Ice cream बर्गर खाने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है आप इस वीडियो को देखकर आसानी से इसे घर पर बना सकती हैं।
Updated:- 2018-11-01, 16:11 IST
मुंबई के Rolling Pin कैफे में बना ice cream बर्गर इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है। इस बर्गर को बनाने का तरीका काफी खास होता है। बर्गर बनाने के लिए जो bun इस्तेमाल किया जाता है वो चॉकलेट का बना होता है। इसे बीच से काटकर इस पर चॉकलेट से बना चीज़ और सलाद डाला जाता है। जिसके बीच में टिक्की की जगह चॉकलेट ice cream रखी जाती है और ऊपर से इस पर स्टॉब्रैरी सॉस डालते हैं। इसे वनीला फ्राईज के साथ सर्व किया जाता है। इस ice cream बर्गर की डिमांड इन दिनों मार्केट में बढ़ रही है और आप अगर इसे खाने के लिए मुंबई नहीं जा सकती तो अब आप इस वीडियो को देखकर इसे घर पर ही बनाना सीख लें क्योंकि इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट ही लगते हैं और ज्यादा सामान भी नहीं चाहिए। ये स्वाद में मीठा और चॉकलेटी होता है।
Credits
Video Editor: Nitin
Producer: Rohit Chavan
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।