herzindagi

फेमस एस्ट्रोलॉजर जय मदान से जानिए किस्मत चमकाने वाली कौन सी 5 चीज़ें घर पर रखें

अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में खुशियां बनीं रखे, किस्मत के सितारे चमक जाएं तो आप एस्ट्रोलॉजर जय मदान से जानिए कि आपको कौन सी 5 चीज़ें अपने घर पर जरुर रखनी चाहिए। ये 5 चीज़ें वो भी अपने घर पर रखती हैं।

Inna Khosla

Updated:- 2019-01-11, 16:34 IST

अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में खुशियां बनीं रखे, किस्मत के सितारे चमक जाएं तो आप एस्ट्रोलॉजर जय मदान से जानिए कि आपको कौन सी 5 चीज़ें अपने घर पर जरुर रखनी चाहिए। ये 5 चीज़ें जय मदान भी अपने घर पर रखती हैं। इसे आपको कहां रखना है और ये चीज़े कौन सी हैं आइए आपको बताते हैं।

वाटर फाउंटेन

एस्ट्रोलॉजर जय मदान मानती है कि सभी को अपने घर के स्पेस के हिसाब से उसमें एकवाटर फाउंटेन जरुर रखना चाहिए। अगर रोटेटिड पानी की अवाज़ आप सुनती हैं तो वो शुभ होता है लेकिन आपके घर में अगर फाउंटेन नहीं है तो आप घर में सिर्फ पानी गिरने की ही अवाज़ सुन पाती हैं जिससे आपके फाइनेंस में असर पड़ता है।

वाटर फाउंटेन को अगर आप घर की नॉर्थ या नॉर्थ ईस्ट और ईस्ट डायरेक्शन में रखती हैं तो इससे आपकी फाइनेंस ग्रोथ में सुधार होता है।

नेचूरल प्लांट्स

घर में पेड़ पौधे होना भी बेहद जरुरी है। घर में जितने पौधे हों वो आपके लिए अच्छा होता है। खासकर हर किसी के घर में मनी प्लांट और बम्बू जरुर होना चाहिए। इसे आप घर की साउथ ईस्ट या ईस्ट डायरेक्शन में रखें। ध्यान रखें की मनी प्लांट को नीचे ना लटकने दें और उसकी ग्रोथ को ऊपर ही बढ़ाते जाएं इससे आपकी भी ग्रोथ होगी।

भगवान धनवंतरी

अच्छी हेल्थ के लिए भगवान धनवंतरी की तस्वीर आपको अपने घर पर रखनी चाहिए। समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरी कलश लेकर आए थे। उनकी तस्वीर को घर के नॉर्थ ईस्ट डायरेक्शन में रखें। तस्वीर के आगे कॉपर का कलश पानी भर कर रखें और उसमें से डेली आधा गिलास पानी भी पी सकते हैं। इससे आपकी हेल्थ में भी आपको आराम मिलेगा।

Read more:जय मदान से जानें नेल पेंट के हिसाब से किस महिला का कैसा होता है बिहेवियर

लाल रंग

घर के साउथ डायरेक्शन में रेड कलर जरुर होना चाहिए। आप चाहें तो रेड कलर का क्रिस्टल भी साउथ में रख सकते हैं। आप वहां लाल रंग के फूलों वाला पौधा भी रख सकती हैं। खूशबू के लिए आप इस डायरेक्शन में डिफ्यूज़र्स भी लगा सकती है जिस तरह से खूशबू फैलती है उसी तरह से आपकी प्रसिद्धि भी फैलेगी और आपकी तरक्की होगी।

दीवार की घड़ी

एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने ये भी बताया कि आपके घर में एक मेटल की घड़ी भी जरुर होनी चाहिए। इस घड़ी को घर के वेस्ट में लगाएं। ऐसा करने से मनी से जुड़े प्रोफिट बढ़ने लगेंगे।

तो आप भी एस्ट्रोलॉजर जय मदान के इन टिप्स को फोलो कर सकती हैं। ये आसान से टिप्स हो सकता है आपकी लाइफ में भी थोड़ी और खुशियां भर दें।

More For You
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।