पास्ता बनाते समय इन आठ हैक्स का लें सहारा, कई गुना बढ़ जाएगा स्वाद

अगर आप पास्ता बना रही हैं और चाहती हैं कि आपको अपने फेवरिट रेस्त्रां जैसा स्वाद मिले तो आपको इन आठ हैक्स की मदद लेनी चाहिए।
Mitali Jain

पास्ता एक ऐसी डिश है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे पर मुस्कान ले आता है। आपके सामने पास्ता हो और आप उसे खाने से खुद को रोक पाएं, ऐसा तो बेहद मुश्किल है। इतना ही नहीं, पास्ता बनाते समय आप उसमें कई तरह की वैरिएशन कर सकती हैं। इससे आपको हर बार एक नया स्वाद मिलता है। हालांकि कई महिलाओं की यह शिकायत होती है कि घर पर चाहकर भी उन्हें वह अपने रेस्त्रां स्टाइल स्वाद नहीं मिल पाता, जिसकी इच्छा उनका टेस्ट बड करता है। कई बार तो महिलाएं घर पर लाजवाब पास्ता बनाने के लिए इंटरनेट पर कई तरह के वीडियोज देखती हैं। लेकिन हर वीडियो में उन्हें एक नई वैरिएशन देखने को मिलती है और फिर उनकी कंफ्यूजन और भी ज्यादा बढ़ जाती है। हो सकता है कि बाजार जैसा टेस्ट पाने के लिए आपने पास्ता को कई तरह से बनाया हो। लेकिन फिर आपको वह स्वाद ना मिला हो। अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो आपको कुछ पास्ता हैक्स को अपनाने की जरूरत है। यह हैक्स आपके पास्ता को एक परफेक्ट टेस्ट देते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

1 हैक 1

जब आप पास्ता को उबालती हैं तो पानी में थोड़ा नमक डाल दें। इससे नमक आपके पास्ता में अच्छी तरह से समा जाता है और इससे पास्ता का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

2 हैक 2

क्या आप अपने पास्ता के पानी में जैतून का तेल मिलाती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो अभी ऐसा करना बंद कर दें। इसके बजाय, अपने पास्ता में एक बार जैतून का तेल मिलाएं और वह भी तब, जब वह पक जाए, क्योंकि यह पास्ता को एक-दूसरे से चिपकने से रोक देगा।

3 हैक 3

यूं तो आपको मार्केट में पास्ता सॉस मिल जाएगी। लेकिन, घर पर खुद पास्ता सॉस बनाने की कोशिश करें। इस तरह, आप अतिरिक्त चीनी और नमक में कटौती करने में सक्षम हो पाएंगी और एक डिफरेंट टेस्ट पास्ता बना पाएंगी। पास्ता सॉस बनाने के लिए आपको बस प्याज, लहसुन और टमाटर की आवश्यकता है।

4 हैक 4

अगर आपका पास्ता बच गया है तो ऐसे में इसे अपने माइक्रोवेव में न डालें। इसके बजाय, आप इसे हॉट पैन पर थोड़े पानी या स्टॉक के साथ गर्म करें। इस तरह से आपका पास्ता सूखता नहीं है।

5 हैक 5

हमेशा अपने बेक्ड पास्ता को एल्युमिनियम फॉयल से ढकें। इससे भाप पास्ता को नम रखने के साथ हाइड्रेट करेगा। यह पास्ता को रखने का एक बेहतरीन हैक है।

6 हैक 6

कभी-कभी महिलाएं पानी को उबालने से पहले अक्सर पास्ता डाल देती हैं। अगर आप भी ऐसा कर रही हैं तो समझ लीजिए कि आपका पास्ता कभी भी परफेक्ट नहीं बनेगा। यह पास्ता कुकिंग के दौरान आपकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। पानी को उबालने के बाद ही आप हमेशा पास्ता डालें।

7 हैक 7

कुछ महिलाएं समझती हैं कि अगर पास्ता पकाने के दौरान उन्होंने उसमें ऑयल डाल दिया तो पास्ता नहीं चिपकेगा। इसकी जगह आपको इस हैक का सहारा लेना चाहिए। इसके लिए आप खाना पकाने के दौरान  आप अपने पास्ता को ठीक से हिलाना न भूलें क्योंकि इससे नूडल्स एक-दूसरे से चिपकते नहीं हैं।

8 हैक 8

पास्ता बनाने के दौरान जब आपको सॉस को गर्म करने की जरूरत महसूस हो, तो एक पैन का उपयोग करें और पॉट का नहीं। इससे सॉस गर्म करते हुए उसके जलने की संभावना नहीं होगी और फिर आपके पास्ता का टेस्ट भी खराब नहीं होगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Pasta Recipes Easy Pasta Recipes पास्ता Cooking Safety Tips Cooking Tips