Poisonous Food: खास तरीके के आलू से लेकर, ऐसी मछली और कुछ अनोखे फलों तक, ये है दुनिया का सबसे जहरीला खाना

दुनिया भर में तरह-तरह के खाने खाए जाते हैं, लेकिन उनमें से कुछ यकीनन बहुत जहरीले होते हैं। चलिए आज बात करते हैं ऐसे ही खाने के बारे में।
Shruti Dixit

दुनिया भर के खाने की बात करें तो आपको यकीन नहीं आएगा कि लोग क्या-क्या खाते हैं। पर फिर भी उनके लिए तो ये खाना ही है। वैसे तो हम फूडीज काफी कुछ ट्राई कर लेते हैं, लेकिन कुछ डिश और फल या सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होता है और साथ ही साथ भयंकर खतरनाक भी। आज बात करते हैं ऐसी ही 7 चीज़ों की जिन्हें खाने से लोगों की जान भी जा सकती है, लेकिन फिर भी ये सब कुछ दुनिया के कई देशों में काफी लोकप्रिय हैं। इन्हें खाने के तरीके होते हैं जिसे अगर फॉलो नहीं किया गया तो ये बहुत खतरनाक हो सकते हैं। अच्छे से अच्छा फूडी भी इन्हें खा ले तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। 

 

1 चेरी सीड्स -

अमेरिका के National Institute of Health की एक रिसर्च के अनुसार चेरी के बीज में हाइड्रोजन साइनाइड होता है। हालांकि, एक-दो बीज अगर आप निगल गए तो कुछ नहीं होगा, लेकिन फिर भी ये खतरनाक होते हैं। 

 

2 फुगु (पफरफिश) -

अमेरिका में तो ये मछली बैन है। ये दुनिया के सबसे जहरीले खाने में से एक है। ये मछली साइनाइड से 1200 गुना ज्यादा जहरीली है। इसे सिर्फ खास शेफ बना सकते हैं और इसे खास तरह से खाया जाता है। 

 

3 कासू मार्जू (इल्ली वाली चीज़) -

इसे पढ़कर चौंकिए मत। ये सही है। ये एक्स्ट्रा-फरमेंट वाली चीज़ होती है जिसमें जीवित इल्लियां होती हैं। इसे कई देशों में बैन किया गया है। पर फिर भी इसे लोग चाव से खाते हैं। 

 

4 सान्नाकजी (कच्चा ऑक्टोपस) -

ये तो आपको पता ही है कि कोरिया, चीन, जापान आदि देशों में ऑक्टोपस खाया जाता है। ऐसे देशों में सान्नाकजी नाम की एक डिश फेमस है। इस डिश में ऑक्टोपस को परोसे जाने से थोड़ी देर पहले तक जिंदा रखा जाता है। इसका मतलब ये होता है कि ऑक्टोपस की नर्व एक्टिविटी चल रही होती है और इसके कारण सक्शन कप भी चल रहे होते हैं। ऐसे में ये चेहरे, गले आदि में चिपक सकते हैं। एक रिपोर्ट कहती है कि हर साल इस डिश के कारण 6 लोगों की मौत होती है। 

 

5 शेलफिश (ऑइस्टर आदि) -

समुद्र में कई तरह का बैक्टीरिया होता है और कच्ची या थोड़ी कम पकी हुई शेलफिश खाने से हर साल कई लोगों की मौत होती है। इसी के साथ, ये कई लोगों की फूड एलर्जी का भी कारण होती है। 

 

6 हरे आलू -

United States National Library of Medicine की एक रिपोर्ट कहती है कि आलू में अगर हरे स्प्राउट्स आ रहे हैं या फिर उसमें हरा रंग ज्यादा दिख रहा है तो उसे नहीं खाना चाहिए। हालांकि, ये अभी भी डिबेट का हिस्सा है कि ये कितना नुकसानदेह है। इसे लेकर दुनिया भर के खाद्य वैज्ञानिकों में मतभेद देखे जा सकते हैं। 

 

7 अक्की (जमैका का एक फल) -

अक्की एक लोकप्रिय जमैका का फल है। इसे कई देशों में बैन किया गया है क्योंकि ये बहुत खतरनाक है। ये जब पक जाता है तो ये लाल हो जाता है, लेकिन जब ये कच्चा और पीला होता है तो इसमें टॉक्सिन hypoglycin A रहता है। इसे खाने से उल्टी, दस्त, चक्कर आदि के अलावा मौत तक हो सकती है। इसके बीज हमेशा जहरीले होते हैं। 

 
Fast food Food Habits Food product Food Review Travel Food poisoning