व्रत के दिनों में साबूदाने की खिचड़ी खूब पसंद की जाती है. इससे भरपूर एनर्जी मिलती है और स्वाद में भी यह बेमिसाल है।

Updated:- 2018-11-01, 15:44 IST
नवरात्री के नौ दिनों के व्रत आते ही घरों से फलाहार खाने की खुशबू आने लगती है। ज्यादातर लोग इन दिनों व्रत के आलू, फल और कुटू की पकौड़ी खाते हैं। मगर, साबूदाने की खिचड़ी भी नौ दिन के नवरात्रि के व्रत में खूब खाई जाती है। इस खिचिड़ी की सबसे अच्छी बात यह है कि व्रत से आई कमजोरी को यह झटपट दूर कर देती है। और भी अच्छी बात यह है कि यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो इसका स्वाद बेमिसाल लगता है। आज हम आपको इस वीडियो के जरिए घर पर साबूदाना खिचड़ी बनाने का तरीका समझाएंगे।
Producer: Rohit Chavan
Editor: Anand Sarpate
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।