कई सालों में भी नहीं बदली इन 9 बॉलीवुड एक्टर्स की शक्ल, कोई लगता है 20 तो कोई 30 साल छोटा

जहां उम्र की बात आती है वहां हमारे कुछ बॉलीवुड एक्टर्स अपनी उम्र से 20-30 साल कम लगते हैं। ऐसे ही 9 बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में यहां जानिए।
Shruti Dixit

अक्सर हम देखते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स अपनी बॉडी का बहुत ख्याल रखते हैं, लेकिन बुढ़ापा तो सभी को आता है और उसके कारण उम्र का असर चेहरे पर दिखने लगता है। पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि उनकी उम्र भी बढ़ रही है। ऐसे कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जिनकी उम्र बढ़ती हुई नहीं दिखती है और यही कारण है कि वो 10 साल पहले जैसे दिखते थे वो अभी भी वैसे ही दिखते हैं। ये बॉलीवुड एक्टर्स सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपनी उम्र को जैसे इन्होंने रोक लिया है। 

आज हम उन्हीं एक्टर्स की बात कर रहे हैं जिनके लिए वाकई में अंग्रेजी कहावत 'Age like wine' सूट करती है।

1 मलाइका अरोड़ा-

कुछ समय पहले वायरल हुआ था 10 इयर चैलेंज जिसमें सभी अपनी 10 साल पुरानी फोटो के साथ अपनी मौजूदा फोटो शेयर कर रहे थे। इसी दौरान मलाइका ने अपनी 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी। जी हां, मलाइका की उम्र तो जैसे रुक ही गई है। शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' में ट्रेन के ऊपर छंइया-छंइया करती मलाइका अब भी वैसी ही दिखती हैं। अब मलाइका अपने शरीर की फिटनेस का ध्यान तो खूब रखती हैं पर उनसे अगर उनके एंटी एजिंग सीक्रेट्स पूछ लिए जाएं तो यकीनन वो फिटनेस को ही सबसे ऊपर रखेंगी।

2 शाहिद कपूर-

फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर का क्लीन शेव वाला लुक देखा था आपने? वो लुक शाहिद के 10 साल पहले आई फिल्म 'जब वी मेट' से मेल खा रहा था। शाहिद के चेहरे में बदलाव तो नजर आ रहा था, लेकिन वो सिर्फ कपड़ों और हेयरस्टाइल के बदलाव के कारण। बाकी देखा जाए तो शाहिद कपूर का लुक वैसा का वैसा ही है। उनकी उम्र भी जैसे रुकी हुई नजर आती है।

3 अनिल कपूर-

जब बात एंटी-एजिंग की हो तो अनिल कपूर को कैसे भूला जा सकता है। अनिल कपूर तो यकीनन इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं। उन्होंने तो जैसे उम्र को रोक लिया है और पिछले 30 सालों से वैसे के वैसे ही हैं। एक्सरसाइज से लेकर खान-पान को बनाए रखने तक अनिल कपूर हर बात में परफेक्ट हैं। यकीनन आजकल के स्टार्स को भी उनसे टिप्स लेने चाहिए।

4 रेखा-

अगर बॉलीवुड में किसी को एवरग्रीन कहा जा सकता है तो वो हैं रेखा। यकीनन रेखा ने उम्र को रोक रखा है और 60 की उम्र में भी वो 35-40 वाला ग्लो लेकर चलती हैं। आज भी उनकी कांजीवरम साड़ी, उनकी लाल लिपस्टिक और उनकी खूबसूरत मुस्कुराहट लोगों को दीवाना बना देती है। रेखा की ब्यूटी वाकई तारीफ के काबिल है।

5 ऋतिक रोशन-

जिस तरह ऋतिक 'कृष-2' में दिखते थे वो वैसे ही 2019 में आई फिल्म 'वॉर' में दिखे। ऋतिक को लेकर तो यकीनन ये कहा जा सकता है कि उन्होंने उम्र को रोक लिया है। अब सबसे सेक्सी एशियन पुरुषों की लिस्ट में नाम आना कोई कम बात थोड़ी ही है।

6 शिल्पा शेट्टी-

2007 में शिल्पा शेट्टी ने 'बिग ब्रदर' (बिग बॉस का ब्रिटिश वर्जन) जीता था। खूबसूरत साड़ी में लिपटी शिल्पा ने बिग ब्रदर के शो में एंट्री ली थी। बस उसी तरह शिल्पा आज भी दिखती हैं। उनके एंटी-एजिंग सीक्रेट्स तो हम भी जानना चाहेंगे।

7 सुष्मिता सेन-

ओरिजनल 'दिलबर' गर्ल यानी सुष्मिता सेन आज भी वैसी ही दिखती हैं। यकीनन उनके चेहरे पर 42 की उम्र में भी 25 वाला ग्लो है और सुष्मिता के ब्यूटी और फिटनेस सीक्रेट्स जानने के लिए तो आपको इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाना होगा। उनका फिटनेस रूटीन देखकर काफी मोटिवेशन मिलेगा।

8 ऐश्वर्या राय-


अब जब बात स्टार्स की हो रही है जिनकी उम्र का पता ही नहीं चलता तो फिर उस लिस्ट में ऐश्वर्या राय का नाम न लिया जाए ये कैसे हो सकता है। समय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है।

9 मिलिंद सोमन-

और यकीनन इस लिस्ट में मिलिंद सोमन का नाम न लिया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इस लिस्ट में वो क्यों हैं इसका जवाब तो खुद उनकी तस्वीरें दे रही हैं।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Bollywood Actress Anti ageing Bollywood Actor Rekha Anil Kapoor Shahid Kapoor Malaika Arora Hrithik Roshan Shilpa Shetty