तिरुपति बालाजी भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। यह एक चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर हैं। यहां रोजाना 50 हजार से अधिक श्रद्धालु आते हैं। बता दे यह मंदिर इतनी प्रसिद्ध है कि यहां कई सेलेब्स भी आ चुकी है। बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई स्टार तिरुपति बालाजी के दर्शन करने जा चुके हैं।
जानें सेलेब्स के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर क्यों है खास?
- Manisha Verma
- Editorial
- Updated - 07 Nov 2022, 18:11 IST
1 कंगना रनौत
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ यानी एक्ट्रेस कंगना रनौत भी फिल्म ‘धाकड़’के रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लेने पहुंची थी। इस मौके पर उनके साथ फिल्म ‘धाकड़’ के प्रड्यूसर दीपक मुकुट और उनकी पत्नी कृष्णा मुकुट भी नजर आ चुके हैं।
2 दीपिका पादुकोण
कान फिल्म फेस्टिवल से लौटने के बाद दीपिका पादुकोण अपने माता-पिता और बहन अनीशा के साथ तिरुपति मंदिर का दौरा करने गई थी। बता दे यह पहली बार नहीं है कई बार दीपिका पादुकोण तिरुपति मंदिर जा चुकी हैं।
3 सामंथा रुथ प्रभु
साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु तिरुपति मंदिर के दर्शन कर चुकी हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने उत्तराखंड जाकर 4 धाम की यात्रा भी किया है। उनके टीम के लोगों ने उनकी तिरुपति मंदिर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
इसे जरूर पढ़ें- कभी एक वक्त की रोटी से गुजारा करती थीं Samantha Ruth, नहीं थे हायर एजुकेशन के पैसे
4 विजय देवरकोंडा
फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा अपने परिवार के साथ तिरुपति के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्हें यहां सफेद कुर्ते के साथ कलरफुल शॉल पहने हुए देखा गया। साथ ही उनका कुर्ता क्रीम कलर का था। जो साउथ का एक पारंपरिक परिधान माना जाता है।
5 जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर अपने जन्मदिन पर ट्रेडिशनल लुक में तिरुपति बालाजी के दरबार में पहुंचीं थी। सिल्क साड़ी पहने अभिनेत्री अपनी दोस्तों के साथ काफी खूबसूरत लग रही थी। हरी सिल्क साड़ी के साथ अभिनेत्री ने डायमंड ज्वेलरी पहने अपना लुक कंपलीट किया था। अभिनेत्री ने अपना बाल बांधा हुआ है।
इसे जरूर पढ़ें- श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने खरीदा मुंबई में करोड़ों का घर, तस्वीरों में देखिए कैसा दिखता है पुराना घर
6 ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
शादी के बाद ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों की जोड़ी उस दौरान दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। शादी के बाद कई लोग तिरुपति बालाजी का आर्शिवाद लेने जाते हैं।
7 नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश भी शादी के बाद तिरुपति पहुंचे थे। उन्हें आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया है, जहां यह दोनों बला के खूबसूरत लग रहे हैं।
8 अल्लू अर्जुन
फिल्म 'वैकुंठपुरमल्लू' की कामयाबी के बाद ही साउथ के पॉपुलर स्टार अल्लू अर्जुन तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी स्नेहा, बेटी अल्लु अरहा और बेटा अल्लु अयान भी साथ थे। बता दे कि तिरुपति बालाजी का दर्शन करने लोग दूर- दूर से आते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Pic Credit: Instagram/ Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।