Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:56 PM IST
herzindagi

YearEnder 2019: इस साल हुईं ये Big Fat Weddings, देखिए करोड़ों की शादियों में कैसा था दुल्हनों का लुक

2019 में कई बिग फैट वेडिंग्स हुई हैं। इन शादियों में दुल्हनों के लुक से लेकर वीआईपी मेहमानों तक सभी बहुत खास रहे। अब साल की शुरुआत में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी को ही ले लीजिए। इस साल कई सेलेब्रिटी वेडिंग हुई है। हां, पिछले साल की तरह प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, ईशा अंबानी जैसी शादियां नहीं हुईं, लेकिन इससे कम भी कुछ नहीं था। तो चलिए आज बात करते हैं पूरे साल की सबसे बड़ी शादियों के बारे में। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 17 Dec 2019, 13:12 IST

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता-

Create Image :

साल की सबसे बड़ी शादी थी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी जो मार्च 2019 में हुई थी। इस शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन स्वित्जरलैंड में हुए थे जहां Coldplay बैंड के Chris Martin और The Chainsmokers ने परफॉर्मेंस दी थी। 

 

नुसरत जहान और निखिल जैन-

Create Image :

तुर्की में हुई ये शादी कई तरह के विवादों का कारण बनी थी जहां नुसरत जहान को अपना धर्म छोड़ने को लेकर ट्रोल किया गया था। उन्होंने मेहंदी से लेकर शादी तक हर फंक्शन में कुछ खास लुक लिया था और उनका लाल लहंगे वाला लुक तो सभी का दिल जीत गया था। 

बबिता फोगट और विवेक सुहाग-

Create Image :

बबिता फोगट ने साथी रेसलर विवेक सुहाग से दिसंबर में ही शादी की है। उनकी शादी में लाल लहंगा चोली और हीरों से सही बबिता काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा वाला लहंगा पहना था और उनकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं।

 

गुप्ता ब्रदर्स की शादी-

Create Image :

साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक गुप्ता बदर्स की शादी भी है। कैटरीना कैफ के डांस परफॉर्मेंस से लेकर बाबा रामदेव के शादी में आने और 200 करोड़ की शादी में लाखों का जुर्माना लगने तक ये शादी बहुत फेमस रही है। ये शादी औली, हिमाचल प्रदेश में हुई थी।

अनम मिर्जा और असदुद्दीन की शादी-

Create Image :

जब बात सानिया मिर्जा की बहन की शादी की हो तो तस्वीरों का वायरल होना तो बनता है। अनम मिर्जा की शादी में सानिया भी काफी खूबसूरत लग रही थीं और अनम का लुक तो लाजवाब था। 

श्लोका मेहता के देवर की शादी-

Create Image :

श्लोका मेहता के देवर और नीता अंबानी की बहन के बेटे अर्जुन कोठारी की शादी हुई थी। अर्जुन कोठारी की शादी में श्लोका मेहता बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं और साथ ही साथ वो बहुत ज्यादा मस्ती के मूड में भी थीं। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा था। 

चारू असोपा और राजीव सेन-

Create Image :

'मेरे अंगने में' की एक्ट्रेस चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से इसी साल शादी की है। उनकी शादी बंगाली और ईसाई रीति-रिवाज से हुई है। उनकी शादी में सुष्मिता भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसी के साथ, इस शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम के कारण बहुत वायरल हो गई थीं।

मोहेना कुमारी सिंह और सुयश रावत-

Create Image :

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक रोल निभाने वाली मोहेना कुमारी सिंह असल में रीवा की राजकुमारी हैं और इनकी शादी पूरी तरह से रॉयल अंदाज़ में हुई है। इस शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे। 

सोफी टर्नर और जो जोनस-

Create Image :

ये शादी वैसे तो भारतीय नहीं थी, लेकिन ये शादी प्रियंका चोपड़ा की वजह से काफी प्रसिद्ध हुई थी। इस शादी में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा, सोफी टर्नर खुद काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

Most Talked About And Grand Indian Weddings Of 2019 | most talked about and grand indian weddings of2019 | Herzindagi