आइए जानते हैं भारत के कुछ प्रमुख डांस फॉर्म के बारे में

अगर आप भारत के प्रमुख डांस फॉर्म के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख को आपको भी ज़रूर पढ़ना चाहिए।
Sahitya Maurya

भारतीय संस्कृति की बात करें और नृत्य की बात न करें ऐसा बहुत कम ही होता है। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक भारतीय इतिहास में पारंपरिक नृत्य का बेहद ही महत्व रहा है। नृत्य यानि डांस आज लगभग हर प्रोग्राम, शादी, त्यौहार आदि जगहों पर देखने को मिलता है। वैसे तो शास्त्रीय नृत्यों की बात करें तो छह रूप में है लेकिन, हम आपको शास्त्रीय नृत्यों के साथ-साथ कुछ ऐसे डांस फॉर्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी ज़रूर जानना चाहेंगे, तो आइए कुछ फेमस भारतीय डांस फॉर्म के बारे में जानते हैं।

 

1 भरतनाट्यम्

भरतनाट्यम् भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्यों में से एक है, जो मुख्य रूप से साउथ इंडिया के तमिलनाडु में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि भरतनाट्यम् की उत्पत्ति लगभग 1 हज़ार ईसा पूर्व प्राचीन है, और इसकी उत्पत्ति महिलाओं द्वारा तमिलनाडु के प्राचीन मंदिरों से हुई थी। भरतनाट्यम श्रृंगार, और इशारों के लिए जाना जाता है।

 

2 कथक

कथक डांस इंडियन क्लासिक डांस का एक बेहतरीन फॉर्म है जिसे नार्थ इंडिया में बेहद ही पसंद किया जाता है। इस डांस को अमूमन प्यार के नृत्य के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इस डांस में महिला और पुरुष दोनों ही हिस्सा ले सकते हैं। अन्य भारतीय नृत्यों की तरह यह भी एक मंदिर नृत्य के रूप में शुरू हुआ था।

3 मणिपुरी

मणिपुरी डांस नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में बेहद ही लोकप्रिय नृत्य है। लोक परंपराओं और स्थानीय रीती-रिवाजें से परिपूर्ण यह नृत्य भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य में से एक है। यह डांस पारंपरिक मणिपुरी वेशभूषा और श्रृंगार के साथ राधा और कृष्ण की कहानी को दर्शाने के लिए किया जाता है। (Belly dancing करने के लिए टिप्स)

4 कथकली

कथक के बाद कथकली भी भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय डांस फॉर्म है। खासकर दक्षिण भारतीय राज्य केरल में इस डांस फॉर्म को बेहद ही पसंद किया जाता है और लगभग हर उत्सव या फिर किसी त्यौहार में इसे ज़रूर शामिल किया जाता है। इसमें चेहरे पर मुखौटा लगाकर नृत्य करते हैं, जो बेहद ही प्यारा लगता है। 

 

 

5 कुचिपुड़ी

दक्षिण भारतीय राज्य कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य का सबसे कठिन रूप माना जाता है। भगवान को समर्पित यह नृत्य लगभग हर धार्मिक कार्यों में देखा जा सकता है।

 

6 भांगड़ा

शास्त्रीय नृत्य में तो नहीं लेकिन, पंजाब के लोकप्रिय नृत्य में से एक है। शादी, पार्टी, लोहड़ी, सक्रांति आदि अवसरों पर देखा जाता है। इस डांस में महिला और पुरुष दोनों ही मुख रूप से हिस्सा लेते हैं। पंजाब में इसके बिना कोई भी पार्टी संपन्न नहीं होती है।

 

7 गरबा

आज के समय में गरबा समूचे भारत के लिए एक प्रमुख नृत्य बन चुका है। गुजरात के लगभग हर त्यौहार, पार्टी आदि मौके पर गरबा न हो ऐसा बहुत कम ही होता है। खासकर नवरात्री उत्सव के दौरान लड़का और लड़की द्वारा मिलकर किया जाता है। 

8 रूफ डांस

रूफ डांस एक कश्मीरी नृत्य है, जिसे मुख्य रूप से पारंपरिक तरीके से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। कश्मीरी महिलाएं खासकर शादी, लोक त्यौहार आदि मौके पर खूब करती हैं।

 

9 बिहू

बिहू असम राज्य का प्रमुख लोक नृत्य है, जिसमें पारंपरिक पोशाक पहने हुई युवा लड़कियां और महिलाएं नृत्य करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लंदन ओलंपिक के दैरान ओपनिंग सेरीमनी में भी इसे प्रस्तुत किया जा चूका है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Dance Happiness Interesting facts Myths and facts