फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स ऑथेरिटी ऑफ इंडिया अक्सर मिलावटी इंग्रीडिएंट्स के बारे में लोगों को बताता रहता है। एफएसएसएआई अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हमें ऐसे तरीके बताता है, जिससे हम भी इंग्रीडिएंट्स की जांच कर सकते हैं। ऐसा करके अधिकतर मसाले मिलावटी निकलते हैं।
ये मिलावटी मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बिगाड़ते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होते हैं। किचन के इंग्रीडिएंट्स जैसे लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा मसाला, आदि में रंग से लेकर लीड, ईंट का चूरा और गेहूं का कूड़ा तक मिलाया जाता है।
ऐसे मसालों को घर पर लाने से अच्छा है कि आप घर पर इन्हें बना लें। यकीन मानिए इन मसालों को बनाना बहुत आसान है और इससे आपके खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है। हम आपको आज ऐसे चार मसाले बनाना बताएंगे, जो आप रोजाना कुकिंग में इस्तेमाल करते हैं।
अमचूर पाउडर खाने में खटास डालने के लिए मिलाया जाता है। लेमन राइस हो या सांभर इसका उपयोग इमली की जगह किया जा सकता है। अगर आप बाजार से मिलावटी अमचूर लाएंगे, तो उसका स्वाद खाने में नहीं आएगा। आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं।
इससे भी पढ़ें: खाने में पड़ गई लाल मिर्च को इन 3 चीजों से करें कम
क्या आपको पता है कि लाल मिर्च पाउडर में अक्सर ईंट के चूरे की मिलावट की जाती है। लाल मिर्च को चटख रंग देने के लिए लोग केमिकल युक्त रंग भी डालते हैं। ऐसे मिलावटी इंग्रीडिएंट को खाने से अच्छा है आप इसे घर पर बना लें।
क्या आपको पता है कि धनिया पाउडर में घास के पाउडर को मिक्स किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जंगली घास को कुछ समय के लिए धूप में रख दिया जाता है तो उसका रंग धनिया पाउडर की तरह हो जाता है। घास को पीसकर धनिया पाउडर में मिक्स कर दिया जाता है। अब आपको इसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसे आप घर पर ही बना सकते हैं।
इससे भी पढ़ें: Spices Adulteration Test: इन मसालों की शक्ल में भूसा तो नहीं खा रहे आप? यूं करें नकली की पहचान
रायते में डालना हो या सलाद का स्वाद बढ़ाना हो, भूना हुआ जीरा पाउडर बहुत अच्छा स्वाद देता है। मगर मिलावटी जीरा पाउडर डालने का क्या फायदा? आइए जान लीजिए कि जीरा पाउडर घर पर कैसे बना सकते हैं।
देखा आपने कितना आसान है न घर पर मसाले तैयार करना। इसके लिए आपको जदोजहद करने की जरूरत नहीं है। आप घर पर किस तरह से मसाले तैयार करते हैं, हमें जरूर बताएं।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। आप इस तरह से घर अन्य मसाले तैयार कर सकते हैं। इस लेख को लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।