दुनिया के अरबपतियों के बारे में क्या आप जानते हैं ये फैक्ट्स

दुनिया भर में जितने अरबपति हैं उनके बारे में क्या आप जानती हैं? आज उनके बारे में हम कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जो शायद आपको नहीं पता हो।
Shruti Dixit

हमारे देश में यकीनन बहुत से अरबपति मौजूद हैं पर अक्सर हम दुनिया के सबसे अमीर इंसानों की बात करते हैं तो मुकेश अंबानी का नाम ही ध्यान आता है। पर क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी से भी अमीर अरबपति मौजूद हैं और उनकी दौलत कितनी है? दुनिया भर में ऐसे बहुत से अरबपति मौजूद हैं जिन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे कुबेर ने अपना खजाना इन्हीं के लिए खोल दिया है। तो आज हम ऐसे ही अरबपतियों की बात करते हैं। 

आज आपको कुछ ऐसे फैक्ट्स की जानकारी देते हैं जिन्हें जानकर शायद आप चौंक जाएंगे। 

1 दुनिया भर में हैं इतने अरबपति-

अरबपति का मतलब कोई ऐसा इंसान जिसके पास 1 अरब या उससे ज्यादा पैसा हो और हम ये मान लेते हैं कि ऐसे इंसान दुनिया में कम होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में मार्च 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक 2755 अरबपति हैं। इतना ही नहीं अगर हम दुनिया भर के सिर्फ 1% अमीर लोगों की गिनती करें तो उनके पास जितनी दौलत है वो बाकी पूरी दुनिया में लोगों के पास मौजूद पैसों जितनी ही है। 

10 मुकेश अंबानी और देश की जीडीपी-

मुकेश अंबानी की दौलत भारत की जीडीपी का 4 प्रतिशत हिस्सा है। अगर दुनिया के कुछ छोटे देशों की बात की जाए तो मुकेश अंबानी की दौलत लात्विया, बोट्सवाना, नाइगर जैसे देशों की कुल जीडीपी से भी ज्यादा है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि दुनिया का 10वां अमीर इंसान कितना अमीर है। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

2 2755 अरबपतियों के पास है इतनी दौलत-

दुनिया के अरबपतियों की ही बात की जाए तो सिर्फ दुनिया के इतने अरबपतियों के पास 8 ट्रिलियन डॉलर्स से भी ज्यादा की दौलत है। ये पूरी दुनिया की संपत्ति का 60% हिस्सा है। 

3 आप कब बन सकते हैं अरबपति?

एक सर्वे के मुताबिक अगर आप हर महीने 1 लाख डॉलर (लगभद 74 लाख रुपए) कमाते हैं तो आप सन् 2853 तक अरबपति बन पाएंगे। अब ये सपना थोड़ा दूर का लग रहा है, है ना..

4 दुनिया का सबसे अमीर इंसान-

दुनिया का सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोस है और एमेजॉन के सीईओ का नेट वर्थ 11600 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानि 8 लाख 37 हज़ार 839 करोड़ रुपए है। ये मुकेश अंबानी से 3 गुना ज्यादा दौलत है। अब आप खुद ही सोच लीजिए कि जेफ बेजोस कितने अमीर हैं। 

5 दुनिया की सबसे अमीर महिला-

दुनिया की सबसे अमीर महिला है फ्रैंकॉइस बिटनकोर्ट मेयर्स (Françoise Bettencourt Meyers) उनके पास 5418 हज़ार करोड़ रुपए की संपत्ती है। इन्हें ये संपत्ती पुश्तैनी जायदाद के रूप में मिली है। उनके नाना जी ने लॉरियल (Lo'real) कॉस्मेटिक ब्रांड की स्थापना की थी। 

6 8 सबसे अमीर लोगों के पास है इतनी दौलत-

दुनिया के 8 सबसे अमीर लोगों के पास इतनी दौलत है कि वो दुनिया भर के 4 अरब गरीब लोगों की कुल पूंजी को जोड़ दिया जाए तो ये उससे भी ज्यादा है। 

7 इस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति-

दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर अरबपति न्यू यॉर्क सिटी में रहते हैं। दरअसल, यही एकलौता ऐसा शहर है जहां दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। इस शहर में कुल 92 अरबपतियों का घर है। 

8 जे के रोलिंग थी पहली महिला लेखक अरबपति-

दुनिया भर में सिर्फ एक ही महिला लेखक अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुई थीं और वो थीं जे के रोलिंग। पर उन्होंने इतनी संस्थाओं को दान दिया कि वो इस लिस्ट से हट गईं। जे के रोलिंग ने हैरी पॉटर सीरीज लिखी उसके पहले वो काफी गरीबी और बुरे हाल में रही थीं। 

9 हर सेकंड होती है इतनी कमाई-

दुनिया के सबसे अमीर इंसान यानि जेफ बेजोस ही हर सेकंड 2489 डॉलर कमाई होती है अगर इसे भारतीय आंकड़ों में देखें तो जेफ हर सेकंड 1.83 लाख रुपए कमाते हैं। 

Billionaire Siblings Mukesh Ambani Nita Ambani Richest Women