अगर आप स्ट्रीट फूड की शौकीन हैं तो नोएडा के ब्रह्मपुत्र मार्केट में मिलने वाले बेहतरीन फूड आइटम्स को एक्सप्लोर करना ना भूलें। यहां मिलने वाले नॉन वेज आइटम्स का स्वाद भी आपको खूब भाएगा।
Updated:- 2019-04-24, 19:32 IST
चाहें आप फैमिली के साथ आउटिंग कर रही हों या शॉपिंग का मजा ले रही हों या फिर दिनभर काम करने के बाद थक कर ऑफिस से निकली हों, स्ट्रीट फूड का स्वाद लेते ही आपका मन खुशी से झूम उठता है। स्ट्रीटफूड का तीखा और चटपटा स्वाद आपकी टेस्टबड्स को पूरी तरह से जगा देता है। देसी गोलगप्पे का स्वाद हो या लखनवी कबाब, स्ट्रीटफूड का स्वाद ही कुछ ऐसा है कि आपका मन खुश हो जाए। अगर आपको स्ट्रीटफूड की दीवानी हैं तो नोएडा के ब्रह्मपुत्र मार्केट के टेस्टी स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर चखें। नोएडा सेक्टर 29 के ब्रह्मपुत्र मार्केट में ढेर सारे टेस्टी फूड ऑपशन्स आपको मिलते हैं। आइए HerZindagi की रेखा के साथ यहां के फूड को एक्सप्लोर करते हैं।
जलजीरा के साथ गोलगप्पों का स्वाद हम आमतौर पर लेते ही हैं, लेकिन अगर दही वाले गोलगप्पों का मजा लिया जाए तो स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। प्याज, सोंढ़, हरे धनिए और सेव वाले इस स्पेशल गोलगप्पे को आपको एक ही बार में मुंह में डालना होता है। मुंह में जाने के बाद यह पूरी तरह से घुल जाता है और बेहतरीन स्वाद देता है। खासतौर पर वीडियो में जैसे यह गोलगप्पा बनते हुए दिखाई देता है, उसके बाद इसे खाने का मन और भी ज्यादा होने लगता है।
ब्रह्मपुत्र मार्केट में लखनवी कबाब भी खासतौर पर मशहूर हैं। चाहें आपको वेज पसंद हो या नॉन वेज, आपके लिए दोनों तरह के कबाब यहां उपलब्ध हैं। रेखा ने यहां नॉन वेज कबाब का मजा लिया। कबाब के साथ पराठों का स्वाद वाकई लाजवाब लगता है।
इस बाजार में आपको स्पेशल अफगान चिकन शोरमा सिर्फ 60 रुपये में मिल जाता है। यह रोल खाने में बिल्कुल सॉफ्ट और काफी टेस्टी होता है।
चाइनीज फूड का चटपटा स्वाद ऐसा है कि इसे खाने के बाद मन पूरी तरह से संतुष्ट हो जाता है। चाहें नूडल्स हो या मोमोज या फिर मंचूरियन, चाइनीज फूड की दीवानगी ढेर सारी महिलाओं में देखने को मिलती है। अगर आपको भी चाइनीज फूड का स्वाद भाता है तो आप इस बाजार में उसका स्वाद ले सकती हैं। खासतौर पर इस वीडियो में जिस तरह से नूडल्स बनते दिखाई दे रहे हैं, उससे देखकर यहां का चाइनीज फूड ट्राई करने की इच्छा और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।