herzindagi

दीपिका और रणवीर की आलिशान शादी के बारे में जानिए ये बातें

दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ऐसे में उनकी शादी से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चीजों के बारे में दीपवीर के फैंस जानना चाहते हैं।

Kirti Jiturekha Chauhan

Updated:- 2018-11-13, 16:34 IST

दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ऐसे में उनकी शादी से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चीजों के बारे में दीपवीर के फैंस जानना चाहते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी के लिए ये कपल इन दिनों इटली में मौजूद है और शादी की तैयारियों में लगा हुआ है।

इन दिनों रणवीर और दीपिका के वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही रणवीर के बारात लेकर आने के अंदाज पर भी चर्चा हो रही है।

दीपवीर करेंगे दो रीति रिवाजों से शादी

बता दें दीपिका की शादी में दो सेरेमनी होंगी, पहली कोंकणी रिवाजों के मुताबिक और दूसरी सिंधी रिवाजों के मुताबिक क्योंकि रणवीर सिंधी हैं इसलिए यह शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हो रही है। कोंकणी रीति रिवाजों से होने वाली शादी में दीपिका के साड़ी और सोने के आकर्षक आभूषण पहनने की खबरें हैं।

दीपिका और रणवीर लव स्टोरी

एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका पादुकोण को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर ना केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल भी है।

रणवीर किसी के सामने रोने से भी नहीं डरते क्योंकि वह बेहद इमोशनल और सेंसिटिव इंसान हैं और उनकी इसी बात से दीपिका को काफी प्यार है। रणवीर की यही खूबी दीपिका की मानें तो उन्हें असल मायनों में खास बनाती है। फिलहाल दीपिका और रणवीर के फैंस को उन्हें दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार है।

Credits

Producer: Rohit Chavan

Editor: Anand Sarpate

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।