हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा का बहुत महत्व है। यह यात्रा हर वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा केदिन शुरू होती है और श्रवण पूर्णिमा के दिन इस यात्रा का अंत होता है। इस साल भी यह यात्रा 27 जून से आरंभ हो चुकी है।
धर्मिक ग्रंथों में मौजूद कथाओं के अनुसर अमरनाथ वह जगह है जहां पर भगवान शिव माता पारवती जी को अमर हो जाने वाली कथा सुनाते हैं मगर वह यह कथा सुन नहीं पातीं मगर माता पार्वती की जगह यह कथा दो सफेद कबूतर सुन लेते हैं और हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। सफेद कबूतरों का यह जोड़ा आज भी इस गुफा के अंदर मौजूद है।
इसके साथ ही अमरनाथ की गुफा में भगवान शिव बर्फ की शिवलिंग के रूप में मौजूद हैं। हर साल लाखों के संख्या में भगवान शिव के भक्त इस गुफा में शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं। इस बार भी भक्तों की पहली टोली अमरनाथ यात्रा के लिए निकल चुकी है। अगर आप भी इस बार अमरनाथ यात्रा पर जा रही हैं या आगे जाने का प्लान है तो आज हम आपको बताएंगे कि बर्फ के शिवलिंग के अलावा अमरनाथ के आसपास कई रोचक जगह मौजूद हैं।