इन एक्ट्रेसेस ने कुछ ही दिनों में घटाया था कई किलो वज़न, देखें ट्रांसफॉर्मेशन

मां बनने के बाद बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने कुछ महीनों में ही कई किलो वज़न कम कर लिया था। इनका ट्रांसफर्मेशन देखने के बाद लोग हैरान थे।
Priyanka Singh

महिलाओं के लिए मां बनना किसी सौभाग्य से कम नहीं होता, लेकिन इस दौरान शरीर में कई ऐसे बदलाव होते हैं, जिन्हें वह स्वीकार नहीं कर पाती हैं। वज़न बढ़ने के अलावा एंग्जाइटी और कई ऐसे तमाम बदलाव हैं, जिनकी वजह से उन्हें काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। यही नहीं प्रेगनेंसी के बाद बढ़े हुए वज़न को घटाने में काफ़ी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तो उनके लिए वज़न बढ़ना बेहद चिंता का विषय होता है। तगड़ी मेहनत और डाइट का ध्यान रखने के बाद वह कुछ दिनों में ही वापस शेप में आ जाती हैं। इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं, जिनके ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को हैरान कर दिया था। हम आपको बताएंगे उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो कम समय में ही अपना वज़न कम कर मोटी से पतली हुईं।

1 ऐश्वर्या राय बच्चन

प्रेग्नेंसी के दौरान ऐश्वर्या राय का वज़न भी काफी बढ़ गया था, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें काफ़ी ट्रोल किया था। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा, एक्ट्रेस ने प्रेगनेंसी में ना सिर्फ़ कान्स फेस्टिवल को अंटेंड किया बल्कि अपना जलवा भी बिखेरा। हालांकि शुरुआत में वह अपने वज़न से ज़्यादा आराध्या का ध्यान रखने में व्यस्त थीं। वापस शेप में लाने के लिए वह डेली योग, और जॉगिंग के अलावा अन्य वर्कआउट भी करती रहीं, जिसकी वजह से कुछ महीनों में ही वह फ़िट हो गई थीं।

10 ईशा देओल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी बेटी राध्या को जब जन्म दिया था तो उनका वज़न काफ़ी बढ़ गया था। हालांकि उन्होंने कुछ वक़्त बाद पति के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बेहद फ़िट और स्लिम नज़र आईं। यह तस्वीर उनके रिलेटिव की शादी की थी। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने कई किलो वज़न कम कर लिया है, उनका यह ट्रांसफर्मेशन लोगों को हैरान करने वाला था। इसके साथ उन्होंने बताया कि वज़न कम करने के लिए उन्होंने अपने रूटीन को धीरे-धीरे बदला। रोज़ाना आधा घंटा या फिर एक घंटा फ़िज़िकल एक्टिविटी किसी भी नई मम्मा को शेप में लाने के लिए बेस्ट है।

2 करीना कपूर खान

तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर ने कुछ दिनों में ही वज़न घटा के लोगों को हैरान कर दिया था। दरअसल फ़र्स्ट प्रेगनेंसी के दौरान उनका वज़न काफ़ी बढ़ गया था, लेकिन दो महीनों के अंदर उन्होंने फ़िट और टोन बॉडी पा ली थी। दूसरी प्रेगनेंसी के लिए करीना यही कर रही हैं। वहीं फ़र्स्ट प्रेगनेंसी में करीना कपूर ने 14 किलो वज़न कम किया था। प्रेगनेंसी के बाद वापस शेप में आने के लिए करीना कपूर ने एक्सरसाइज़, बैलेंस डाइट और योग करना शुरू कर दिया था। इस दौरान वह अलग-अलग वर्कआउट करती रहती थीं। ख़ुद को पॉज़िटिव रखने के लिए वह मेडिटेशन भी करती थीं।

3 जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया डिसूज़ा हमेशा से पतली रही हैं, लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान उनका वज़न काफ़ी बढ़ गया था। इस दौरान उनका फ़ेस काफ़ी चबी लगता था, लेकिन प्रेगनेंसी के बाद वह बेहद फ़िट और फ़ाइन नज़र आती हैं। उनका क्यूट अंदाज़ आज भी लोगों को उतना ही दीवाना बनाता है, जितना पहले। उन्होंने अपने बढ़ते वज़न को कंट्रोल किया और अब वह पहले की तरह स्टनिंग लगती हैं।

