herzindagi

Birthday Special: क्या आपने देखा है माधुरी दीक्षित का ऐसा लुक, 13 तस्वीरों से जानिए उनकी कहानी

जहां बात माधुरी की आती है वहां सभी की जुबां पर 'एक दो तीन' चलने लगता है और दिल 'धक-धक' करने लगता है। 15 मई 1967 को पैदा हुई माधुरी को एटर्नल ब्यूटी भी कहा जाता है वो आज के दौर में भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं जितनी 20-30 साल पहले लगती थीं। 1984 में उन्होंने डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक न जाने अपने कितने फैन्स बना चुकी हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। गोल्डन लुक और हेयर बन हेयर स्टाइल में माधुरी काफी अच्छी लग रही थीं। तो चलिए हम आपको उनकी ऐसी ही कुछ थ्रोबैक फोटोज दिखाते हैं और साथ ही साथ बताते हैं उनके बारे में इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स।

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 27 Mar 2020, 09:03 IST

बचपन से ही थीं टैलेंटेड-

Create Image :

माधुरी दीक्षित बचपन से ही काफी टैलेंटेड थीं। 9 साल की उम्र में उन्हें कत्थक की स्कॉलरशिप भी मिली थी। यही नहीं एक डांस परफॉर्मेंस के कारण ही उनका नाम पहली बार न्यूजपेपर में छपा था जब वो 7-8 साल की थीं। माधुरी को ये बात बहुत ही अच्छी लगती है।

कम बैक-

Create Image :

माधुरी दीक्षित ने देवदास के बाद ब्रेक ले लिया। इसके बाद आजा-नच ले से ही उन्होंने कम बैक किया जो 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद माधुरी दीक्षित डेढ़ इश्किया फिल्म में दिखीं जो 2014 में रिलीज हुई थी।

शांति से हुई थी शादी-

Create Image :

जहां स्टार्स की शादी बहुत धूम-धाम से होती है वहीं माधुरी के साथ ऐसा नहीं था। उनकी शादी काफी शांत समारोह में लॉस एंजिलिस कैलिफोर्निया में हुई थी। तारीख थी 17 अक्टूबर 1999.

अभी तक मिले हैं 6 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स-

Create Image :

माधुरी दीक्षित को अभी तक 6 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स मिले हैं जिसमें से 4 बेस्ट एक्ट्रेस और 1 सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए है और एक फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने के लिए।

मिल चुका है पद्मश्री अवॉर्ड-

Create Image :

2008 में माधुरी को पद्मश्री अवॉर्ड भी मिला है जो भारतीय अवॉर्ड लिस्ट में चौथा सिविलियन अवॉर्ड है।

माधुरी दीक्षित से जुड़ी ये जानकारी आपको कैसी लगी ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। इसी के साथ, ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

शुरुआती दौर में किया है बहुत स्ट्रगल-

Create Image :

माधुरी ने अपना डेब्यू 1984 में फिल्म अबोध से किया था जो फ्लॉप रही। इसके बाद की सभी फिल्में यानी आवारा बाप, स्वाती, मानव हत्या, हिफाजत, उत्तर दक्षिण सभी फ्लॉप थीं। 1987 तक उन्हें कोई भी हिट फिल्म नसीब नहीं हुई थी। हिफाजत तो अनिल कपूर के साथ माधुरी की पहली फिल्म थी।

वो फिल्म जिसने बना दिया मोहिनी-

Create Image :

माधुरी की अगली फिल्म थी तेज़ाब जो 1988 में आई थी जिसमें वो अनिल कपूर के साथ थीं। इसके कारण वो मोहिनी नाम से प्रसिद्ध हो गईं और उनका गाना 'एक दो तीन' तो आज भी हिट माना जाता है।

माधुरी जब बनती गईं स्टार-

Create Image :

तेज़ाब की सफलता के बाद माधुरी ने पीछे पलट कर नहीं देखा। इसके बाद राम लखन, प्रेम प्रतिज्ञा, त्रिदेव, परिंदा आदि फिल्मों से माधुरी दीक्षित काफी फेमस हो गईं। इस दौरान संजय दत्त के साथ कानून अपना-अपना में भी नजर आईं।

स्टारडम की ओर-

Create Image :

1990-1997 का दौर माधुरी के लिए बहुत अच्छा था। अकेले 1990 में ही माधुरी 9 फिल्मों में नजर आईं। जो बहुत ज्यादा हिट तो नहीं हुईं, लेकिन राकेश रोशन की किशन कन्हइया ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

पहला फिल्म फेयर-

Create Image :

माधुरी को अपना पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड फिल्म दिल के लिए मिला जिसमें वो आमिर खान के अपोजिट थीं। ये फिल्म 1990 की सबसे ज्यादा बड़ी हिट थी।

साजन से खलनायक तक-

Create Image :

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी भी हिट होने लगी थी। साजन फिल्म बहुत बड़ी हिट थी। इसके बाद अनिल कपूर की बेटा ने उन्हें धक-धक गर्ल बना दिया। इसी के साथ, खलनायक फिल्म काफी प्रसिद्ध हुई।

बन गई सुपर स्टार-

Create Image :

1994 माधुरी के लिए बहुत अच्छा साल साबित हुआ। वो अंजाम फिल्म में दिखीं जिसका गाना "चने के खेत में' काफी फेमस हुआ था। इसी के साथ, इस साल आई थी फिल्म हम आपके हैं कौन जिसने माधुरी को सुपर स्टार बना दिया था।