herzindagi

2017 की Miss World मानुषी छिल्लर के बारे में ये दिलचस्प बातें, जानिए

मानुषी Miss World 2017 के साथ-साथ Femina Miss India 2017 का खिताब भी जीत चुकी है।

Anu Rohilla

Updated:- 2017-11-20, 17:48 IST

हाल ही में Miss World 2017 का खिताब जितने वाली मानुषी छिल्लर की उम्र सिर्फ 20 साल है। इतनी कम उम्र में मानुषी ने ये मुकाम हासिल किया है। अपनी इस मंजिल को पाकर मानुषी बेहद खुश है। मानुषी ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की तब जाकर उनकी ये मेहनत रंग लाई। Miss World 2017 का खिताब जीतकर मानुषी ने देश का नाम रोशन किया।
सोनीपत, हरियाणा की रहने वाली मानुषी जाट है। उनके पिता डा. मित्र बासु चिल्लर Defence Research and Development Organisation में एक वैज्ञानिक है साथ ही उनकी माता Institute of Human Behaviour and Allied Science में Neurochemistry की associate प्रोफेसर और डिपार्टमेंट हेड हैं।
मानुषी Miss World 2017 के साथ-साथ Femina Miss India 2017 का खिताब भी जीत चुकी है।

मानुषी चिल्लर पढ़ाई में भी है होशियार

Miss World 2017 का खिताब जितने वाली मानुषी पढ़ाई में हमेशा टॉपर रही है। मानुषी ने दिल्ली के St. Thomas' School से कक्षा 12 तक पढ़ाई की है जिसमें उन्होंने सीबीएसई में टॉप किया साथ ही सोनीपत में Bhagat Phool Singh Government Medical College for Women से वह अपनी ग्रेजुएशन कर रही है।

मानुषी की हॉबी

वैसे तो मानुषी को डांस करना पसंद है लेकिन खाली समय में मानुषी को स्विमिंग और पेंटिंग करना बेहद पसंद है, जिसे वह खूब एन्जॉय करती है।

डांसर भी है मानुषी छिल्लर

मानुषी पढ़ाई में तो हमेशा अवल रही ही है लेकिन मानुषी एक trained कुचिपुड़ी डांसर भी है। मानुषी ने डांस की ट्रेनिंग राजा और राधा रेड्डी जैसे माने हुए गुरुओं से ली है।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।