होलसेल से आप क्या समझते हैं? ऐसी चीज जिसकी क्वांटिटी ज्यादा हो, लेकिन वह कम या सही दाम पर मिले। होलसेल रेट में चीजें खरीदमे से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। दिल्ली में भी ज्यादातर चीजों के लिए होलसेल मार्केट है। क्या आप जानना चाहती हैं दिल्ली की बेस्ट और फेमस थोक मार्केट के बारे में तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
दिल्ली की सबसे फेमस होलसेल मार्केट
- Hema Pant
- Editorial
- Updated - 06 Feb 2023, 19:02 IST
1 गांधी नगर मार्केट
कपड़ों के लिए दिल्ली की गांधी नगर मार्केट एकदम बेस्ट है। यहां आपको सारा सामान होलसेल के रेट पर मिलेगा। यहां आपको 50 रूपये में शर्ट मिल जाएगी।
2 चांदनी चौक
ब्राइडल के आउटफिट से जुड़ा सामान खरीदने के लिए आपको चांदनी चौक मार्केट का चक्कर लगाना होगा। यहां आपको सही दाम कपड़ों से लेकर फुटवियर तक की वैरायटी मिलेगी।
3 चावड़ी बाजार
चावड़ी बाजार में थोक भाव में तांबे और पीतल के बर्तन बेचे जाते हैं। इसके अलावा चावड़ी बाजार में कार्ड भी बेहद कम दाम में छापे जाते हैं।
4 खारी बावली
खारी बावली एशिया की सबसे सस्ती मसाला मार्केट है। यहां आपको हर तरह के मसाले मिल जाएंगे। आप कम दाम साल भर के लिए यहां से मसाले खरीद सकती हैं। खाड़ी बावली दिल्ली की फेमस होलसेल मसाला बाजार है।
5 कीर्ति नगर
अगर आप अपने घर के लिए होलसेल दाम पर फर्नीचर खरीदना चाहती हैं तो कीर्ति नगर मार्केट घूमना चाहिए। इस मार्केट में बेड, रॉकिंग चेयर और बंक बेड तक फर्नीचर का सारा सामान मिलता है।
इसे भी पढ़ें: फर्नीचर की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 मार्केट्स
6 गाजीपुर मंडी
अगर आप उन लोगों में से एक हैं जिन्हें फूल या इससे बनी चीजें पसंद हैं तो आपको गाजीपुर मंडी जाना चाहिए। इस मार्केट में आपको हर प्रकार के फूल मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: budget shopping: दिल्ली में फूलों की खरीदारी के लिए ये मार्केट हैं बेस्ट
7 आजादपुर मंडी
दिल्ली में जिस जगह से सब्जियां जाती हैं वह है आजादपुर मंडी। यह मंडी एशिया की सबसे बड़ी सब्जी का बाजार है। आप यहां से बोरा भरकर सब्जी खरीद सकती हैं।
8 नेहरू बाजार
लैपटॉप से लेकर फोन के चार्जर तक के लिए दिल्ली वाले नेहरू बाजार जाते हैं। इस मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक सामान काफी अच्छा मिलता है। साथ ही इन चीजों की गांरटी भी दी जाती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstcok
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।