herzindagi

World Menstrual Hygiene Day अच्छा! तो महिलाएं इंटरनेट पर पीरियड्स से जुड़े ये सवाल करती हैं सर्च

लड़की किसी भी उम्र की हो लेकिन आज भी अगर उसे पीरियड्स की कोई भी समस्या होती है तो वो इंटरनेट पर सबसे पहले उसके बारे में सर्च करती है। पीरियड्स के बारे में ऐसे कौन से सवाल हैं जिन्हें लड़कियां सर्च करती हैं जानिए

Pooja Sinha

Updated:- 2018-05-28, 11:38 IST

World Menstrual Hygiene Day डे पर आपको ये वीडियो जरुर देखना चाहिए। पीरियड्स हर लड़की को होते हैं। जब पीरियड्स शुरु होते हैं तो साथ में शुरु होते हैं लड़कियों के सवाल, बदलते ज़माने के साथ सवाल पूछने का तरीका भी बदल गया है पहले लड़कियां अपनी मम्मी या सहेलियो से इसके बारे में सवाल करती थी लेकिन अब वो अपने सारे सवालों को इंटनेट पर खोजती हैं।

ऐसे कौन से सवाल हैं जो पीरियड्स के बारे में लड़कियां इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च करती हैं ये इस वीडियो में दिखाया गया है। इतना ही नहीं इस वीडियो में डॉक्टर अनघा कारखानीस जो आईवीएफ कन्सल्टंट, ककून फर्टीलिटी में प्रक्टिस कर रही हैं उन्होंने इन सभी सवालों के जवाब भी हमारे कैमरा के सामने दिए हैं जो आप इस वीडियो में जान सकती हैं।

एक नॉर्मल पीरियड्स कितने दिनों का होना चाहिए

डॉक्टर अनघा कारखानीस ने इस सवाल का जवाब भी दिया है उन्होंने बताया है कि हर किसी का बॉडी टाइप अलग होता है इसलिए नॉर्मल पीरियड्स 2-8 दिन के होते हैं और 21 से 35 दिन रे बाद वापिस आते हैं।

अनियमित और देर से पीरियड्स आने पर क्या करना चाहिए

लड़कियां इस सावल को भी इंटरनेट पर बहुत ही सर्च करती हैं कि पीरियड्स देर से आने का क्या कारण है तो डॉक्टर अनघा ने बताया कि इसकी एक वजह प्रेग्नेंसी हो सकती है इसलिए सबसे पहले तो आपको अपना प्रेग्नेसी टेस्ट करवाना चाहिए। इसके अलावा पोलिसिस्ट ओवरीज़ सिंडरोम थायराइड या हार्मोन्स की दिक्कत भी पीरियड्स लेट की वजह हो सकती है।

पीरियड्स के दौरान क्रैम्स और पेट दर्द होने के क्या कारण हैं

कई लड़कियों को पीरियड्स के समय पेट में दर्द होता है और क्रैम्स भी पड़ते हैं। इस सवाल को भी लड़कियां इंटरनेट पर सर्च करती हैं जिसके बारे में डॉक्टर ने बताया कि इसकी वजह डिस मिनोरिया कहते हैं हार्मोन्स में असंतुलन इसका कारण हो सकता है। गर्भाशय में गांठ या टीबी की वजह से भी दर्द होता है। गर्भाशय और उसके इर्दगिर्द होने वाले इन्फेक्शन की वजह से भी दर्द होता है। इसलिए आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें।

क्या अनियमित पीरियड्स से प्रेग्नेंसी में कोई समस्या हो सकती है

अनियमित पीरियड्स की वजह हार्मोंस इनबेलेंस होता है इन दिनों छोटी उम्र की लड़कियों में पोलिसिस्ट ओवरीज़ होते हैं जिसकी वजह से अंडाशय से अंडा निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में प्रेग्नेंट होने के चांस भी कम होते हैं।

दिन में कितनी बार सैनिटरी पैड बदलना जरुरी है

पैड बदलना तीन चीज़ों पर निर्भर करता है।

  • अमाउंट ऑफ फ्लो
  • कितना कम्फर्ट है
  • हाइजिन

इस वीडियो में डॉक्टर अनघा ने बताया है कि ये सबMenstrual पर निर्भर करते हैं लेकिन फिर भी दिन में 3-4 बार पैड बदलना जरुरी है।


Credits

Editor: Anand Sarpate

Producer: Rohit Chavan

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

    what girl search on internet about periods Menstrual Hygiene in hindi