उत्तराखंड के पहाड़ों की बात ही अलग है। बात चाहे यहां के लोगों की हो या खाने की, पहाड़ियों का कोई जवाब नहीं है। यह मैं खुद नहीं कह रही बल्कि यह बात जगजाहिर है। मैं पुष्पा पंत एक हाउसवाइफ हूं। मैं पहाड़ से हूं और काफी समय से दिल्ली में रही हूं। भले ही आज मैं अपने घर नहीं जा पाती हूं, लेकिन वहां की यादें और खाने को मैं कभी नहीं भूल सकती हूं। अपने गांव से जुड़े रहने के लिए मैं अपने घर में पहाड़ की डिश बनाती रहती हूं।
सभी कहते हैं कि मेरे हाथों में स्वाद है। मैं बोरिंग से बोरिंग खाने में जान डाल देती हूं। मैं भी अपने बच्चों को गांव से जोड़कर रखने के लिए उन्हें सभी पहाड़ी चीजों का स्वाद चखाती हूं। क्या आपने भट्ट की चुड़कानी, नींबू और गौहत की दाल चखी है? यह उत्तराखंड की कुछ सबसे फेमस फूड हैं। पहाड़ में हर शुभ अवसर पर मीठे में अरसे बनाए जाते हैं। यह सबसे फेमस पहाड़ी स्वीट डिश है।
कैसे बनाएं अरसे?
अगर आप एकदम टेस्टी अरसे बनाना चाहती हैं तो यह रेसिपी नोट कर लें।
आवश्यक सामग्री
- 400 ग्राम चावल
- 300 ग्राम चीनी
- पानी
- तेल
- गुड़
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको चावल को पानी में भिगोकर कम से कम 4-5 घंटे तक भिगोकर रखना है।
- करीब 4 घंटे बाद चावल से पानी निकाल दें और एक मलमल के कपड़े में इसे रख दें, ताकि यह सूख जाए।
- अब मिक्सी में सूखे चावल को पीस लें। चावल बिल्कुल बारीक पीसने चाहिए।
- अब गुड़ को अच्छे से पिघलाएं। अब इसमें चावल का आटा डालकर गूंथ लें।
- अब इस आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं। आप अपने अनुसार आकार बना सकती हैं।
- अब कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें।
- अब गर्म तेल में चावल के आटे की लोई डालें और इसे गोल्डन कलर का होने तक फ्राई करें।
- लीजिए बन गए आपके अरसे।
परफेक्ट अरसे बनाने के लिए टिप्स
- अगर आप चाहती हैं कि अरसे हमेशा सॉफ्ट रहे तो आटे को अच्छे से गूंथ लें। आटा जितना मुलायम होगा, अरसे उतने ही अच्छे बनेंगे।
- आपको गुड़ का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे अरसे हार्ड हो सकते हैं। इसलिए चावल में गुड़ डालते वक्त बेहद सावधान रहें।
- अरसे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें घी भी मिला सकती हैं। इससे अरसे बेहद टेस्टी लगेंगे।
- अरसे खराब न हो इसके लिए आप इसे पन्नी में कवर करके फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों