Sun Mar 22, 2026 | Updated 03:22 AM IST HZ Awards 2026

दीपिका चिखलिया ही नहीं स्मृति इरानी सहित इन 10 एक्ट्रेस ने निभाया भी है सीता का किरदार

जहां तक पर्दे पर सीता का किरदार निभाने की बात आती है तो हमारे ध्यान में सबसे पहले दीपिका चिखलिया ही आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ दीपिका चिखलिया ही नहीं बल्कि और भी कई एक्ट्रेस सीता का किरदार पर्दे पर निभा चुकी हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हैं। जी हां, रामायण के अलग-अलग कांड को अलग-अलग सीरियल में पर्दे पर दिखाया गया है। कहीं राधा कृष्ण की कहानी में राम-सीता को दिखाया गया है, कहीं महादेव की कहानी बताते हुए राम-सीता का वर्णन हुआ है तो कहीं लव-कुश के बारे में बताते हुए राम-सीता को पर्दे पर दिखाया गया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं वो कौन सी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अभी तक सीता का किरदार निभाया है।

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 15 May 2020, 12:05 IST

दीपिका चिखलिया-

Create Image :

अब दीपिका चिखलिया को तो हम सभी जानते हैं। सबसे पहले रमानंद सागर द्वारा बनाए गए सीरियल रामायण में किस तरह से दीपिका चिखलिया को देवी मान लिया गया था। दीपिका की छवि अभी तक सीता वाली ही है और उनकी एक्टिंग की तारीफ इस सीरियल में बहुत हुई थी। सीता के तौर पर उन्होंने अपने किरदार को जीवित कर दिया था।

देबलीना चटर्जी-

Create Image :

एक और हिंदू पौराणिक धारावाहिक 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में देबलीना चटर्जी ने सीता की भूमिका निभाई थी।

देबिना बनर्जी-

Create Image :

इस सीरियल के राम और सीता यानी गुरमीत और देबिना असल जिंदगी में भी कपल हैं जो इसी सीरियल के सेट पर मिले थे। देबिना बनर्जी को भी सीता के रूप में बहुत प्यार मिला। ये सीरियल 2008 में बनाया गया था और इसे बनाने वाले रमानंद सागर के बेटे आनंद सागर ही थे।

मदिराक्षी मुंडले-

Create Image :

एक और टीवी शो 'सिया के राम' में एक्ट्रेस मदिराक्षी ने सीता का किरदार निभाया था। इस रोल में मदिराक्षी का भोलापन काफी अच्छा लगा था। ये शो उतना हिट तो नहीं हुआ, लेकिन मदिराक्षी के रोल की सराहना हुई थी।

शिव्या पथानिया-

Create Image :

टीवी सीरियल 'राम सिया के लव कुश' में शिव्या ने सीता का किरदार निभाया था। वो सीता के रूप में ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाईं और लोगों ने इस सीरियल को भी ज्यादा पसंद नहीं किया।

नम्रता थापा

Create Image :

एक टीवी सीरियल सिर्फ 'रावण' के ऊपर भी बना है। ये टीवी सीरियल राम की नहीं बल्कि रावण की यात्रा दिखाता था। इस शो में सीता का किरदार निभाया था नम्रता थापा ने।

स्मृति ईरानी-

Create Image :

शायद आपको ये याद न हो, लेकिन स्मृति ईरानी ने भी एक बार सीता का किरदार निभाया है। स्मृति ईरानी बी.आर चोपड़ा के धारावाहिक रामायण में सीता के किरदार में थीं। आपको बता दें कि इस सीरियल में नितीश भारद्वाज ने राम का किरदार निभाया था। बी.आर चोपड़ा के महाभारत धारावाहिक में नितीश ने कृष्ण की भूमिका निभाई थी।

रूबीना दिलायक-

Create Image :

सीरियल शक्ति से फेमस हुईं एक्ट्रेस रूबीना ने भी सीता का किरदार निभाया है। रूबीना ने सीरियल 'देवों के देव महादेव' में ये किरदार निभाया था।

नेहा सरगम-

Create Image :

सागर आर्ट्स की तीसरी रामायण भी बनी थी। जी हां, ये सबसे लेटेस्ट थी। ये रामायण भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन इस शो में सीता का किरदार निभाने वाली नेहा सरगम जरूर हिट रही थीं।

मल्लिका सिंह-

Create Image :

टीवी धारावाहिक 'राधा कृष्ण' में सीता मां का रोल निभाने वाली थीं मल्लिका सिंह। मल्लिका सिंह इस रोल में एकदम फिट बैठीं।