पहली बार वोट डालने वाली लड़कियां इस साल राजनीति पार्टियों को क्या सोचकर वोट डालेंगी आइए जानते हैं।
Updated:- 2019-03-28, 20:36 IST
HerZindagi.com के सर्वे में इस बार हमने पहली बार वोट डालने जा रही लड़कियों से खास बात की। ये लड़कियां अभी स्टूडेंट हैं और दिल्ली के कॉलेज में पढ़ रही हैं। Mera Power Vote बदलेगा भारत की तस्वीर। वोट डालना जरूरी है और आज का युवा ये बात अच्छे से जानता है और समझता भी है कि हर एक वोट सरकार को बनाने के लिए कितना जरूरी होता है। दिल्ली के एक कॉलेज के बाहर जब हमने उन लड़कियों से बात की जो इस साल पहली बार वोट डालने वाली हैं तो उन्होंने हमें सरकार से वो क्या चाहती हैं इस बारे में बताया।
लड़कियों के लिए देश में सुरक्षा सबसे ज्यादा जरुरी है। मॉर्डन सोसाइटी में रात को घर से बाहर निकलना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन लड़कियों के लिए बाहर निकलना तभी मुमकिन है जब लो सुरक्षित महसूस करें। इन लड़कियों ने बताया कि इस साल जो भी सरकार बनें वो उनसे उम्मीद करती हैं कि वो लड़कियों की सेफ्टी को लेकर जरूरी कदम उठाए।
इसे जरूर पढ़ें-विद्या बालन बनेंगी मायावती, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब सिनेमाघर में देंगी टक्कर
युवा लड़कियों का ये भी मानना है कि बदलाव के लिए हम में बदलाव जरूरी है। इसलिए अपने अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें और अपना वोट जरूर डालें। सरकार लड़कियों के रोजगार के बारे में भी सोचे और उनके लिए नई जॉब अपॉर्च्यूनिटी लाए इस बार की पहली वोटर लड़कियों को सरकार से ये भी उम्मीद है। इसके अलावा देश में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का अधिकार मिले और LGBT कम्यूनिटी हो या फिर कोई भी नया कदम हो सरकार उसे उठाने से पीछे ना रहे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।