिए जानी जाती है। गर्मियों में इस जगह ट्रिप प्लान नहीं करनी चाहिए।

दिल्ली

दिल्ली में वैसे ऐसी जगहों की कमी नहीं हैं जो टूरिस्ट्स के दिल को लुभा जाए लेकिन गर्मियों में यहां तापमान बहुत ज्यादा गर्म रहता है।

झांसी

यह जगह भारत की कर्क रेखा पर पड़ती है जो इसे भारत की सबसे गर्म जगह बनाती है।

Credits

Producer: Prabhjot Kaur

Editor: Atul Tripathi

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।