4 लारा दत्ता

पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता का प्रेगनेंसी के दौरान काफ़ी वज़न बढ़ गया था, ऐसे में डिलीवरी के बाद उसे कंट्रोल करना काफ़ी मुश्किल लगा रहा था। हालांकि उन्होंने अपनी बॉडी को धीरे-धीरे शेप में लाने के लिए कोशिश की। कई लोग प्रेगनेंसी के दौरान वज़न को लेकर परेशान हो जाते हैं, लेकिन लारा दत्ता ने अपने प्रेगनेंसी फ़ेज़ को लेकर एक सीडी लॉन्च की थी। जिसमें वह प्रेग्नेंट महिलाओं को टिप्स देती नज़र आईं। एक्ट्रेस अब पहले से काफ़ी फ़िट हैं।

 

5 शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड में अपने फ़िगर से लोगों को प्रभावित करने वाली शिल्पा शेट्टी का वज़न प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ गया था। चबी फ़ेस और बढते वज़न को कंट्रोल करने के लिए उन्होंने योग का सहारा लिया। उनकी टोन्ड बॉडी और परफ़ेक्ट फ़िगर लोगों को काफ़ी प्रभावित करता है। प्रेगनेंसी के बाद उन्होंने अपना वज़न तीन महीने में ही कम कर लिया था। इस दौरान उन्होंने वर्कआउट और योग के अलावा बैलेंस डाइट को भी फ़ॉलो किया। पेट के अलावा गर्दन, थाई और अन्य जगहों पर उनका वेट काफ़ी बढ़ गया था, लेकिन कुछ महीनों के अंदर ही वह वापस शेप में आ गई थीं।

6 काजोल

अपनी दोनों प्रेगनेंसी के दौरान काजोल को बढ़ते वज़न का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाकी एक्ट्रेसेस की तरह उन्होंने भी वज़न कम करने के लिए काफ़ी मेहनत की। अपने पुराने अवतार में वापस आने के लिए उन्होंने वर्कआउट और डाइट दोनों पर ख़ास ध्यान दिया। काजोल युग को जन्म देने के बाद रोज़ाना 2 घंटे तक जिम में वर्कआउट करती थीं, जिसमें स्टैमिना और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने को लेकर कई एक्सरसाइज़ शामिल थीं। कुछ महीनों के अंदर उन्होंने अपना वज़न कम कर लिया था।

7 मीरा राजपूत

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत एक स्टार वाइफ़ हैं, इसलिए वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। मीरा ने अपनी फ़र्स्ट प्रेगनेंसी के बाद कुछ वक़्त में ही वज़न कम कर लिया था। फ़र्स्ट और सेकेंड दोनों प्रेगनेंसी के दौरान मीरा का वज़न बढ़ गया था, लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए उन्होंने नैचुरल तरीक़ा आज़माया। वह अक्सर अपनी वेट लॉस जर्नी या फिर मदरहुड को लेकर टिप्स शेयर करती रहती हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि ख़ुद को शांत और पॉज़िटिव रखकर आसानी से वज़न कम किया जा सकता है।

 

8 अमृता अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा का भी वज़न प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ गया था। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस स्ट्रिक्ट डाइट की बजाय हेल्दी डाइट पर ध्यान देती थीं। उन्होंने योगा इंस्ट्रक्टर को हायर किया और रोज़ाना वक़्त देना शुरू किया। कुछ महीनों के अंदर अमृता वापस अपनी शेप में आ गईं। यही नहीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ भी वर्कआउट करती नज़र आती हैं। दोनों बेस्टी जिम या फिर योगा साथ करना पसंद करती हैं।

9 जूही परमार

टीवी एक्ट्रेस जूही परमार की पुरानी तस्वीरों को देखें तो वह काफ़ी चबी नज़र आती हैं, लेकिन इनमें उनका क्यूट चेहरा लोगों का दिल जीत लेता है। जूही टीवी की फ़ेवरेट बहुओं में से एक हैं, जिन्हें पर्दे पर देखना लोग काफ़ी पसंद करते हैं। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान उनका वज़न काफ़ी बढ़ गया था और थायराइड होने की वजह से कंट्रोल करना काफ़ी मुश्किल हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने अपना वज़न ना सिर्फ़ कम किया बल्कि अपने लुक से लोगों को हैरान भी किया। जूही पहले से अब काफ़ी पतली और स्टनिंग लगती हैं।

 
Bollywood Actress Aishwarya Rai Shilpa Shetty Kareena Kapoor Mira Rajput