herzindagi

दिल्ली के इस आलीशान घर में रहती हैं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, देखें कुछ शानदार तस्वीरें

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर फिटनेस गोल देने वाली रिद्धिमा कपूर फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर हैं। बता दें कि करीना और करिश्मा की तरह ही रिद्धिमा भी एक सक्सेसफुल वुमेन हैं, लेकिन एक्टिंग में नहीं बल्कि डिजाइनिंग के क्षेत्र में। पिछले कई साल से वह 'आर ज्वैलरी' नाम के ब्रैंड को संभाल रही हैं। ज्वैलरी डिजाइन करने के अलावा रिद्धिमा एक फिटनेस फ्रीक भी हैं। इंस्टाग्राम पर वह अक्सर अलग-अलग योगा पोज में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वोग की रिपोर्ट के अनुसार डिजाइनर और बिजनेस वुमेन रिद्धिमा कपूर का प्राथमिक निवास मुंबई नहीं है, इसलिए वह अक्सर अपने दिल्ली वाले घर में डिनर पार्टी होस्ट करती नजर आती हैं। जिसमें कपूर फैमिली के अलावा कई फिल्मी स्टार्स भी शामिल होते हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पति भरत साहनी और बेटी समारा सहानी के साथ रहती हैं। बात करें उनके इस खूबसूरत घर की तो इसमें जिम होने के साथ-साथ, ओपन एरिया और कई खूबसूरत जगहें हैं। सामने आई इन तस्वीरों में उनके घर की खूबसूरती को देखा जा सकता है।

Priyanka Singh

Editorial

Updated:- 16 Mar 2021, 16:03 IST

रिद्धिमा कपूर के घर का एंट्री गेट

Create Image :

रिद्धिमा कपूर के इस आलीशान घर में एंट्री गेट के पास काफी खाली जगह है, जो फोटो क्लिक करवाने के लिए परफेक्ट स्पॉट है। सामने आई इस फैमिली पिक्चर में रिद्धिमा कपूर नहीं बल्कि उनके पति नजर आ रहे हैं। भरत साहनी के साथ फैमिली के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में घर की रौनक देखते ही बन रही है, खूबसूरत झूमर के साथ-साथ लकड़ी का ये गेट काफी सुदंर है। 

लिविंग रूम है बेहद अट्रैक्टिव

Create Image :

रिद्धिमा कपूर के लिविंग रूम को ब्राउन कलर के डिफरेंट शेड्स से डेकोरेट किया गया है। ब्राउन सोफा, वुडेन कॉफी टेबल, वुडेन डोर, और फल्फी क्यूशन लिविंग रूम को यूनिक लुक दे रहा है। खास बात है कि सोफा, फर्नीचर, और टेबल जैसी चीजों से भरे लिविंग रूम में काफी स्पेस है, जहां रिद्धिमा अक्सर योगा करती नजर आती हैं। इससे पहले उन्होंने अपने लिविंग रूम की कई तस्वीरें शेयर की है, जहां वह योगा करती नजर आईं हैं। आप भी इन तस्वीरों को यहां देख सकती हैं।

लिविंग रूम में है यूनिक बार एरिया

Create Image :

रिद्धिमा कपूर के घर का ये लिविंग रूम सिंपल होने के साथ-साथ यूनिक भी हैं। वुडेन फर्नीचर और क्लासी फल्फी क्यूशन के साथ-साथ इसमें एक बार एरिया भी है, जो लिविंग रूम को क्लासी लुक दे रहा है। रूम के एक साइड बालकनी है जिसकी वजह से कमरे में नैचुरल लाइट हमेशा आती रहती है। घर के एक-एक कोने को खूबसूरत पेटिंग से डेकोरेट किया गया है। बार एरिया में भी आप एक खूबसूरत पेटिंग देख सकती हैं।

रिद्धिमा का फेवरेट प्लेस

Create Image :

रिद्धिमा कपूर के घर में एक जिम भी हैं, जहां वह कभी-कभी वर्कआउट करती नजर आती हैं, लेकिन रणबीर की बहन योगा कमरे में करना पसंद करती हैं। घर में कई ऐसे कॉर्नर हैं, जहां वह योगा करती नजर आती हैं। सामने आइ यह तस्वीर रिद्धिमा के घर का एक खास कॉर्नर है, जहां वह अक्सर योगा करती नजर आती हैं। इस तस्वीर में उनके पीछे एक खूबसूरत तस्वीर टंगी हुई है, इसके अलावा मिरर, वुडेन लैंप, पियानो आदि हैं जो आपको काफी आर्कषित करेंगे

वर्कआउट के लिए है डिफरेंट कॉर्नर

Create Image :

लिविंग रूम के अलावा रिद्धिमा कपूर के घर में कई ऐसे कॉर्नर हैं, जहां वह योगा करती दिखाई देती हैं। इनमें से एक है उनकी बेटी समारा का फेवरेट प्लेस। इस तस्वीर में आप देख सकती हैं, कि ओपन एरिया में छोटी-छोटी कुर्सियां होने के साथ-साथ कई घर भी हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है सामरा यहां खेलना पसंद करती होंगी। वहीं इस ओपन एरिया से ही सटा लिविंग रूम है।

लिविंग रूम है काफी स्पेशियस

Create Image :

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिविंग रूम से कई तस्वीरें शेयर की है। वहीं उनकी सभी तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है बाकी स्पेस की तुलना में लिविंग रूम काफी बड़ा है। यही नहीं रिद्धिमा कपूर के अलावा उनकी बेटी या फिर पति भरत भी योगा करते दिखाई देते हैं।

फल्फी सोफा और यूनिक लैंप

Create Image :

रिद्धिमा कपूर साहनी के घर में ब्राउन कलर के डिफरेंट शेड्स देखने को मिल जाएंगे। फर्नीचर आइटम, और मेन गेट के अलावा सोफा भी काफी खूबसूरत है। वहीं रिद्धिमा की इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह काफी आरामदायक भी है। वहीं उनके पीछे अट्रैक्टिव लैंप और साथ ही टेबल को नैचुरल प्लांट से डोकोरेट किया गया है। इस सोफा और वुडेन फर्नीचर का कॉम्बिनेशन बेस्ट है।

घर में एक बेहतरीन जिम

Create Image :

रिद्धिमा एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा एक्टिव रहती हैं। अलग-अलग योगा आसन करने के अलावा वह जिम में भी वर्कआउट करती नजर आती हैं। बता दें कि उनका अपना एक जिम भी हैं, जहां सभी तरह के इक्विपमेंट देखने को मिल जाएंगे। रिद्धिमा के ट्रेनर भी यहां मौजूद होते हैं। कमरे की तरह ही रिद्धिमा का जिम भी काफी स्पेशियस है, जहां आसानी से वर्कआउट किया जा सकता है।