Thu Apr 2, 2026 | Updated 02:36 AM IST HZ Awards 2026

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के पोस्टर लॉन्च पर रणबीर ने किया आलिया को प्रपोज?

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर रिलीज पर रणबीर ने आलिया से कहा, 'हमारी कब होगी'? तो क्या अब दोनों भी शादी करने वाले हैं, आइए जानें? <div>&nbsp;</div>

Ankita Bangwal

Updated:- 2021-12-17, 12:15 IST

इस साल बॉलीवुड में कई शादियां हुईं। कुछ का लोगों को बेसब्री से इंतजार था और कुछ लोगों के लिए शॉकिंग था। अभी इसी महीने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी शादी के बंधन में बंध गए। और लगता है अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी देख, रणबीर का मन भी शादी करने का कर रहा है, तभी तो उन्होंने आलिया से भी शादी का ख्याल पूछ डाला। तो क्या सच में रणबीर ने आलिया को सबके सामने प्रपोज कर दिया है? क्या दोनों जल्द शादी कर लेंगे?

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की शादी की खबर वैसे भी काफी समय से उड़ रही है। दोनों के फैंस भी आलिया और रणबीर को सात फेरे लेते देखना चाहते हैं। अब जब फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर रिलीज का था और रणबीर सवालों के जवाब दे रहे थे, तो इसी बीच उन्होंने आलिया से भी सबसे बड़ा सवाल पूछ लिया!

अरे अरे रुकिए जरा... किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले यह वीडियो देख लीजिए। रणबीर के सवाल पर आलिया ने क्या कहा यह देखना भी दिलचस्प है!

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

    Did Ranbir Kapoor Propose to Alia Bhatt at Brahmastra Poster Launch