herzindagi

सस्ते में अच्छी वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं बिहार के मुजफ्फरपुर शहर की ये 10 जगहें

पूर्व-भारत से लेकर दक्षिण-भारत और उत्तर-भारत से लेकर पश्चिम-भारत तक इस समय शादियों का समय चल रहा है। ऐसे में शादियों में घर वालों की सबसे बड़ी समस्या होती है कि शादी के लिए किस जगह से शॉपिंग करें और वो भी बहुत कम बजट में। खासकर बिहार में जब किसी के घर में शादी होती है, तो महिलाएं सस्ती जगह की तलाश में रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी शादी के लिए अच्छी और सस्ती जगह की तलाश में है, तो बिहार के मुजफ्फरपुर में इन 10 जगहों पर ब्राइडल शॉपिंग के लिए जा सकती हैं।

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 17 Feb 2022, 11:02 IST

पंचशील वस्त्रालय

Create Image :

मुजफ्फरपुर में रेवा रोड़ पर मौजूद पंचशील वस्त्रालय वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट जगह है। इस दुकान में आप लहंगे, साड़ी, डिजाइनर ड्रेस आदि चीजों को एक ही स्थान पर खरीदकर घर ले जा सकती हैं। यहां आप घर के पुरुष सदस्य और दूल्हा के लिए शेरवानी की भी खरीदारी कर सकती हैं। यहां सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे के बीच कभी भी खरीदारी करने जा सकती हैं।

 

रंगोली साड़ी एंड लहंगा केंद्र

Create Image :

अगर आप शादी के लिए सस्ते में अच्छी शॉपिंग करना चाहती हैं, तो फिर आपको रंगोली साड़ी और लहंगा केंद्र का रुख करना चाहिए। यहां आप सिर्फ दूल्हा या दुल्हन के लिए ही कपड़ा नहीं बल्कि घर के सभी सदस्यों के लिए भी शॉपिंग कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

सूतापट्टी बाज़ार

Create Image :

सूतापट्टी उत्तर-भारत की मशहूर कपड़ा मंडी के रूप में जाना जाता है। यहां बिहार के लगभग हर कोने से लोग शादी आदि चीजों के लिए खरीदारी करने के लिए आते हैं। सूतापट्टी में करीब 700 होलसेल व खुदरा कपड़े की दुकानें हैं, जहां से आप दूल्हा-दुल्हन के लिए एक से एक बेहतरीन साड़ी और लहंगा आदि चीजें खरीद सकती हैं। (इंडिया के बेस्ट वेडिंग शॉपिंग मार्केट्स)

 

जय बजरंग साड़ी केद्र

Create Image :

अगर शादी के लिए सिर्फ आपको साड़ी खरीदना है, तो आप जय बजरंग साड़ी केद्र का रुख कर सकती हैं। दो मंजिला इस दुकान में लगभग हज़ार से लेकर दस हज़ार तक की साड़ी आप देख और खरीद सकती हैं। यहां आप थोक या खुदरा में भी खरीदारी कर सकती हैं। 

 

संजीवनी दुकान

Create Image :

मुजफ्फरपुर में बेहद ही फेमस जगह है मोती झील। मोती झील के पास ही मौजूद है संजीवनी दुकान, जहां से आप दुल्हन के लिए लहंगा-साड़ी और घर के सभी सदस्यों के लिए बेहतरीन क्वालिटी की साड़ी की खरीदारी कर सकती हैं। शादी के लिए एक से एक बेहतरीन फुटवियर भी मोती झील में आसानी से खरीद सकती हैं। 

 

रानी सती

Create Image :

बेहतरीन लहंगे, साड़ी, आभूषण, डिजाइनर ड्रेस आदि चीजें एक ही स्थान पर खरीदना चाहती हैं, तो आप रानी सती दुकान का रुख कर सकती हैं। यह एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तरह है, जहां लाखों तरह की शादी देख और खरीद सकती हैं। बगल में कुछ आभूषण की दुकान भी जहां से आप आभूषण की खरीदारी कर सकती हैं।

 

दुल्हन साड़ी शोरूम

Create Image :

मुजफ्फरपुर के बेला रोड़ में मौजूद दुल्हन साड़ी शोरूम एक फेमस दुकान है जहां एक नहीं बल्कि तरह के लहंगे, साड़ी और डिजाइनर ड्रेस की आप सस्ते में अच्छी शॉपिंग कर सकती हैं। यहां आप 10 जबे के बाद कभी भी खरीदारी करने जा सकती हैं।

 

छाबरा 555 फैशन

Create Image :

मुजफ्फरपुर के मोती झील के पास छाबरा 555 फैशन ब्राइडल लहंगा और दुल्हन साड़ी के लिए बेहद ही फेमस दुकान है। यहां से आप पांच से सात हज़ार के आसपास बेहतरीन ब्राइडल लहंगा की खरीदारी कर सकती हैं। 

 

वंदना साड़ी शोरूम

Create Image :

ब्राइडल लहंगा और दुल्हन साड़ी के अलावा अगर आपको कांचीपुरम सिल्क साड़ी, वनारासी साड़ी और ब्राइडल फुटवियर की खरीदारी एक ही जगह पर करनी है, तो कल्याणी चौक पर मौजूद वंदना साड़ी शोरूम का रुख कर सकती हैं। यहां आप सस्ते में अच्छी शॉपिंग कर सकती हैं।

 

रूप कन्या मार्केट

Create Image :

यह मार्केट अलग-अलग शैलियों और डिजाइनों, फैशनेबल जूते और आभूषणों के साथ-साथ महिलाओं के लिए पश्चिमी और पारंपरिक कपड़ों लिए प्रसिद्ध है। यहां आप ब्राइडल लहंगा और दूल्हा के लिए शेरवानी की भी खरीदारी कर सकती हैं।