Birthday Special: बचपन में कुछ ऐसे दिखते थे राहुल गांधी, देखिए इंदिरा, सोनिया और राजीव गांधी के साथ उनकी कुछ तस्वीरें

राहुल गांधी के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में कुछ खास फैक्ट्स और देखिए इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राजीव गांधी के साथ उनकी कुछ तस्वीरें।
Shruti Dixit

राहुल गांधी जिन्हें अक्सर हम सिर्फ कांग्रेस पार्टी से जोड़कर देखते हैं उनकी अपनी शख्सियत भी काफी रोचक है। अपनी पारिवारिक विरासत को संभालते हुए राहुल गांधी पॉलिटिक्स से जरूर जुड़े हुए हैं, लेकिन वो अन्य चीज़ों में भी काफी टैलेंटेड हैं। 19 जून 1970 को पैदा हुए राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार के होनहार सदस्य हैं। दादी इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, पिता राजीव गांधी के साथ देखिए उनके बचपन की कुछ तस्वीरें और साथ ही जानिए उनके बारे में कुछ फैक्ट्स।

1 बचपन से ही हैं टैलेंटेड-

राहुल गांधी बचपन से ही काफी टैलेंटेड रहे हैं। किताबों में और पढ़ाई में रुचि के साथ वो स्पोर्ट्स में भी काफी आगे हैं। राहुल गांधी को साइकलिंग करते और तरह-तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स करते देखा जा चुका है। यही नहीं कॉलेज के दिनों में वो मैराथॉन में हिस्सा भी ले चुके हैं।

10 गर्लफ्रेंड और शादी को लेकर हैं ये ख्याल-

राहुल गांधी ने 2004 में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी एक स्पैनिश गर्लफ्रेंड हैं (Veronique Cartelli) जो आर्किटेक्ट हैं और वेनेजुएला में रहती हैं। वो उनके साथ इंग्लैंड में पढ़ती थीं। हालांकि, 2013 में उन्होंने ये बयान दिया था कि शायद वो कभी शादी न करें।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

2 पिता के बहुत करीब थे राहुल-

राहुल गांधी अपने पिता के बहुत करीब थे। राजीव गांधी की मृत्यु के बाद राहुल गांधी को गहरा सदमा पहुंचा था और उनकी जिंदगी में कई बदलाव भी हुए थे।

3 कई स्कूलों में पढ़े हैं राहुल गांधी-

राहुल गांधी एक या दो नहीं बल्कि कई स्कूल और कॉलेज में पढ़े हैं। सिर्फ ग्रैजुएशन के लिए ही राहुल ने तीन कॉलेज बदले हैं। 1989 में दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में फर्स्ट इयर के एग्जाम देने के बाद वो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चले गए थे। इसके बाद राजीव गांधी का असेसिनेशन हुआ और उन्हें बदले हुए नाम से फ्लोरेडा के रोलिंस कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया।

4 इस नाम से पूरी की ग्रैजुएशन-

राहुल गांधी की जान को खतरा था और इसलिए उन्हें रौल विंसी (Raul Vinci) नाम से कॉलेज में एडमीशन दिया गया। ऐसे ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वो एम.फिल करने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से जुड़े ट्रिनिटी कॉलेज गए।

5 AIKODO में ब्लैक बेल्ट-

राहुल गांधी खुद को फिट रखने के लिए काफी कुछ करते हैं। वो जापानी मार्शियल आर्ट फॉर्म आईकोडो में ब्लैक बेल्ट भी हैं। इतना ही नहीं राहुल गांधी ब्राजीलियन ज्यू-जित्सू और तलवार बाज़ी भी जानते हैं।

6 हैं मोमोज और डॉग लवर-

एक इंटरव्यू में ये बात सामने आई थी कि राहुल गांधी को मोमोज़ काफी पसंद हैं। इसी के साथ, आपको राहुल गांधी के डॉग Pidi के बारे में तो पता ही होगा। राहुल गांधी अपने डॉग से बहुत प्यार करते हैं और 2017 में pidi की एक फोटो जब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी तो वो वायरल हो गई थी।

7 राजनीति से पहले ऐसे शुरू किया था करियर-

राजनीति में आने से पहले राहुल गांधी ने अपना करियर मुंबई में एक आउटसोर्सिंग फर्म खोलने से शुरू किया था। ये फर्म Backops Services Private Ltd के नाम से खोली गई थी। आपको बता दूं कि राहुल गांधी ने मॉनिटर ग्रुप लंदन में भी काम किया है।

8 किताबें हैं पसंद-

राहुल गांधी को किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। एक इंटरव्यू में कांग्रेस लीडर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी ने कई किताबों का स्टॉक जमा कर रखा है। राहुल गांधी को कई बार बुक स्टोर्स जाते भी देखा गया है।

9 महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई-

राहुल गांधी हमेशा से महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ते रहे हैं। उन्होंने Women's Reservation Bill का भी समर्थन किया था जो लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखने को कहता है। ये बिल लंबे समय से दोनों सदनों में अटका हुआ है और अभी तक पास नहीं हो पाया।

Priyanka Gandhi Rahul Gandhi Indira Gandhi Sonia Gandhi rajiv gandhi Childhood Pictures Congress Party