Birthday Special: मिस इंडिया से Metoo तक, जानिए तनुश्री दत्ता की जिंदगी के कुछ अहम फैक्ट्स

तनुश्री दत्ता वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्मों में रहते हुए नहीं बल्कि फिल्में छोड़ने के बाद ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। तो जानिए इनके बारे में कुछ अनसुनी बातें।
Shruti Dixit

तनुश्री दत्ता यानी वो एक्ट्रेस जो एक समय में लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी थीं। सिर्फ एक ही गाने के बाद वो चर्चा में आ गई थीं। 'आशिक बनाया आपने' गर्ल के नाम से मश्हूर तनुश्री ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे और उनकी फिल्मों को सफलता नहीं मिल पाई। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी मुश्किल से कम नहीं रही है। तनुश्री ने भारत में सबसे चर्चित Metoo मूवमेंट की शुरुआत की और वो एक ऐसे जज्बे की शक्ल बन गईं जो पूरे भारत में प्रसिद्ध हो गया। 19 मार्च तो तनुश्री का जन्मदिन है। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ फैक्ट्स।

1 मां-पापा की लाडली

तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के एक हिंदू बंगाली परिवार में हुआ था। वो वैसे तो पढ़ने में अच्छी थीं, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी ताकि वो अपने सपनों को पूरा कर सकें। 

10 बॉलीवुड से नाराजगी

तनुश्री ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि वो बॉलीवुड से काफी नाराज हैं। बॉलीवुड ने उनका साथ नहीं दिया और साथ ही साथ दोषी का साथ दिया। अब वो अमेरिका में एकांत की जिंदगी बिता रही हैं और खुश हैं। 

2 20 साल की उम्र में मिस इंडिया

तनुश्री दत्ता सिर्फ 20 साल की उम्र में ही मिस इंडिया बन गई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने मिस यूनिवर्स के कॉम्पटीशन में भी देश को रिप्रेजेंट किया था। हालांकि, तनुश्री टॉप 10 तक ही जगह बना पाई थीं।

3 रातों-रात बनीं स्टार

तनुश्री ने अपनी पहली फिल्म चॉकलेट से कोई सफलता हासिल नहीं की, लेकिन दूसरी फिल्म आशिक बनाया आपने से वो स्टार बन गईं। 2005 की ये फिल्म इमरान हाश्मी, सोनू सूद और तनुश्री के करियर में बहुत अच्छी साबित हुई। 

4 छोटा सा फिल्मी सफर

चॉकलेट, रकीब, ढोल, रिस्क, गुड ब्वॉय-बैड ब्वॉय थीं तनुश्री की कुछ फिल्में। वो आखिरी बार 2010 में अपार्टमेंट फिल्म में दिखीं थीं। हालांकि, तनुश्री ने एक ही फिल्म से नाम बहुत कमाया था, लेकिन फिर भी तनुश्री बहुत ज्यादा बॉलीवुड में हिट नहीं हुईं।

5 2010 में ले लिया था सन्यास

2010 में तनुश्री ने सन्यास ले लिया था। 2012 में उनकी बिना बालों वाली तस्वीरें काफी वायरल हो गई थीं। तनुश्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो खुद ही अपने आप को देखकर चौंक गई थीं। लेकिन वो लद्दाख में सन्यास की तरफ बढ़ चली थीं। 

6 अमेरिका में आश्रम की ओर

तनुश्री कुछ समय तक लद्दाख में ही रहीं और आध्यात्म से जुड़ गईं। इसके बाद वो अमेरिका चली गईं और आश्रमों में रहने लगीं। इसके बाद उन्हें पैसों की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन तनुश्री ने सब कुछ आराम से कर लिया।

7 प्यार जो पूरा न हुआ

तनुश्री अपने ब्वॉयफ्रेंड आदित्य दत्त से सगाई कर चुकी थीं। ये दोनों लंबे समय से साथ थे, लेकिन उसके बाद दोनों ने सगाई तोड़ ली। इसके बारे में न तो तनुश्री ने और न ही आदित्य ने कभी बात की। पर उसके बाद तनुश्री ने जीवन भर सिंगल रहने की कसम खाई। 

8 बहन से करती हैं बहुत प्यार

तनुश्री अपनी बहन इशिता से बहुत प्यार करती हैं और अक्सर इन दोनों की साथ तस्वीरें दिखती हैं। तनुश्री की बहन इशिता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में दिखीं थीं।  

9 2018 और Metoo

तनुश्री अमेरिका से वापस आकर एक इंटरव्यू में  नाना पाटेकर के खिलाफ आरोप लगाती हैं। फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर ये हुआ था। यही इंटरव्यू भारत में Metoo मूवमेंट की शुरुआत बना। तनुश्री ने उस समय भी नाना पाटेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। तनुश्री दत्ता के साथ ये मामला 2008 में हुआ था। 

Tanushree Dutta MeToo Miss India Bollywood Actress Sexual Harassment