सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुकीं कई एक्ट्रेसेस ने उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट किया है। जानिए क्या कहा एक्ट्रेसेस ने।
Updated:- 2020-06-17, 16:04 IST
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उनकी मौत के बाद कई सेलेब्स सामने आए हैं और उनके बारे में खुलकर बोला गया है। परिणिती चोपड़ा से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक कई एक्ट्रेस उनके साथ काम कर चुकी हैं। इस मौके पर सभी ने गमगीन होकर सुशांत को याद किया। बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद करके देश भर में शोक मनाया जा रहा है। इसी के साथ, उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेसेस ने सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट कीं। अनुष्का शर्मा, सारा अली खान, जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन, दिशा पटानी, कियारा आडवाणी जैसे कई एक्ट्रेसेस ने सुशांत के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही साथ उनके बारे में कुछ बातें लिखीं। इस वीडियो में जानिए उनके साथ काम कर चुकी एक्ट्रेसेस ने क्या-क्या लिखा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।